⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

भगवान् सब अच्छा ही करते हैं  [हिन्दी कथा]
Spiritual Story - प्रेरक कहानी (बोध कथा)

घटना मिश्र देशकी है। वहाँके एक भगवद्भक्त गृहस्थकी झोपड़ी वनके समीप थी। उसके घरमें उसकी पत्नीके अतिरिक्त तीन प्राणी और थे। एक बैल था, जो बोझा ढोनेके काम आता था। वहीं उस परिवारकी आजीविकाका साधन था क्योंकि उसीकी पीठपर लादकर सामग्री बेचने वह व्यक्ति जाता था। एक कुत्ता था जो उसजंगली प्रदेशमें रात्रिको चौकीदारी करके उस परिवारकी रक्षा करता था। एक तोता था और वह उस संतानहीन पति-पत्नीको बहुत प्यारा था। वह तोता रात्रिके अन्तिम प्रहरमें उस गृहस्थको सदा जगा दिया करता था । 'उठो! भगवान्‌का भजन करो।' --

एक रात्रि वनसे निकलकर सिंह आया और उसनेगृहस्थके बैलको मार दिया। बेचारा कुत्ता सिंहके भयसे ही भागकर घरमें छिप गया था। गृहस्थ सबेरे उठा। मरे हुए बैलको उसने देखा और बोला—'अच्छा हुआ, भगवान् जो करते हैं, अच्छा ही करते हैं। यह उनका विधान है, इसलिये अच्छा ही है।'

पतिकी बात सुनकर पत्नी झल्लायी, परंतु कुछ बोली नहीं। विपत्ति अकेली नहीं आया करती। उसी दिन किसी प्रकार तोता पिंजड़ेसे निकल गया और घरके कुत्तेने ही उसे मार दिया। पुरुषको समाचार मिला तो बोला- 'अच्छा हुआ। प्रभु जो करते हैं, अच्छा ही करते हैं।'

स्त्रीने इस बार सिर पीट लिया, वह इतनी दुःखी थी कि कुछ बोलनेका उसमें साहस ही नहीं था। थोड़ी ही देरमें किसीने बताया कि पता नहीं क्या हुआ, उनका कुत्ता मार्गमें लोट-पोट होने लगा और अब मरा पड़ा है। पुरुष फिर बोला-'अच्छा हुआ, भगवान् जो करते हैं, वह हमारे हितके लिये ही करते हैं।'

इस बार स्त्री उबल पड़ी- 'अब आजीविकाहीन रहकर घरमें पड़े रहो और खर्राटे लेकर सबेरेतक सोओ; क्योंकि भोजन देनेवाला बैल तथा जगानेवालातोता तो चला गया। कुत्ता भी गया, इससे रातमें कोई चीता-भेड़िया हमें तुम्हें भी पेटमें पहुँचा देगा।' जो हो गया था, उसे बदलनेका उपाय नहीं था।

पुरुष इसे भगवान्की कृपा मानकर संतुष्ट था और स्त्री दुःखी थी; किंतु दोनोंको जीवनक्रम तो चलाना ही था। दिन गया और रात्रि आयी। दोनों सो गये। सबेरे उठे तो देखते हैं कि पूरे गाँवमें लाशें ही लाशें बिछी हैं। रात्रिमें डाकुओंने आक्रमण किया था। एक व्यक्ति भी जीवित उन्होंने नहीं छोड़ा। झोपड़ियोंके फूटे बर्तनतक वे उठा ले गये थे। इस झोपड़ीको सुनसान समझकर वे छोड़ गये थे; क्योंकि जंगलके पासके गाँवमें जिस झोपड़ी में कुत्ता न हो, उसमें किसीके रहनेकी सम्भावना नहीं की जा सकती।

पुरुष अपनी पत्नीसे बोला- 'साध्वी! यदि कुत्ता होता तो हम मारे जाते और बाहर बैल बँधा दीखता तो भी मारे जाते। तोता सबेरे हमें जगा देता तो भी डाकू आहट पाकर आ धमकते। तीनों जानवरोंकी मृत्युका विधान दयामय प्रभुने किया था और हमारे मङ्गलके लिये किया था। आज हम इसीलिये जीवित बचे हैं कि वे जानवर हमारे यहाँ नहीं थे।' -सु0 सिं0



You may also like these:

हिन्दी कथा सेवा ही भक्ति है
हिन्दी कहानी सीख एक गुरुकी
Hindi Story सादगी
हिन्दी कहानी समताका भाव
आध्यात्मिक कहानी सबहि नचावत रामु गोसाईं
हिन्दी कथा सद्गुरुकी सीख
हिन्दी कहानी सत्संगका प्रभाव
आध्यात्मिक कहानी सत्यकी जय होती है
आध्यात्मिक कहानी संयमका सुफल


bhagavaan sab achchha hee karate hain

ghatana mishr deshakee hai. vahaanke ek bhagavadbhakt grihasthakee jhopada़ee vanake sameep thee. usake gharamen usakee patneeke atirikt teen praanee aur the. ek bail tha, jo bojha dhoneke kaam aata thaa. vaheen us parivaarakee aajeevikaaka saadhan tha kyonki useekee peethapar laadakar saamagree bechane vah vyakti jaata thaa. ek kutta tha jo usajangalee pradeshamen raatriko chaukeedaaree karake us parivaarakee raksha karata thaa. ek tota tha aur vah us santaanaheen pati-patneeko bahut pyaara thaa. vah tota raatrike antim praharamen us grihasthako sada jaga diya karata tha . 'utho! bhagavaan‌ka bhajan karo.' --

ek raatri vanase nikalakar sinh aaya aur usanegrihasthake bailako maar diyaa. bechaara kutta sinhake bhayase hee bhaagakar gharamen chhip gaya thaa. grihasth sabere uthaa. mare hue bailako usane dekha aur bolaa—'achchha hua, bhagavaan jo karate hain, achchha hee karate hain. yah unaka vidhaan hai, isaliye achchha hee hai.'

patikee baat sunakar patnee jhallaayee, parantu kuchh bolee naheen. vipatti akelee naheen aaya karatee. usee din kisee prakaar tota pinjada़ese nikal gaya aur gharake kuttene hee use maar diyaa. purushako samaachaar mila to bolaa- 'achchha huaa. prabhu jo karate hain, achchha hee karate hain.'

streene is baar sir peet liya, vah itanee duhkhee thee ki kuchh bolaneka usamen saahas hee naheen thaa. thoda़ee hee deramen kiseene bataaya ki pata naheen kya hua, unaka kutta maargamen lota-pot hone laga aur ab mara paड़a hai. purush phir bolaa-'achchha hua, bhagavaan jo karate hain, vah hamaare hitake liye hee karate hain.'

is baar stree ubal pada़ee- 'ab aajeevikaaheen rahakar gharamen pada़e raho aur kharraate lekar saberetak soo; kyonki bhojan denevaala bail tatha jagaanevaalaatota to chala gayaa. kutta bhee gaya, isase raatamen koee cheetaa-bheda़iya hamen tumhen bhee petamen pahuncha degaa.' jo ho gaya tha, use badalaneka upaay naheen thaa.

purush ise bhagavaankee kripa maanakar santusht tha aur stree duhkhee thee; kintu dononko jeevanakram to chalaana hee thaa. din gaya aur raatri aayee. donon so gaye. sabere uthe to dekhate hain ki poore gaanvamen laashen hee laashen bichhee hain. raatrimen daakuonne aakraman kiya thaa. ek vyakti bhee jeevit unhonne naheen chhoda़aa. jhopada़iyonke phoote bartanatak ve utha le gaye the. is jhopada़eeko sunasaan samajhakar ve chhoda़ gaye the; kyonki jangalake paasake gaanvamen jis jhopada़ee men kutta n ho, usamen kiseeke rahanekee sambhaavana naheen kee ja sakatee.

purush apanee patneese bolaa- 'saadhvee! yadi kutta hota to ham maare jaate aur baahar bail bandha deekhata to bhee maare jaate. tota sabere hamen jaga deta to bhee daakoo aahat paakar a dhamakate. teenon jaanavaronkee mrityuka vidhaan dayaamay prabhune kiya tha aur hamaare mangalake liye kiya thaa. aaj ham iseeliye jeevit bache hain ki ve jaanavar hamaare yahaan naheen the.' -su0 sin0

172 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee



Bhajan Lyrics View All

जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
बहुत बड़ा दरबार तेरो बहुत बड़ा दरबार,
चाकर रखलो राधा रानी तेरा बहुत बड़ा
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा॥
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम
जग में साचे तेरो नाम । हे राम...
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा
राधा राधा राधा राधा
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं,
फिर डरने की क्या बात है
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।
कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला,
मैं तो कहूँ सांवरिया बांसुरी वाला ।
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
मेरे बांके बिहारी बड़े प्यारे लगते
कही नज़र न लगे इनको हमारी

New Bhajan Lyrics View All

जय माता दी, जय माता दी,
प्रेम से बोलो जय माता दी,
बिछड़े कभी ना हम, मेरे श्याम तुमसे,
जी ना सकूंगा मैं, सुन लो कसम से,
जो भी, गणपति को, घर में बैठाएगा,
उसका घर, तीरथ बन जाएगा
प्रथम निमंत्रण आपको गजानंद सरकार
तेरा नाम लिया है पहले
बचपन की यारी बड़ी प्यारी,
चले आना बांके बिहारी,