⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

आदत खराब नहीं करनी चाहिये  [हिन्दी कथा]
छोटी सी कहानी - शिक्षदायक कहानी (Moral Story)

[महाभारत]

आदत खराब नहीं करनी चाहिये

प्राचीन समयमें एक सेठ-सेठानी थे, सुखी-सम्पन्न थे, पर अकेले ही थे। उन्होंने एक गाय पाल रखी थी, उसकी देखभाल करना, चारा खिलाना और पानी पिलाना इन सबका दायित्वनिर्वाह उनका रामू नामका एक सेवक सच्चे मन और निष्ठासे किया करता था। समयपर गायकी सभी सेवाएँ होतीं और उसका दूध निकाला जाता। सुबह शाम दोनों समय उस गायका दूध निकालकर वह कर्मिष्ठ सेवक रामू अपने सेठजीके घर दे जाता। एक बार सेठजीको तीर्थयात्रा करनेकी इच्छा हुई। सेठ-सेठानीने यात्रापर चलनेकी तैयारी की और चलते समय सेठजीने अपने सेवक रामूको समझाया - भाया! हमारे पीछेसे गायका अच्छी तरहसे ध्यान रखना, चारेका पूरा प्रबन्ध है ही, दूध निकालकर अपने घर ले जाना, हमें यात्रासे वापसीमें एक महीना लग ही सकता है, चिन्ता नहीं करना, खर्चे और अपनी मजदूरी मेहनतानाके बतौर ये कुछ रुपये रख लो और पीछेसे घरका भी ध्यान रखना।
सेठ-सेठानी तीर्थयात्रापर चले गये। सेठजीके कहे अनुसार उनका वह सेवक राम उनके घर और गायकी अच्छी तरह देखभाल करता और गायका दूध निकालकर अपने घर ले जाता, लेकिन दूधको अपने घरके आँगनमें फैला देता और गली-मुहल्लेके कुत्ते-पिल्ले वहाँ आकर दूधको चाट-चाटकर पीते। रामूकी भोली-भाली पत्नीने अपने पतिके दूध फैलानेपर उसी दिन उसे टोका-दूधको फैलानेसे क्या लाभ? हमारे इन दोनों छोटे-छोटे बच्चोंको दूध पीनेको मिल जाय, इससे अच्छी बात क्या हो सकती है? आपको सेठजी कहकर गये हैं कि 'दूध घर ले जाना।' रामूने पूरा उत्तर नहीं दिया- नहीं-नहीं, इन बच्चोंको दूध पिलाकर । पत्नीने पतिकी अधूरी बात पूरी की 'आदत खराब नहीं करनी।' उसे अपने पतिकी बात समझमें 4 तो नहीं आयी, पर उसने कोई तर्क-वितर्क नहीं किया। अपना-अपना प्रारब्ध है, समझकर चुप रही। गृहशान्ति बनी रही। रामूका दूध निकालकर सेठजीके कहनेसे दूधको घर लाना और अपनी समझसे दूधको घरके आँगनमें डाल देना उसकी दैनिक क्रिया बन गयी। गली-मुहल्लेके कुत्ते,
पिल्ले उस दूधको चट कर जाते ।
लगभग एक महीना बीता। सेठ-सेठानी तीर्थयात्रासे वापस आये। रामूने गायका दूध निकाला और सेठजीके घरपर दूध रख दिया। रामू अपने घर आया, आज तो दूध ही नहीं था, आँगनमें क्या फैलाता ? लेकिन गली मुहल्ले के कुत्ते-पिल्ले रोजानाकी तरह समयपर उसके घरके आँगनमें इकट्ठे हुए, दूध न पाकर 'भौं-भौं' कर भौंकने लगे, रोने लगे। रामूकी पत्नीने भौंकने-रोनेका दारुण दृश्य देखा और पूछनेकी मुद्रामें पतिके मुखको ओर देखने लगी। पतिने कहा- देवि! तुमने इन्हें देख लिया, मैंने अपने बच्चोंको वह दूध इसीलिये नहीं पीने दिया, नहीं तो आज ये अपने बच्चे इसी रोते, बिलखते। बात आज रामूकी पत्नीकी समझमें आयी अपने हक मेहनतका खायें- पीयें, स्वाभिमानसे जीयें और अपने सामर्थ्य तथा मर्यादामें रहें।
[ श्रीजगदीशप्रसादजी गुप्ता ]



You may also like these:

शिक्षदायक कहानी स्वभाव बदलो
प्रेरक कहानी समस्याओंका समाधान
हिन्दी कहानी समताका भाव
प्रेरक कथा सबसे बड़ा मूर्ख
हिन्दी कथा सद्गुरुकी सीख
आध्यात्मिक कहानी विजयके लिये सेनापति आवश्यक
प्रेरक कहानी लालचका फल
हिन्दी कहानी रोगी कौन नहीं है


aadat kharaab naheen karanee chaahiye

[mahaabhaarata]

aadat kharaab naheen karanee chaahiye

praacheen samayamen ek setha-sethaanee the, sukhee-sampann the, par akele hee the. unhonne ek gaay paal rakhee thee, usakee dekhabhaal karana, chaara khilaana aur paanee pilaana in sabaka daayitvanirvaah unaka raamoo naamaka ek sevak sachche man aur nishthaase kiya karata thaa. samayapar gaayakee sabhee sevaaen hoteen aur usaka doodh nikaala jaataa. subah shaam donon samay us gaayaka doodh nikaalakar vah karmishth sevak raamoo apane sethajeeke ghar de jaataa. ek baar sethajeeko teerthayaatra karanekee ichchha huee. setha-sethaaneene yaatraapar chalanekee taiyaaree kee aur chalate samay sethajeene apane sevak raamooko samajhaaya - bhaayaa! hamaare peechhese gaayaka achchhee tarahase dhyaan rakhana, chaareka poora prabandh hai hee, doodh nikaalakar apane ghar le jaana, hamen yaatraase vaapaseemen ek maheena lag hee sakata hai, chinta naheen karana, kharche aur apanee majadooree mehanataanaake bataur ye kuchh rupaye rakh lo aur peechhese gharaka bhee dhyaan rakhanaa.
setha-sethaanee teerthayaatraapar chale gaye. sethajeeke kahe anusaar unaka vah sevak raam unake ghar aur gaayakee achchhee tarah dekhabhaal karata aur gaayaka doodh nikaalakar apane ghar le jaata, lekin doodhako apane gharake aanganamen phaila deta aur galee-muhalleke kutte-pille vahaan aakar doodhako chaata-chaatakar peete. raamookee bholee-bhaalee patneene apane patike doodh phailaanepar usee din use tokaa-doodhako phailaanese kya laabha? hamaare in donon chhote-chhote bachchonko doodh peeneko mil jaay, isase achchhee baat kya ho sakatee hai? aapako sethajee kahakar gaye hain ki 'doodh ghar le jaanaa.' raamoone poora uttar naheen diyaa- naheen-naheen, in bachchonko doodh pilaakar . patneene patikee adhooree baat pooree kee 'aadat kharaab naheen karanee.' use apane patikee baat samajhamen 4 to naheen aayee, par usane koee tarka-vitark naheen kiyaa. apanaa-apana praarabdh hai, samajhakar chup rahee. grihashaanti banee rahee. raamooka doodh nikaalakar sethajeeke kahanese doodhako ghar laana aur apanee samajhase doodhako gharake aanganamen daal dena usakee dainik kriya ban gayee. galee-muhalleke kutte,
pille us doodhako chat kar jaate .
lagabhag ek maheena beetaa. setha-sethaanee teerthayaatraase vaapas aaye. raamoone gaayaka doodh nikaala aur sethajeeke gharapar doodh rakh diyaa. raamoo apane ghar aaya, aaj to doodh hee naheen tha, aanganamen kya phailaata ? lekin galee muhalle ke kutte-pille rojaanaakee tarah samayapar usake gharake aanganamen ikatthe hue, doodh n paakar 'bhaun-bhaun' kar bhaunkane lage, rone lage. raamookee patneene bhaunkane-roneka daarun drishy dekha aur poochhanekee mudraamen patike mukhako or dekhane lagee. patine kahaa- devi! tumane inhen dekh liya, mainne apane bachchonko vah doodh iseeliye naheen peene diya, naheen to aaj ye apane bachche isee rote, bilakhate. baat aaj raamookee patneekee samajhamen aayee apane hak mehanataka khaayen- peeyen, svaabhimaanase jeeyen aur apane saamarthy tatha maryaadaamen rahen.
[ shreejagadeeshaprasaadajee gupta ]

413 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti14 Tips To Overcome Tough Times Through Devotional Love For GodWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?



Bhajan Lyrics View All

नगरी हो अयोध्या सी,रघुकुल सा घराना हो
चरन हो राघव के,जहा मेरा ठिकाना हो
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
मेरी करुणामयी सरकार, मिला दो ठाकुर से
कृपा करो भानु दुलारी, श्री राधे बरसाने
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
राधे राधे बोल, राधे राधे बोल,
बरसाने मे दोल, के मुख से राधे राधे बोल,
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
श्यामा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाए॥
वास देदो किशोरी जी बरसाना,
छोडो छोडो जी छोडो जी तरसाना ।
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया
कौन मिटाए उसे जिसको राखे पिया
एक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रिज की
पारवती भी मना कर ना माने त्रिपुरारी,
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
यह मेरी अर्जी है,
मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्ज़ी है
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,
यहाँ से गर जो हरा कहाँ जाऊँगा सरकार
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम
जग में साचे तेरो नाम । हे राम...
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
इक तारा वाजदा जी हर दम गोविन्द गोविन्द
जग ताने देंदा ए, तै मैनु कोई फरक नहीं
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।

New Bhajan Lyrics View All

मैं बूटी ढूंढ के लाऊंगा, ये मेरा वादा
लखन के प्राण बचाऊंगा, ये मेरा वादा है,
मेरी मईया के दरबार, हां दरबार.. आता जग
बेटी इतना धरियो ध्यान इस जग में नाम
इस जग में नाम कमइयो सासुल की बात सुन
मोहे राधे राधे कहना सिखा दे, कन्हैया
क्या बिगड़े तेरो क्या बिगड़े,
राजस्थान में शक्ति तीन महान हैं,
सालासर में वीर बलि हनुमान हैं,