⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

शत्रुता और मित्रता साथ-साथ नहीं रह सकती  [Hindi Story]
शिक्षदायक कहानी - Hindi Story (प्रेरक कहानी)

शत्रुता और मित्रता साथ-साथ नहीं रह सकती

काम्पिल्य नगर में ब्रह्मदत्त नामका राजा राज करता था। उसके महलमें पूजनी नामक सर्वज्ञ, सम्पूर्ण तत्वोंको जाननेवाली तथा नीतिशास्त्रकी ज्ञाता एक चिड़िया रहती थी।
एक बार पूजनी चिड़ियाको एक बच्चा हुआ। उधर रानीने भी एक बालकको जन्म दिया। दोनों बच्चे प्रेमपूर्वक पलने लगे। पूजनी चिड़िया समुद्रतटसे दो फल लाती। एक अपने बच्चेको तथा दूसरा फल राजकुमारको देती, यह उसका नित्यका क्रम था।
कुछ दिन बीते। एक दिन राजकुमारको गोदमें लिये धाय घूम रही थी। राजकुमारने पूजनीके बच्चेको देखा तो उसे पकड़नेके लिये मचल उठा। वह उसके साथ खेलने लगा। खेल-खेलमें राजकुमारसे चिड़ियाका बच्चा मर गया।
पूजनी फल लेकर लौटी। अपने बच्चेकी मृत्युका समाचार पाकर उसने राजकुमारको खूब भला-बुरा कहा और बदला लेनेके लिये राजकुमारकी दोनों आँखें फोड़ डालो। फिर आकाशमें उड़कर उसने राजासे कहा 'राजन्। स्वेच्छासे किये पापका फल तुरंत मिलता है। यदि ऐसा न हो तो उसके पुत्रों-पौत्रों और नातियोंको उसका फल भोगना पड़ता है।'
पहले राजा क्रोधित थे, पर फिर वे समझ गये कि राजकुमारको उसके कुकर्मका ही बदला मिला है। अतः उन्होंने पूजनीसे कहा-'पूजनी। तुमने राजकुमारको उसके अपराधकी सजा देकर बदला चुका लिया। दोनोंका कार्य बराबर हो गया। अतः अब यहीं रहो।'
पूजनी बोली- 'राजन् ! नीति यह बताती है कि बैर रखनेवालोंको परस्पर नहीं करना चाहिये। विश्वासमें भय और उससे विनाश होता है। शत्रुकी मीठी बातों और सान्त्वनाको सन्देहकी दृष्टिसे देखना चाहिये।
राजन्। क्रोधाग्नि न धनसे, न कठोरता दिखानेसे, न मीठे वचनोंसे, न शास्त्रज्ञानसे ही शान्त होती है। इसके साथ ही एक बात और भी है कि अपने पुत्रकी दशा देख-देखकर आपका बैर ताजा होता रहेगा।
राजन्। मैंने तुम्हारे पुत्रके साथ दुर्व्यवहार किया है. अतः अब मैं यहाँ नहीं रह सकती। दुष्ट भार्या, दुष्ट पुत्र, कुटिल राजा, दुष्ट मित्र, दूषित सम्बन्ध और दुष्ट देशको दूरसे ही त्याग देना चाहिये, कुमित्रका स्नेह कभी स्थिर नहीं रह सकता। मित्र वही श्रेष्ठ है, जिसपर विश्वास बना रहे और देश भी वही उत्तम है, जहाँ जीविका चल सके।'
इतना कहकर पूजनी चिड़िया वहाँसे उड़कर अन्यत्र चली गयी। राजा मन-ही-मन उसकी विद्वत्तापूर्ण वातों और नीतिशास्त्रके ज्ञानसे प्रभावित हो गये।
सच है, शत्रुता और मित्रता साथ-साथ नहीं रह सकती। [महाभारत]



You may also like these:

बोध कथा उसने सच कहा
हिन्दी कहानी क्षणिक जीवन
हिन्दी कहानी भागवत- जीवन
छोटी सी कहानी मुक्तिका मूल्य
आध्यात्मिक कथा यह वत्सलता !
Spiritual Story समझौता
हिन्दी कहानी सिकन्दरकी मातृभक्ति
छोटी सी कहानी हककी रोटी


shatruta aur mitrata saatha-saath naheen rah sakatee

shatruta aur mitrata saatha-saath naheen rah sakatee

kaampily nagar men brahmadatt naamaka raaja raaj karata thaa. usake mahalamen poojanee naamak sarvajn, sampoorn tatvonko jaananevaalee tatha neetishaastrakee jnaata ek chida़iya rahatee thee.
ek baar poojanee chida़iyaako ek bachcha huaa. udhar raaneene bhee ek baalakako janm diyaa. donon bachche premapoorvak palane lage. poojanee chida़iya samudratatase do phal laatee. ek apane bachcheko tatha doosara phal raajakumaarako detee, yah usaka nityaka kram thaa.
kuchh din beete. ek din raajakumaarako godamen liye dhaay ghoom rahee thee. raajakumaarane poojaneeke bachcheko dekha to use pakada़neke liye machal uthaa. vah usake saath khelane lagaa. khela-khelamen raajakumaarase chida़iyaaka bachcha mar gayaa.
poojanee phal lekar lautee. apane bachchekee mrityuka samaachaar paakar usane raajakumaarako khoob bhalaa-bura kaha aur badala leneke liye raajakumaarakee donon aankhen phoda़ daalo. phir aakaashamen uda़kar usane raajaase kaha 'raajan. svechchhaase kiye paapaka phal turant milata hai. yadi aisa n ho to usake putron-pautron aur naatiyonko usaka phal bhogana pada़ta hai.'
pahale raaja krodhit the, par phir ve samajh gaye ki raajakumaarako usake kukarmaka hee badala mila hai. atah unhonne poojaneese kahaa-'poojanee. tumane raajakumaarako usake aparaadhakee saja dekar badala chuka liyaa. dononka kaary baraabar ho gayaa. atah ab yaheen raho.'
poojanee bolee- 'raajan ! neeti yah bataatee hai ki bair rakhanevaalonko paraspar naheen karana chaahiye. vishvaasamen bhay aur usase vinaash hota hai. shatrukee meethee baaton aur saantvanaako sandehakee drishtise dekhana chaahiye.
raajan. krodhaagni n dhanase, n kathorata dikhaanese, n meethe vachanonse, n shaastrajnaanase hee shaant hotee hai. isake saath hee ek baat aur bhee hai ki apane putrakee dasha dekha-dekhakar aapaka bair taaja hota rahegaa.
raajan. mainne tumhaare putrake saath durvyavahaar kiya hai. atah ab main yahaan naheen rah sakatee. dusht bhaarya, dusht putr, kutil raaja, dusht mitr, dooshit sambandh aur dusht deshako doorase hee tyaag dena chaahiye, kumitraka sneh kabhee sthir naheen rah sakataa. mitr vahee shreshth hai, jisapar vishvaas bana rahe aur desh bhee vahee uttam hai, jahaan jeevika chal sake.'
itana kahakar poojanee chiड़iya vahaanse uda़kar anyatr chalee gayee. raaja mana-hee-man usakee vidvattaapoorn vaaton aur neetishaastrake jnaanase prabhaavit ho gaye.
sach hai, shatruta aur mitrata saatha-saath naheen rah sakatee. [mahaabhaarata]

245 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav DevoteeKey Importance Of Bhav And Ras In Krishna Bhakti15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of BhaktiHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?



Bhajan Lyrics View All

मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग, मुझे चढ़ गया
श्री राधा नाम का रंग रंग, श्री राधा नाम
मेरी करुणामयी सरकार, मिला दो ठाकुर से
कृपा करो भानु दुलारी, श्री राधे बरसाने
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
प्रभु कर कृपा पावँरी दीन्हि
सादर भारत शीश धरी लीन्ही
मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना
तुझे मिल गया पुजारी, मुझे मिल गया
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
तेरे दर पे आके ज़िन्दगी मेरी
यह तो तेरी नज़र का कमाल है,
मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये
हम छोड़के दर तेरा अब और किधर जाये
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना
कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला,
मैं तो कहूँ सांवरिया बांसुरी वाला ।
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
मेरा यार यशुदा कुंवर हो चूका है
वो दिल हो चूका है जिगर हो चूका है
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो
लै गया नन्द किशोर लै गया,
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
दीवानी बन जाउंगी मस्तानी बन जाउंगी,
हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,

New Bhajan Lyrics View All

भवन में रस बरसे रस बरसे रे,
मिलने को मैया दिल तरसे दिल तरसे रे...
मैनु आनंदपुर जाना है जरूर मेरे मालका,
तेरा दर्शन पाना है जरुर मेरे मालका॥
बन गया मुकद्दर जिस पे नजर तुमने डाली,
अब दया की दृष्टि हम पे करो महियर वाली,
तू तो दाती है मां कहाती है,
रहम और करम कर दे इंतजार मुझे,
हम ना चरैब तोहर गैया, यशोदा मैया,
हम ना चरैब तोहर गैया