⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

दो पत्र, तीन बातें  [शिक्षदायक कहानी]
Story To Read - आध्यात्मिक कथा (आध्यात्मिक कथा)

दो पत्र, तीन बातें

ऐसा कौन है, जिसके पास मित्र और रिश्तेदारोंके पत्र नहीं आते? और ऐसा कौन है, जिसे दूसरे काम छोड़कर पत्रोंको पढ़ने में आनन्द नहीं आता ? जो पढ़े लिखे नहीं हैं, उनके पास जब कहींसे कोई पत्र आता है, तो वे किसी पढ़े-लिखेसे पढ़वानेके लिये दौड़े-दौड़े फिरते हैं। जीवनमें ऐसी घड़ियाँ भी आती हैं, जिनमेंमित्रोंसे ज्यादा उनके पत्रका इन्तजार रहता है।
तब क्या पत्रका आनन्द उसे पढ़नेमें ही है? बात तो ऐसी ही है, पर यह नहीं है। सन् 1930 ई0 की बात है। प्रोफेसर तान-युन-शान तिब्बत गये और दलाई लामाके पास ठहरे। उन दिनोंमें बौद्ध धर्मके बारेमें तो बातें हुई ही, गाँधीजीके बारेमें भी काफी बातें हुईं। जब प्रोफेसर तान- युन-शान भारतके लिये चलने लगे तो दलाई लामाने गाँधीजीके नाम एक पत्र अपने हाथसे लिखकर प्रोफेसर तानको दे दिया।
भारत पहुँचकर प्रोफेसर तानने वह पत्र गाँधीजीको दे दिया। वह पत्र भोट भाषामें लिखा हुआ था। गाँधीजी भोट भाषा नहीं जानते थे। उन्होंने प्रोफेसर तानसे उसका अनुवाद करनेको कहा, पर वे भी भोट भाषा नहीं जानते थे। गाँधीजी बोले- 'तब तो इस पत्रकी बात मैं कभी न जान सकूँगा।' यह बात उन्होंने कुछ इस अन्दाजसे कही कि सब हँस पड़े। बिना पढ़ा पत्र गाँधीजीके पास रखा रहा। प्रोफेसर तानको यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बिना पढ़े भी गाँधीजीको उस पत्रके आनेसे बहुत खुशी हुई और वे कई दिनतक उसका आनन्द लेते रहे।
एक दिन प्रोफेसर तानने गाँधीजीसे पूछा- 'क्या आप दलाई लामाके पत्रका उत्तर देंगे ?' गाँधीजीने कहा- 'जरूर, मैं दलाई लामाको पत्र लिखूँगा, पर वह इस पत्रका उत्तर नहीं होगा; क्योंकि मैं नहीं जानता कि इस पत्रमें क्या लिखा है। तिब्बती भाषा मैं जानता नहीं, इसलिये मैं अपना पत्र गुजरातीमें लिखूँगा। दलाई लामा भी मेरा पत्र पढ़ न सकेंगे, पर मेरी ही तरह पत्र पानेका आनन्द लेते रहेंगे।'
यह क्या बात हुई? पहली बात तो यह हुई कि आनन्द किसी बातमें नहीं, बल्कि अपने मनमें है। हम जिस बात में आनन्द-खुशी अनुभव करें, वह उसीमें है। दूसरी बात यह कि अच्छा मनुष्य और अच्छा विचार, हम उसे पूरी तरह न पहचानें, न समझें, तब भी उसका सम्पर्क हमपर अपना प्रभाव डालता है, जैसे आग अबोध बालकको भी जलाती है। तीसरी बात यह है कि हमें हमेशा अपनी भाषाको पूरा महत्त्व देना चाहिये और विदेशी भाषाके झूठे मोहमें नहीं पड़ना चाहिये। [ दूधका तालाब ]



You may also like these:

छोटी सी कहानी सार्थक जीवन
हिन्दी कहानी समताका भाव
बोध कथा सच्चा दान
हिन्दी कहानी विद्यालय और गुरु
बोध कथा रँगी लोमड़ी
आध्यात्मिक कथा मेहनतसे बदली किस्मत


do patr, teen baaten

do patr, teen baaten

aisa kaun hai, jisake paas mitr aur rishtedaaronke patr naheen aate? aur aisa kaun hai, jise doosare kaam chhoda़kar patronko padha़ne men aanand naheen aata ? jo padha़e likhe naheen hain, unake paas jab kaheense koee patr aata hai, to ve kisee padha़e-likhese padha़vaaneke liye dauda़e-dauड़e phirate hain. jeevanamen aisee ghada़iyaan bhee aatee hain, jinamenmitronse jyaada unake patraka intajaar rahata hai.
tab kya patraka aanand use padha़nemen hee hai? baat to aisee hee hai, par yah naheen hai. san 1930 ee0 kee baat hai. prophesar taana-yuna-shaan tibbat gaye aur dalaaee laamaake paas thahare. un dinonmen bauddh dharmake baaremen to baaten huee hee, gaandheejeeke baaremen bhee kaaphee baaten hueen. jab prophesar taana- yuna-shaan bhaaratake liye chalane lage to dalaaee laamaane gaandheejeeke naam ek patr apane haathase likhakar prophesar taanako de diyaa.
bhaarat pahunchakar prophesar taanane vah patr gaandheejeeko de diyaa. vah patr bhot bhaashaamen likha hua thaa. gaandheejee bhot bhaasha naheen jaanate the. unhonne prophesar taanase usaka anuvaad karaneko kaha, par ve bhee bhot bhaasha naheen jaanate the. gaandheejee bole- 'tab to is patrakee baat main kabhee n jaan sakoongaa.' yah baat unhonne kuchh is andaajase kahee ki sab hans pada़e. bina padha़a patr gaandheejeeke paas rakha rahaa. prophesar taanako yah dekhakar aashchary hua ki bina padha़e bhee gaandheejeeko us patrake aanese bahut khushee huee aur ve kaee dinatak usaka aanand lete rahe.
ek din prophesar taanane gaandheejeese poochhaa- 'kya aap dalaaee laamaake patraka uttar denge ?' gaandheejeene kahaa- 'jaroor, main dalaaee laamaako patr likhoonga, par vah is patraka uttar naheen hogaa; kyonki main naheen jaanata ki is patramen kya likha hai. tibbatee bhaasha main jaanata naheen, isaliye main apana patr gujaraateemen likhoongaa. dalaaee laama bhee mera patr padha़ n sakenge, par meree hee tarah patr paaneka aanand lete rahenge.'
yah kya baat huee? pahalee baat to yah huee ki aanand kisee baatamen naheen, balki apane manamen hai. ham jis baat men aananda-khushee anubhav karen, vah useemen hai. doosaree baat yah ki achchha manushy aur achchha vichaar, ham use pooree tarah n pahachaanen, n samajhen, tab bhee usaka sampark hamapar apana prabhaav daalata hai, jaise aag abodh baalakako bhee jalaatee hai. teesaree baat yah hai ki hamen hamesha apanee bhaashaako poora mahattv dena chaahiye aur videshee bhaashaake jhoothe mohamen naheen pada़na chaahiye. [ doodhaka taalaab ]

177 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome PainHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With LoveWhy Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]



Bhajan Lyrics View All

अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से
मैं बरसाने से आयी हूँ, मैं वृषभानु की
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
राधे तु कितनी प्यारी है ॥
तेरे संग में बांके बिहारी कृष्ण
राधे राधे बोल, राधे राधे बोल,
बरसाने मे दोल, के मुख से राधे राधे बोल,
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
प्रभु कर कृपा पावँरी दीन्हि
सादर भारत शीश धरी लीन्ही
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी ।
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम
जग में साचे तेरो नाम । हे राम...
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
कारे से लाल बनाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
ज़रा छलके ज़रा छलके वृदावन देखो
ज़रा हटके ज़रा हटके ज़माने से देखो
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना

New Bhajan Lyrics View All

देवों में देव कहाये,
महाराज गजानन आए...
मोरछड़ी के झाड़े से तेरे मिटेंगे कष्ट
झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का जाके खाटू धाम
जयकारा जयकारा बोलो जयकारा,
श्याम धणी का बोलो जयकारा,
राम लला राम राम राम,
दो अक्षर का प्यारा नाम,
हेलो कौन मेरी माँ..
जय हो...