⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

जीवन-व्रत  [Moral Story]
Story To Read - हिन्दी कथा (छोटी सी कहानी)

'आपको अवश्य जाना चाहिये; सिकन्दर उदार है; अभी कल ही उसने पोरस (पुरु) महाराजके साथ राजाका-सा बर्तावकर जो उदारता दिखायी है, उसके कारण भारतीय इतिहासमें वह अमर हो गया।' महात्मा मन्दनीसने कालानूस (कल्याण) को अपने दर्शनसे धन्य करनेकी प्रेरणा दी। दोनों उच्च कोटिके संत थे। तक्षशिलासे तीन मीलकी दूरीपर नदीतटके एक नितान्त निर्जन वनमें एकान्त सेवन करते थे। मृगचर्म औरमिट्टीके करवा तथा भिक्षाद्वारा प्राप्त अन्न ही उनके जीवन-निर्वाहके साधन थे। उनका आचरण अत्यन्त तपोमय था । यूनानी शासक सिकन्दरकी बड़ी इच्छा थी - उनके दर्शनकी ।

'सिकन्दरका अलंकार महती सेना है; संतमण्डलीसे उसका क्या काम है ? वह नदी, पहाड़ और पृथ्वीपर शासन करनेवाला है; हमारा मन और आत्मापर शासन है। यह कदापि उचित नहीं है कि मैं उसके साथ भारतसे बाहरजाऊँ।' कालानूस इस तरह निवेदन कर ही रहे थे कि सिकन्दरने घोड़ेसे उतरकर दोनों संतोंका अभिवादन किया। यूनानी विजेता कुशके आसनपर बैठ गया।

'मैं समझता हूँ कि मेरे साथ आपको वह शान्ति नहीं मिलेगी जो आप भरतखण्डके पवित्र पञ्चनद देशमें प्राप्त कर रहे हैं, पर आप ही बतायें कि सुकरात, प्लेटो और अरिस्टाटिल ( अरस्तू) तथा पीथागोरसका देश यूनान किस प्रकार भारतीय ज्ञानामृत सागरमें स्नान कर सकेगा? आप मेरे लिये नहीं तो यूनानके असंख्य प्राणियोंको ज्ञान देनेके लिये अवश्य चलें। एक विदेशी जगद्गुरु भारतसे दूसरी भिक्षा ही क्या माँग सकता है ?' सिकन्दरने संतकी कृपादृष्टिकी याचना की और मन्दनीसके संकेतपर कालानूसने सिकन्दरके साथ जानेकी स्वीकृति दे दी।

'ज्वराक्रान्त होना हमारे जीवनकी पहली घटना है, सिकन्दर!" तिहत्तर सालकी अवस्थावाले संतने फारसकेशिबिरमें अपनी बीमारीका विवरण दिया। जलवायु अनुकूल न होनेसे वे रुग्ण थे।

'पर आपका जीवन-व्रत तो अमित भयंकर है। यह तो आपके देशके महात्माओंका हठमात्र है कि रुग्ण होनेपर शरीर त्याग कर दिया जाय।' सिकन्दर बड़े आश्चर्यमें था

'यह हठ नहीं, जीवनकी कठोर वास्तविकता है। हमारे सदाचार और ब्रह्मचर्य पालनमें इतना बल है रुग्णता क्या - मृत्युको भी एक बार लौट जाना पड़ता है।' भारतीय महात्मा कालानूसने चिता प्रज्वलित करनेका संकेत किया।

'यह शरीर अपवित्र है, इसमें पवित्रतम चिन्मय तत्त्व - आत्मा (परमात्मा) का वास अब मेरे लिये सह्य नहीं है। रोग पापसे आते हैं। मैं अपने पाप- शरीरको सजीव नहीं रख सकता।' कालानूस जलती चितामें बैठ गये। लाल-लाल लपटोंने गगनके अधर चूम लिये।

-रा0 श्री0



You may also like these:

हिन्दी कहानी आदर्श बी0 ए0 बहू
हिन्दी कहानी नेक कमाईकी बरकत
हिन्दी कहानी श्रमकी महत्ता
हिन्दी कहानी सिकन्दरकी मातृभक्ति
हिन्दी कहानी ईश्वरका सच्चा भक्त


jeevana-vrata

'aapako avashy jaana chaahiye; sikandar udaar hai; abhee kal hee usane poras (puru) mahaaraajake saath raajaakaa-sa bartaavakar jo udaarata dikhaayee hai, usake kaaran bhaarateey itihaasamen vah amar ho gayaa.' mahaatma mandaneesane kaalaanoos (kalyaana) ko apane darshanase dhany karanekee prerana dee. donon uchch kotike sant the. takshashilaase teen meelakee dooreepar nadeetatake ek nitaant nirjan vanamen ekaant sevan karate the. mrigacharm auramitteeke karava tatha bhikshaadvaara praapt ann hee unake jeevana-nirvaahake saadhan the. unaka aacharan atyant tapomay tha . yoonaanee shaasak sikandarakee bada़ee ichchha thee - unake darshanakee .

'sikandaraka alankaar mahatee sena hai; santamandaleese usaka kya kaam hai ? vah nadee, pahaada़ aur prithveepar shaasan karanevaala hai; hamaara man aur aatmaapar shaasan hai. yah kadaapi uchit naheen hai ki main usake saath bhaaratase baaharajaaoon.' kaalaanoos is tarah nivedan kar hee rahe the ki sikandarane ghoda़ese utarakar donon santonka abhivaadan kiyaa. yoonaanee vijeta kushake aasanapar baith gayaa.

'main samajhata hoon ki mere saath aapako vah shaanti naheen milegee jo aap bharatakhandake pavitr panchanad deshamen praapt kar rahe hain, par aap hee bataayen ki sukaraat, pleto aur aristaatil ( arastoo) tatha peethaagorasaka desh yoonaan kis prakaar bhaarateey jnaanaamrit saagaramen snaan kar sakegaa? aap mere liye naheen to yoonaanake asankhy praaniyonko jnaan deneke liye avashy chalen. ek videshee jagadguru bhaaratase doosaree bhiksha hee kya maang sakata hai ?' sikandarane santakee kripaadrishtikee yaachana kee aur mandaneesake sanketapar kaalaanoosane sikandarake saath jaanekee sveekriti de dee.

'jvaraakraant hona hamaare jeevanakee pahalee ghatana hai, sikandara!" tihattar saalakee avasthaavaale santane phaarasakeshibiramen apanee beemaareeka vivaran diyaa. jalavaayu anukool n honese ve rugn the.

'par aapaka jeevana-vrat to amit bhayankar hai. yah to aapake deshake mahaatmaaonka hathamaatr hai ki rugn honepar shareer tyaag kar diya jaaya.' sikandar bada़e aashcharyamen thaa

'yah hath naheen, jeevanakee kathor vaastavikata hai. hamaare sadaachaar aur brahmachary paalanamen itana bal hai rugnata kya - mrityuko bhee ek baar laut jaana pada़ta hai.' bhaarateey mahaatma kaalaanoosane chita prajvalit karaneka sanket kiyaa.

'yah shareer apavitr hai, isamen pavitratam chinmay tattv - aatma (paramaatmaa) ka vaas ab mere liye sahy naheen hai. rog paapase aate hain. main apane paapa- shareerako sajeev naheen rakh sakataa.' kaalaanoos jalatee chitaamen baith gaye. laala-laal lapatonne gaganake adhar choom liye.

-raa0 shree0

128 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome Pain15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of BhaktiWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People



Bhajan Lyrics View All

ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
प्रभु कर कृपा पावँरी दीन्हि
सादर भारत शीश धरी लीन्ही
हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा
राधा राधा राधा राधा
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला,
मैं तो कहूँ सांवरिया बांसुरी वाला ।
मुझे चाहिए बस सहारा तुम्हारा,
के नैनों में गोविन्द नज़ारा तुम्हार
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,
यहाँ से गर जो हरा कहाँ जाऊँगा सरकार
एक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रिज की
पारवती भी मना कर ना माने त्रिपुरारी,
अपने दिल का दरवाजा हम खोल के सोते है
सपने में आ जाना मईया,ये बोल के सोते है
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है ।
सारे दुःख दूर हुए, दिल बना दीवाना है ।
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
मेरा यार यशुदा कुंवर हो चूका है
वो दिल हो चूका है जिगर हो चूका है
मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये
हम छोड़के दर तेरा अब और किधर जाये
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
दुनिया का बन कर देख लिया, श्यामा का बन
राधा नाम में कितनी शक्ति है, इस राह पर

New Bhajan Lyrics View All

सीताराम सीताराम सीताराम,
मेरे मन बस गये सीताराम,
मालिन कर रही रस्ता साफ़ आज मेरे मैया
साथ में लांगुर लावेगी साथ में भैरव
मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया
धीरे बहो गंगा धीरे बहो,
बंसी बाजे रे मधुबन में अमृत बरसे
अमृत बरसे सांवरिया दर्शन दे जा
तेरे नाल गल्ला करन नू जी करे ता दस की
की करिऐ वे श्यामा की करिऐ,