⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

जरूरतमन्दकी मदद  [हिन्दी कथा]
Moral Story - छोटी सी कहानी (Shikshaprad Kahani)

जरूरतमन्दकी मदद

अफ्रीकामें एक छोटा-सा देश है बासुतोलैण्ड ! यहाँका अधिकांश क्षेत्र घने जंगलोंसे घिरा हुआ है। इन्हीं जंगलोंके बीच कावु गाँवमें बिसाऊ नामक युवक रहता था। वह जंगलमें शिकार करके ही अपना गुजारा करता था। एक दिन बिसाऊ जंगलमें शिकार करने गया। शिकारकी तलाशमें वह काफी दूर निकल गया। इस बीच दोपहर हो गयी। बिसाऊ बुरी तरह थक गया था। भूख-प्याससे बेहाल होकर वह जंगलके भीतर बढ़ता गया। चलते-चलते वह सासे नामक शहरमें पहुँच गया। वहाँ उसे एक हवेली दिखायी दी। बिसाऊने दरवाजा खटखटाया तो एक गोरा साहब निकलकर बाहर आया। गँवई वेशभूषावाले एक काले युवकको देख उसने गुस्सेसे पूछा- 'क्या बात है ?' बिसाऊ सहम गया। बोला-'साहब! प्याससे दम निकला जा रहा है। पानी पिलाकर रहम कीजिये।'
पर गोरे साहबको दया नहीं आयी। उन्होंने उसे अपमानितकर बाहर निकाल दिया। बिसाऊ किसी तरह गिरते-पड़ते अपने घर पहुँचा।
कई महीने बादकी बात है। एक दिन वही गोरे साहब जंगलमें शिकार खेलने गये, पर उस दिन उन्हें कोई शिकार नहीं मिला। जंगलमें भटकते-भटकते वे बिसाऊके गाँवमें पहुँच गये। तबतक रात हो चली थी। वे एक झोपड़ीके सामने पहुँचे। वह झोपड़ी बिसाऊकी थी। गोरे साहबने आवाज लगायी। बिसाऊ बाहर निकला। जैसे ही उसकी नजर उनपर पड़ी, वह उन्हें पहचान गया, पर गोरे साहब उसे पहचान नहीं पाये। उन्होंने बिसाऊसे रातभरके लिये आश्रय माँगा। बिसाऊ तुरंत तैयार हो गया।
उसके पास जो भी रूखा-सूखा खाना था, उसीसे गोरे साहबकी सेवा की। गोरे साहबको सोनेके लिये अपना बिस्तर दिया और खुद जमीनपर सोया। सुबह हुई तो साहबने बिसाऊको धन्यवाद दिया और शहरका रास्ता पूछा। बिसाऊने कहा- चलिये, मैं आपको छोड़ आता हूँ।
साहबकी हवेलीके पास पहुँचकर बिसाऊने वापस जानेकी इजाजत माँगी। गोरे साहबने कहा-' -'तुमने मेरा इतना आदर-सत्कार किया। अब मुझे भी तुम्हारे लिये कुछ करने दो। चलो, चलकर मेरे साथ नाश्ता करो।'
बिसाऊ बोला- 'साहब! आप मेरी सेवाके बदले में मेरा सत्कार करना चाहते हैं? यह ठीक नहीं है।' फिर उसने पुरानी बात साहबको याद दिलायी और कहा 'जरूरतमन्द व्यक्तिकी मदद हमेशा करनी चाहिये। आखिर सभीको एक-दूसरेकी जरूरत पड़ती है। यही इन्सानी धर्म भी है।' इतना कहकर बिसाऊ अपने गाँवकी ओर चल पड़ा। गोरे साहबका सिर शर्मके मारे झुक गया।
जरूरतमन्दकी सेवा ईश्वरकी सेवा है।



You may also like these:

आध्यात्मिक कथा परमात्माकी मृत्यु
हिन्दी कहानी ज्ञानपिपासु
छोटी सी कहानी हककी रोटी
आध्यात्मिक कथा व्रज-रजपर निछावर
हिन्दी कहानी लोभका दुष्परिणाम
हिन्दी कहानी कथा-प्रेम


jarooratamandakee madada

jarooratamandakee madada

aphreekaamen ek chhotaa-sa desh hai baasutolaind ! yahaanka adhikaansh kshetr ghane jangalonse ghira hua hai. inheen jangalonke beech kaavu gaanvamen bisaaoo naamak yuvak rahata thaa. vah jangalamen shikaar karake hee apana gujaara karata thaa. ek din bisaaoo jangalamen shikaar karane gayaa. shikaarakee talaashamen vah kaaphee door nikal gayaa. is beech dopahar ho gayee. bisaaoo buree tarah thak gaya thaa. bhookha-pyaasase behaal hokar vah jangalake bheetar badha़ta gayaa. chalate-chalate vah saase naamak shaharamen pahunch gayaa. vahaan use ek havelee dikhaayee dee. bisaaoone daravaaja khatakhataaya to ek gora saahab nikalakar baahar aayaa. ganvaee veshabhooshaavaale ek kaale yuvakako dekh usane gussese poochhaa- 'kya baat hai ?' bisaaoo saham gayaa. bolaa-'saahaba! pyaasase dam nikala ja raha hai. paanee pilaakar raham keejiye.'
par gore saahabako daya naheen aayee. unhonne use apamaanitakar baahar nikaal diyaa. bisaaoo kisee tarah girate-pada़te apane ghar pahunchaa.
kaee maheene baadakee baat hai. ek din vahee gore saahab jangalamen shikaar khelane gaye, par us din unhen koee shikaar naheen milaa. jangalamen bhatakate-bhatakate ve bisaaooke gaanvamen pahunch gaye. tabatak raat ho chalee thee. ve ek jhopada़eeke saamane pahunche. vah jhopada़ee bisaaookee thee. gore saahabane aavaaj lagaayee. bisaaoo baahar nikalaa. jaise hee usakee najar unapar pada़ee, vah unhen pahachaan gaya, par gore saahab use pahachaan naheen paaye. unhonne bisaaoose raatabharake liye aashray maangaa. bisaaoo turant taiyaar ho gayaa.
usake paas jo bhee rookhaa-sookha khaana tha, useese gore saahabakee seva kee. gore saahabako soneke liye apana bistar diya aur khud jameenapar soyaa. subah huee to saahabane bisaaooko dhanyavaad diya aur shaharaka raasta poochhaa. bisaaoone kahaa- chaliye, main aapako chhoda़ aata hoon.
saahabakee haveleeke paas pahunchakar bisaaoone vaapas jaanekee ijaajat maangee. gore saahabane kahaa-' -'tumane mera itana aadara-satkaar kiyaa. ab mujhe bhee tumhaare liye kuchh karane do. chalo, chalakar mere saath naashta karo.'
bisaaoo bolaa- 'saahaba! aap meree sevaake badale men mera satkaar karana chaahate hain? yah theek naheen hai.' phir usane puraanee baat saahabako yaad dilaayee aur kaha 'jarooratamand vyaktikee madad hamesha karanee chaahiye. aakhir sabheeko eka-doosarekee jaroorat pada़tee hai. yahee insaanee dharm bhee hai.' itana kahakar bisaaoo apane gaanvakee or chal pada़aa. gore saahabaka sir sharmake maare jhuk gayaa.
jarooratamandakee seva eeshvarakee seva hai.

149 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
How To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of BhaktiThe Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCON84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love



Bhajan Lyrics View All

वास देदो किशोरी जी बरसाना,
छोडो छोडो जी छोडो जी तरसाना ।
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
करदो करदो बेडा पार, राधे अलबेली सरकार।
राधे अलबेली सरकार, राधे अलबेली सरकार॥
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम
जग में साचे तेरो नाम । हे राम...
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना
तुझे मिल गया पुजारी, मुझे मिल गया
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
हर पल तेरे साथ मैं रहता हूँ,
डरने की क्या बात? जब मैं बैठा हूँ
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो
लै गया नन्द किशोर लै गया,
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
कहना कहना आन पड़ी मैं तेरे द्वार ।
मुझे चाकर समझ निहार ॥
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
अपने दिल का दरवाजा हम खोल के सोते है
सपने में आ जाना मईया,ये बोल के सोते है
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
वृदावन जाने को जी चाहता है,
राधे राधे गाने को जी चाहता है,
एक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रिज की
पारवती भी मना कर ना माने त्रिपुरारी,

New Bhajan Lyrics View All

मेरी मईया से देखो सारा जग चमके,
जग चमके, सारा जग चमके,
जब जब इसके भक्तों पे कोई संकट आता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता
मेरे गम से बेखबर गर श्रीराम आप होगें,
बर्बाद मैं हुआ तो बदनाम आप होगें...
मेरे जलाराम वीरपुर वाले,
किस जगा तेरा जलवा नहीं है॥
खोलदा ना अखियां भोलेनाथ क्यू,
पुकार के तुझे मैं हार गई हूँ,