⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

सबमें भगवान्  [Moral Story]
Spiritual Story - आध्यात्मिक कथा (Moral Story)

पंढरपुरकी कार्तिक-यात्राका मेला लगा था। अनेकों साधु-संत पधारे थे। एकादशीका निर्जल उपवास करके द्वादशीके दिन पारणके लिये सभी उतावले दीख रहे थे। कोई आटा सानता, कोई रोटी बनाता तो कोई रसोईबनाकर भगवान्‌को भोग लगाता था

इसी बीच एक काला कुत्ता वहाँ आ पहुँचा। | साधुओंकी एकादशीका उसपर भी काफी असर दीख रहा था। कदाचित् पहले दिन कुछ भी न मिलनेसे वहभूखा कुत्ता किसीके आटेमें मुँह डालता, किसीकी पकी रोटी छूता तो किसीकी परोसी थालीमें ही मुँह डालता। प्रत्येक साधु उसे दुत्कारता मारता, भगाता था। कोई कहता - हमारा अन्न छू गया, अब वह खानेयोग्य नहीं रहा। दूसरा महात्मा कहता – 'अरे! यह काला कुत्ता है, धर्मशास्त्रों में पढ़ा है कि इसकी छूत नहीं लगती।'

चारों ओरसे तिरस्कृत कुत्ता नामदेवके पास आया और उनकी सेकी रोटी लेकर भागा। यह देख नामदेव पासमें रखी घीकी कटोरी ले उसके पीछे-पीछे दौड़े और कहने लगे- ' भई! रूखी रोटी मत खाओ, पेटमें दर्द होगा। यह घी है, मैं इसमें रोटी चुपड़कर देता हूँ; फिर खाओ।' नामदेव घी चुपड़कर अपने हाथों उसे रोटी खिलाने लगे सभी साधु-महात्मा नामदेवकी करनीपर हँसने लगे और कहने लगे- 'नामदेव पागल हो गया है!' पर नामदेवने उनकी परवा नहीं की।

अन्तमें पेट भर जानेके बाद श्वानने मनुष्य-वाणीमें नामदेवसे कहा "नामदेव ! सचमुच तुम्हारी सभी प्राणियोंमें समान दृष्टि है। यहाँ जुटे हुए इन महात्माओंकी अभी विषमदृष्टि मिटी नहीं, पर तुमने 'सर्वत्र समदृष्टि' रखनेका मेरा आदेश अपने अन्तरमें भर लिया।"

यह कहकर श्वानरूप भगवान् अन्तर्धान हो गये। उपस्थित सभी साधु-महात्मा नामदेवका भाग्य सराहने लगे और भगवान्‌को खिलानेका अवसर पाकर भी उसे खो देनेपर पछताने लगे।

गो0 न0 बै0 (भक्तिविजय, अध्याय 20)



You may also like these:

आध्यात्मिक कथा आत्मीयता इसका नाम है
छोटी सी कहानी कुलीनता
हिन्दी कथा क्षमाशीलता
हिन्दी कहानी डाकू से महात्मा
प्रेरक कहानी दानका फल (1)
आध्यात्मिक कहानी धर्मो रक्षति रक्षितः
शिक्षदायक कहानी पड़ोसी कौन
आध्यात्मिक कथा भगवान्‌की प्रसन्नता


sabamen bhagavaan

pandharapurakee kaartika-yaatraaka mela laga thaa. anekon saadhu-sant padhaare the. ekaadasheeka nirjal upavaas karake dvaadasheeke din paaranake liye sabhee utaavale deekh rahe the. koee aata saanata, koee rotee banaata to koee rasoeebanaakar bhagavaan‌ko bhog lagaata thaa

isee beech ek kaala kutta vahaan a pahunchaa. | saadhuonkee ekaadasheeka usapar bhee kaaphee asar deekh raha thaa. kadaachit pahale din kuchh bhee n milanese vahabhookha kutta kiseeke aatemen munh daalata, kiseekee pakee rotee chhoota to kiseekee parosee thaaleemen hee munh daalataa. pratyek saadhu use dutkaarata maarata, bhagaata thaa. koee kahata - hamaara ann chhoo gaya, ab vah khaaneyogy naheen rahaa. doosara mahaatma kahata – 'are! yah kaala kutta hai, dharmashaastron men padha़a hai ki isakee chhoot naheen lagatee.'

chaaron orase tiraskrit kutta naamadevake paas aaya aur unakee sekee rotee lekar bhaagaa. yah dekh naamadev paasamen rakhee gheekee katoree le usake peechhe-peechhe dauda़e aur kahane lage- ' bhaee! rookhee rotee mat khaao, petamen dard hogaa. yah ghee hai, main isamen rotee chupada़kar deta hoon; phir khaao.' naamadev ghee chupada़kar apane haathon use rotee khilaane lage sabhee saadhu-mahaatma naamadevakee karaneepar hansane lage aur kahane lage- 'naamadev paagal ho gaya hai!' par naamadevane unakee parava naheen kee.

antamen pet bhar jaaneke baad shvaanane manushya-vaaneemen naamadevase kaha "naamadev ! sachamuch tumhaaree sabhee praaniyonmen samaan drishti hai. yahaan jute hue in mahaatmaaonkee abhee vishamadrishti mitee naheen, par tumane 'sarvatr samadrishti' rakhaneka mera aadesh apane antaramen bhar liyaa."

yah kahakar shvaanaroop bhagavaan antardhaan ho gaye. upasthit sabhee saadhu-mahaatma naamadevaka bhaagy saraahane lage aur bhagavaan‌ko khilaaneka avasar paakar bhee use kho denepar pachhataane lage.

go0 na0 bai0 (bhaktivijay, adhyaay 20)

510 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome PainWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?



Bhajan Lyrics View All

ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटक
श्याम मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया
कौन मिटाए उसे जिसको राखे पिया
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
मुझे चाहिए बस सहारा तुम्हारा,
के नैनों में गोविन्द नज़ारा तुम्हार
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
इक तारा वाजदा जी हर दम गोविन्द गोविन्द
जग ताने देंदा ए, तै मैनु कोई फरक नहीं
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
ਮੇਰੇ ਕਰਮਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਵੇਖਿਓ ਜੀ,
ਕਰਮਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਰਮਾਈ ਹੋਈ ਆਂ
दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आयंगे।
एक बार आ गए तो कबू नहीं जायेंगे ॥
नगरी हो अयोध्या सी,रघुकुल सा घराना हो
चरन हो राघव के,जहा मेरा ठिकाना हो
मेरा यार यशुदा कुंवर हो चूका है
वो दिल हो चूका है जिगर हो चूका है
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
दीवानी बन जाउंगी मस्तानी बन जाउंगी,
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
हर पल तेरे साथ मैं रहता हूँ,
डरने की क्या बात? जब मैं बैठा हूँ
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
राधे मोरी बंसी कहा खो गयी,
कोई ना बताये और शाम हो गयी,
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥

New Bhajan Lyrics View All

शुक्र करा मैं गुरूजी तेरा शुक्र करा
मेरे अंतर्मन में तुम ही बसे हो,
ये मेरे सिर पे हाथ धरा, फूल मुरझाया
बड़ी किस्मत वाली हूँ मैं द्वार तेरा
फुल बरसांदी आवां दातिये,
रंग बरसांदी आवां दातिये,
प्रभु जी काया की बन गई रेल,
रेल गाड़ी चलने वाली है,
चारों धामों में विराजे भगवान, चलो रे