⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

धनका परिणाम – हिंसा  [हिन्दी कहानी]
आध्यात्मिक कहानी - छोटी सी कहानी (Spiritual Story)

दो सगे भाई थे, ब्राह्मण थे और दरिद्र थे। बहुत कम पढ़े-लिखे थे दोनों कंगालीसे ऊबकर दोनों साथ ही घरसे निकले और समुद्र किनारेकी एक वस्तीमें पहुँचे। वहीं मछुओंके घर ही अधिक थे बड़ी ऊँची पगड़ी, भव्य तिलक और पोथियोंकी बड़ी बड़ी गठरी थी दोनों भाइयोंके पास दोनोंने अपनेको ज्योतिषी प्रसिद्ध कर रखा था। मन्त्र-तन्त्र, झाड़-फूँक सभी करते थे वे। दोनोंने उन अपढ़-सीधे, श्रद्धालु मछुओंको भरपूर ठगा। कुछ दिनोंमें ही उनके पास पर्याप्त धन हो गया। दोनों जब घर लौटने लगे, तब उनके पास उनके कमाये धनके रूपमें सोनेकी मोहरोंसे भरी थैली थी।

बड़ी विचित्र दशा थी मोहरोंकी थैलीको बारी बारीसे वे अपने पास रखते थे। परंतु जिसके पास थैली रहती थी, उसीके मनमें विचार आता था मैं यदि अपने भाईको मार डालूँ तो पूरा धन मेरा हो जाय।'

दोनों सगे भाई थे। दोनोंमें प्रगाढ़ प्रेम था। इसलिये दोमेंसे किसीने अपने पापपूर्ण विचारको कार्यरूप नहीं दिया। उलटे घरके समीप पहुँचकर जिसके पास थैली नहीं थी, उसने दूसरेसे कहा- 'भैया! क्षमा करना। जब-जब यह थैली मेरे पास आयी, तब-तब मेरे मनमें तुम्हें मार देनेकी इच्छा हुई। इसलिये यह धन तुम्हीं रखो।

दूसरे भाईने कहा- 'मेरी भी यही दशा है। थैली मेरे पास है, इसलिये इस समय भी मेरे मनमें यही विचार उठ रहे थे। हम दोनों ही भ्रातृत्वका नाशकरनेवाले इस धनका त्याग कर दें, यही उत्तम होगा।' घरके समीप ही एक गड्ढा था, जिसमें घरका कूड़ा-कचरा डाला जाता था। दोनोंने वह थलो उसीमें फेंक दी। यह भी चिन्ता नहीं की कि उसे ढक दिया जाय। वे उसे फेंककर घर चले गये। परंतु उनकी बहिन थोड़ी देरमें ही फल तथा शाकके छिलके उस गड्ढे में डालने आयी। थैली लुढ़की पड़ी थी। मोहरें कुछ बाहर गिरी दीख रही थीं। उस नारीने उस धनको उठाकर वस्त्रोंमें छिपाना प्रारम्भ किया, जिससे रात्रिमें अपने पतिके पास उसे भेज सके।

'आप कूड़ेके गड्ढेमें क्या कर रही हैं?' भाइयोंमेंसे एककी स्त्री किसी कामसे घरसे बाहर निकली और अपनी ननदको कूड़ेके गड्ढेमें कुछ करते देख उसके पास पहुँचकर पूछने लगी । ननदने समझा कि भाभीने मोहरें देख ली हैं। हाथमें फल काटनेकी छुरी थी ही, उसे उसने भाभीके पेटमें भोंक दिया।

छुरी लगनेसे एक चीत्कार की घायल स्त्रीने उस चीत्कारको सुनकर उसका पति दौड़ आया । बहिन घबराकर भागने लगी तो उसकी बगलमें दबी थैली नीचे गिर पड़ी। अब बहिनको और कुछ नहीं सूझा, उसने वह छुरी अपने पेटमें भी मार ली!

'भैया! पापके कमाये इस धनने फेंक देनेपर भी इतना अनर्थ किया।' दूसरा भाई भी दौड़ आया था। जो पहले आया था, वह सिर पकड़कर बैठ गया था।



You may also like these:

शिक्षदायक कहानी जीव- दया
हिन्दी कथा भगवत्-प्रेम
हिन्दी कहानी विश्वासका फल
छोटी सी कहानी सतीत्वकी रक्षा
आध्यात्मिक कहानी सर्वश्रेष्ठ ब्रह्मनिष्ठ
आध्यात्मिक कथा स्वावलम्बीका बल
शिक्षदायक कहानी राजकविकी चतुराई
प्रेरक कहानी समस्याओंका समाधान


dhanaka parinaam – hinsaa

do sage bhaaee the, braahman the aur daridr the. bahut kam padha़e-likhe the donon kangaaleese oobakar donon saath hee gharase nikale aur samudr kinaarekee ek vasteemen pahunche. vaheen machhuonke ghar hee adhik the bada़ee oonchee pagada़ee, bhavy tilak aur pothiyonkee bada़ee bada़ee gatharee thee donon bhaaiyonke paas dononne apaneko jyotishee prasiddh kar rakha thaa. mantra-tantr, jhaada़-phoonk sabhee karate the ve. dononne un apadha़-seedhe, shraddhaalu machhuonko bharapoor thagaa. kuchh dinonmen hee unake paas paryaapt dhan ho gayaa. donon jab ghar lautane lage, tab unake paas unake kamaaye dhanake roopamen sonekee moharonse bharee thailee thee.

bada़ee vichitr dasha thee moharonkee thaileeko baaree baareese ve apane paas rakhate the. parantu jisake paas thailee rahatee thee, useeke manamen vichaar aata tha main yadi apane bhaaeeko maar daaloon to poora dhan mera ho jaaya.'

donon sage bhaaee the. dononmen pragaadha़ prem thaa. isaliye domense kiseene apane paapapoorn vichaarako kaaryaroop naheen diyaa. ulate gharake sameep pahunchakar jisake paas thailee naheen thee, usane doosarese kahaa- 'bhaiyaa! kshama karanaa. jaba-jab yah thailee mere paas aayee, taba-tab mere manamen tumhen maar denekee ichchha huee. isaliye yah dhan tumheen rakho.

doosare bhaaeene kahaa- 'meree bhee yahee dasha hai. thailee mere paas hai, isaliye is samay bhee mere manamen yahee vichaar uth rahe the. ham donon hee bhraatritvaka naashakaranevaale is dhanaka tyaag kar den, yahee uttam hogaa.' gharake sameep hee ek gaddha tha, jisamen gharaka kooda़aa-kachara daala jaata thaa. dononne vah thalo useemen phenk dee. yah bhee chinta naheen kee ki use dhak diya jaaya. ve use phenkakar ghar chale gaye. parantu unakee bahin thoda़ee deramen hee phal tatha shaakake chhilake us gaddhe men daalane aayee. thailee ludha़kee pada़ee thee. moharen kuchh baahar giree deekh rahee theen. us naareene us dhanako uthaakar vastronmen chhipaana praarambh kiya, jisase raatrimen apane patike paas use bhej sake.

'aap kooda़eke gaddhemen kya kar rahee hain?' bhaaiyonmense ekakee stree kisee kaamase gharase baahar nikalee aur apanee nanadako kooda़eke gaddhemen kuchh karate dekh usake paas pahunchakar poochhane lagee . nanadane samajha ki bhaabheene moharen dekh lee hain. haathamen phal kaatanekee chhuree thee hee, use usane bhaabheeke petamen bhonk diyaa.

chhuree laganese ek cheetkaar kee ghaayal streene us cheetkaarako sunakar usaka pati dauda़ aaya . bahin ghabaraakar bhaagane lagee to usakee bagalamen dabee thailee neeche gir pada़ee. ab bahinako aur kuchh naheen soojha, usane vah chhuree apane petamen bhee maar lee!

'bhaiyaa! paapake kamaaye is dhanane phenk denepar bhee itana anarth kiyaa.' doosara bhaaee bhee dauda़ aaya thaa. jo pahale aaya tha, vah sir pakada़kar baith gaya thaa.

127 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?



Bhajan Lyrics View All

अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया
कौन मिटाए उसे जिसको राखे पिया
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
दीवानी बन जाउंगी मस्तानी बन जाउंगी,
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
राधे राधे बोल, राधे राधे बोल,
बरसाने मे दोल, के मुख से राधे राधे बोल,
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
अपने दिल का दरवाजा हम खोल के सोते है
सपने में आ जाना मईया,ये बोल के सोते है
मेरी बाँह पकड़ लो इक बार,सांवरिया
मैं तो जाऊँ तुझ पर कुर्बान, सांवरिया
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
राधे तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए
सच कहता हू मेरी तकदीर बदल जाए
एक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रिज की
पारवती भी मना कर ना माने त्रिपुरारी,
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।

New Bhajan Lyrics View All

राम नाम नहीं लिनो, प्राण धोखे से निकल
हरि नाम नहीं लिनो, प्राण धोखे से निकल
छोड़ जगत के काम छोड़ सीना जोरी रे,
ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है...
व्रत बड़ो है एकादशी को,
हरी के नाम बिना मुक्ति नहीं,
आँखो में हो आंसू और होठों पे हो माँ का
क्यों नही रीझेगीे मेरी माँ क्यों नही
राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी