⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

तैरना जानते हो या नहीं  [प्रेरक कथा]
Shikshaprad Kahani - Moral Story (Moral Story)

एक नवशिक्षित शहरी बाबू नदीमें नावपर जा रहे थे। उन्होंने आकाशकी ओर ताककर केवटसे कहा – 'भैया! तुम नक्षत्रविद्या जानते हो?' केवट बोला – 'बाबूजी! मैं तो नाम भी नहीं जानता।' इसपर बाबूने हँसकर कहा - 'तब तो तुम्हारा चौथाई जीवन व्यर्थ ही गया।' कुछ देर बाद बाबूने फिर पूछा 'भाई! तुम गणित पढ़े हो ?' केवटने कहा – 'बाबू ! मैं तो नहीं पढ़ा!' बाबू बोले- 'तब तो तुम्हारा आधा जीवन मुफ्तमें गया।' केवट बेचारा चुप रहा। थोड़ी देर बाद नदीके दोनों ओर पेड़ोंकी पंक्तियोंको देखकर बाबू बोले- 'तो भैया! तुम वृक्ष-विज्ञान-शास्त्र तो जानते ही होगे ?' केवट बोला-'बाबूजी! मैं तो कोई शासतर वासतर नहीं जानता-नाव खेकर किसी तरह पेट भरता हूँ।' बाबूजी हँसकर बोले- 'तब तो भैया तुम्हारेजीवनका तीन चौथाई हिस्सा बेकाम ही बीता।' यों बातचीत चल रही थी कि अकस्मात् जोरोंकी आँधी आ गयी। नाव डगमगाने लगी। देखते-ही-देखते नावमें पानी भर गया। केवटने नदीमें कूदकर तैरते हुए पूछा—'बाबूजी! आप तैरना जानते हैं या नहीं ?' बाबूने कहा—'तैरना जानता तो मैं भी कूद न पड़ता। भैया ! बता! अब क्या होगा।' केवट बोला-'बाबूजी ! अब तो सिवा डूबनेके और कोई उपाय नहीं है। आपने सारी विद्याएँ पढीं, पर तैरना नहीं जाना तब सभी कुछ व्यर्थ है। अब तो भगवान्‌को याद कीजिये !' भवसागरसे तरनेकी भजनरूपी विद्या ही सच्ची विद्या है। इसे न पढ़कर जो केवल लौकिक विद्याओंके पण्डित बनकर अभिमान करते हैं, उन्हें तो डूबना ही पड़ता है।



You may also like these:

आध्यात्मिक कथा माता जीजाबाई
हिन्दी कहानी प्रतिभाकी पहचान
बोध कथा ताओ-कथा
आध्यात्मिक कथा अपनेको बड़ा न समझें
छोटी सी कहानी हककी रोटी
हिन्दी कहानी सिकन्दरकी मातृभक्ति
Spiritual Story समझौता
आध्यात्मिक कथा यह वत्सलता !
छोटी सी कहानी मुक्तिका मूल्य
हिन्दी कहानी भागवत- जीवन


tairana jaanate ho ya naheen

ek navashikshit shaharee baaboo nadeemen naavapar ja rahe the. unhonne aakaashakee or taakakar kevatase kaha – 'bhaiyaa! tum nakshatravidya jaanate ho?' kevat bola – 'baaboojee! main to naam bhee naheen jaanataa.' isapar baaboone hansakar kaha - 'tab to tumhaara chauthaaee jeevan vyarth hee gayaa.' kuchh der baad baaboone phir poochha 'bhaaee! tum ganit padha़e ho ?' kevatane kaha – 'baaboo ! main to naheen paढ़aa!' baaboo bole- 'tab to tumhaara aadha jeevan muphtamen gayaa.' kevat bechaara chup rahaa. thoda़ee der baad nadeeke donon or peda़onkee panktiyonko dekhakar baaboo bole- 'to bhaiyaa! tum vriksha-vijnaana-shaastr to jaanate hee hoge ?' kevat bolaa-'baaboojee! main to koee shaasatar vaasatar naheen jaanataa-naav khekar kisee tarah pet bharata hoon.' baaboojee hansakar bole- 'tab to bhaiya tumhaarejeevanaka teen chauthaaee hissa bekaam hee beetaa.' yon baatacheet chal rahee thee ki akasmaat joronkee aandhee a gayee. naav dagamagaane lagee. dekhate-hee-dekhate naavamen paanee bhar gayaa. kevatane nadeemen koodakar tairate hue poochhaa—'baaboojee! aap tairana jaanate hain ya naheen ?' baaboone kahaa—'tairana jaanata to main bhee kood n pada़taa. bhaiya ! bataa! ab kya hogaa.' kevat bolaa-'baaboojee ! ab to siva doobaneke aur koee upaay naheen hai. aapane saaree vidyaaen padheen, par tairana naheen jaana tab sabhee kuchh vyarth hai. ab to bhagavaan‌ko yaad keejiye !' bhavasaagarase taranekee bhajanaroopee vidya hee sachchee vidya hai. ise n padha़kar jo keval laukik vidyaaonke pandit banakar abhimaan karate hain, unhen to doobana hee pada़ta hai.

113 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With LoveThe Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCONWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?



Bhajan Lyrics View All

ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है ।
सारे दुःख दूर हुए, दिल बना दीवाना है ।
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
हम प्रेम दीवानी हैं, वो प्रेम दीवाना।
ऐ उधो हमे ज्ञान की पोथी ना सुनाना॥
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
ਮੇਰੇ ਕਰਮਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਵੇਖਿਓ ਜੀ,
ਕਰਮਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਰਮਾਈ ਹੋਈ ਆਂ
एक कोर कृपा की करदो स्वामिनी श्री
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे॥
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
राधे मोरी बंसी कहा खो गयी,
कोई ना बताये और शाम हो गयी,
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो
लै गया नन्द किशोर लै गया,
फूलों में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन
और संग में सज रही है वृषभानु की
मेरे बांके बिहारी बड़े प्यारे लगते
कही नज़र न लगे इनको हमारी
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला

New Bhajan Lyrics View All

खाटूवालाखाटूवाला वो लीले घोड़े वाला,
रोम रोम मे रमा हुआ है, तेरी ज्योत का आला
जय शिव आदियोगी नाथ,
रख दो सिर पर दया का हाथ,
हर हर हर हर भोले,
काशी के वासी है अविनाशी,
ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम...
रावण दिल के तुम कितने कठोर निकले,
सीता चोरी चोरी लाए बड़े चोर निकले...