⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

आदर्श दण्ड  [आध्यात्मिक कहानी]
शिक्षदायक कहानी - हिन्दी कहानी (प्रेरक कथा)

फ्रेडरिककी सेनामें एक मनुष्य कभी लेफ्टनेंट कर्नलके पदपर रहा था। काम न होनेसे उसे अलग कर दिया गया। वह बार-बार फ्रेडरिकके पास आता और उसी पदके लिये उसपर दबाव डालता। फ्रेडरिकने बार-बार उसे समझाया 'भैया! अभी कोई जगह खाली नहीं है।' परंतु उसने एक भी नहीं सुनी। आखिर फ्रेडरिकने हैरान होकर उसे बड़ी कड़ाईके साथ वहाँ आनेके लिये मने कर दिया। कुछ समय बाद किसीने फ्रेडरिकके सम्बन्धमें एक बड़ी कड़ी कविता लिखी। शान्तस्वभाव होनेपर भी फ्रेडरिक इस अपमानको न सह सका। उसने मुनादी करवा दी कि इस कविताके लेखकको पकड़कर जो मेरे सामने हाजिर करेगा उसे पचाससोनेकी मोहरें इनाम दी जायँगी। दूसरे दिन फ्रेडरिकने देखा वही आदमी सामने हाजिर है। फ्रेडरिकने क्रोध और आश्चर्यमें भरकर पूछा, 'तू फिर यहाँ कैसे फूट निकला ?' उसने कहा 'सरकार ! आपके विरुद्ध जो कड़ी कविता लिखी गयी थी, उसके लेखकको पकड़ा देनेवालेको आपने पचास सोनेकी मोहरें देनेकी मुनादी करवायी है न ?' 'हाँ हाँ, तो इससे क्या ?' फ्रेडरिकने शान्तभावसे पूछा।

'तब तो सरकार! वह इनाम मुझे दिये बिना आपका छुटकारा नहीं।' उसने कहा । 'क्यों?' फ्रेडरिकने संकोचसे पूछा ।'इसलिये सरकार ! कि उस कविताका लिखनेवाला यही आपका सेवक है। आप सरकार ! मुझे भले ही दण्ड दें, परंतु क्या मेरे भूखों मरते हुए स्त्री-बच्चोंको अपनी घोषणाके अनुसार इनाम नहीं देंगे मेरे कृपालु स्वामी!'

फ्रेडरिक एकदम लाल-पीला हो उठा। तुरंत ही एक कागजके टुकड़ेपर कुछ लिखकर उसे देते हुए फ्रेडरिकने कहा-'ले इस परवानेको लेकर स्पाण्डो किलेके कमाण्डरके पास चला जा । वहाँ दूसरोंके साथ कैद करनेका मैंने तुझको दण्ड दिया है।'

'जैसी मर्जी सरकारकी ! परंतु उस इनामको न भूलियेगा।'

'अच्छा सुन! कमाण्डरको परवाना देकर उससे ताकीद कर देना कि भोजन करनेसे पहले परवाना पढ़े नहीं। यह मेरी आज्ञा है।' गरीब बेचारा क्या करता, फ्रेडरिककी आज्ञाके अनुसार उसने स्पाण्डोके किलेपर जाकर परवाना वहाँके कमाण्डरको दिया और कहदिया कि भोजनके बाद परवाना पढ़नेकी आज्ञा है। दोनों खानेको बैठे। वह बेचारा क्या खाता। उसका तो कलेजा काँप रहा था कि जाने परवानेमें क्या लिखा है! किसी तरह भोजन समाप्त हुआ, तब कमाण्डरने परवाना पढ़ा और पढ़ते ही वह प्रसन्न होकर पत्रवाहकको बधाइयों पर बधाइयाँ देने लगा। उसमें लिखा था 'इस पत्रवाहक पुरुषको आजसे मैं स्पाण्डोके किलेका कमाण्डर नियुक्त करता हूँ । अतएव इसको सब काम सम्हलाकर और सारे अधिकार सौंपकर तुम पोटर्सडमके किलेपर चले जाओ। तुम्हें वहाँका कमाण्डर बनाया जाता है, इससे तुमको भी विशेष लाभ होगा। उसी बीचमें इस नये कमाण्डरके बाल-बच्चे भी सोनेकी पचास मोहरें लेकर पहुँच रहे हैं।'

पत्रवाहक परवाना सुनकर आनन्दसे उछल पड़ा और पुराने कमाण्डरको भी अपनी इस तबदीलीसे बड़ी खुशी हुई!



You may also like these:

हिन्दी कहानी ईश्वरका सच्चा भक्त
छोटी सी कहानी सदाचारसे कल्याण
हिन्दी कहानी लोभका दुष्परिणाम


aadarsh danda

phredarikakee senaamen ek manushy kabhee lephtanent karnalake padapar raha thaa. kaam n honese use alag kar diya gayaa. vah baara-baar phredarikake paas aata aur usee padake liye usapar dabaav daalataa. phredarikane baara-baar use samajhaaya 'bhaiyaa! abhee koee jagah khaalee naheen hai.' parantu usane ek bhee naheen sunee. aakhir phredarikane hairaan hokar use bada़ee kada़aaeeke saath vahaan aaneke liye mane kar diyaa. kuchh samay baad kiseene phredarikake sambandhamen ek bada़ee kada़ee kavita likhee. shaantasvabhaav honepar bhee phredarik is apamaanako n sah sakaa. usane munaadee karava dee ki is kavitaake lekhakako pakada़kar jo mere saamane haajir karega use pachaasasonekee moharen inaam dee jaayangee. doosare din phredarikane dekha vahee aadamee saamane haajir hai. phredarikane krodh aur aashcharyamen bharakar poochha, 'too phir yahaan kaise phoot nikala ?' usane kaha 'sarakaar ! aapake viruddh jo kada़ee kavita likhee gayee thee, usake lekhakako pakada़a denevaaleko aapane pachaas sonekee moharen denekee munaadee karavaayee hai n ?' 'haan haan, to isase kya ?' phredarikane shaantabhaavase poochhaa.

'tab to sarakaara! vah inaam mujhe diye bina aapaka chhutakaara naheen.' usane kaha . 'kyon?' phredarikane sankochase poochha .'isaliye sarakaar ! ki us kavitaaka likhanevaala yahee aapaka sevak hai. aap sarakaar ! mujhe bhale hee dand den, parantu kya mere bhookhon marate hue stree-bachchonko apanee ghoshanaake anusaar inaam naheen denge mere kripaalu svaamee!'

phredarik ekadam laala-peela ho uthaa. turant hee ek kaagajake tukada़epar kuchh likhakar use dete hue phredarikane kahaa-'le is paravaaneko lekar spaando kileke kamaandarake paas chala ja . vahaan doosaronke saath kaid karaneka mainne tujhako dand diya hai.'

'jaisee marjee sarakaarakee ! parantu us inaamako n bhooliyegaa.'

'achchha suna! kamaandarako paravaana dekar usase taakeed kar dena ki bhojan karanese pahale paravaana padha़e naheen. yah meree aajna hai.' gareeb bechaara kya karata, phredarikakee aajnaake anusaar usane spaandoke kilepar jaakar paravaana vahaanke kamaandarako diya aur kahadiya ki bhojanake baad paravaana padha़nekee aajna hai. donon khaaneko baithe. vah bechaara kya khaataa. usaka to kaleja kaanp raha tha ki jaane paravaanemen kya likha hai! kisee tarah bhojan samaapt hua, tab kamaandarane paravaana padha़a aur padha़te hee vah prasann hokar patravaahakako badhaaiyon par badhaaiyaan dene lagaa. usamen likha tha 'is patravaahak purushako aajase main spaandoke kileka kamaandar niyukt karata hoon . ataev isako sab kaam samhalaakar aur saare adhikaar saunpakar tum potarsadamake kilepar chale jaao. tumhen vahaanka kamaandar banaaya jaata hai, isase tumako bhee vishesh laabh hogaa. usee beechamen is naye kamaandarake baala-bachche bhee sonekee pachaas moharen lekar pahunch rahe hain.'

patravaahak paravaana sunakar aanandase uchhal pada़a aur puraane kamaandarako bhee apanee is tabadeeleese bada़ee khushee huee!

168 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love14 Tips To Overcome Tough Times Through Devotional Love For GodHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?What Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?



Bhajan Lyrics View All

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
मेरी बाँह पकड़ लो इक बार,सांवरिया
मैं तो जाऊँ तुझ पर कुर्बान, सांवरिया
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
दुनिया का बन कर देख लिया, श्यामा का बन
राधा नाम में कितनी शक्ति है, इस राह पर
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
हर पल तेरे साथ मैं रहता हूँ,
डरने की क्या बात? जब मैं बैठा हूँ
तेरे दर पे आके ज़िन्दगी मेरी
यह तो तेरी नज़र का कमाल है,
नगरी हो अयोध्या सी,रघुकुल सा घराना हो
चरन हो राघव के,जहा मेरा ठिकाना हो
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
एक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रिज की
पारवती भी मना कर ना माने त्रिपुरारी,
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
मेरा अवगुण भरा शरीर, कहो ना कैसे
कैसे तारोगे प्रभु जी मेरो, प्रभु जी
राधे तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए
सच कहता हू मेरी तकदीर बदल जाए
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया

New Bhajan Lyrics View All

खाटूवाला खड़ा हर पहर,
फिर क्यों भटके है तू दर बदर,
मेरे भोले बाबा तेरे चरणों में भोग
डम डम बाजे डमरू हाथों में,
तू मेरा बल है प्रभु,
तू सर्व बल है प्रभु,
वृन्दावन में रस की धार,
सखी री बरस रही,
मेरा पिहारियो खाटू में,
मेरे बाप की है सरकार,