⮪ All Stories / कथा / कहानियाँ

श्रीनारदका अभिमान -भङ्ग  [बोध कथा]
Hindi Story - Wisdom Story (प्रेरक कथा)

एक बार श्रीनारदजीके मनमें यह दर्प हुआ कि मेरे समान इस त्रिलोकीमें कोई संगीतज्ञ नहीं। इसी बीच एक दिन उन्होंने रास्तेमें कुछ दिव्य स्त्री-पुरुषोंको देखा जो घायल पड़े थे और उनके विविध अङ्ग कटे हुए थे। नारदके द्वारा इस स्थितिका कारण पूछनेपर उन दिव्य देव-देवियोंने आर्त स्वरमें निवेदन किया—‘हम सभी राग-रागिनियाँ हैं। पहले हम अङ्ग प्रत्यङ्गों पूर्ण थे; पर आजकल नारद नामका एक संगीतानभिज्ञ व्यक्ति दिन-रात राग-रागिनियोंका अलाप करता चलता है, जिससे हमलोगोंका अङ्ग भङ्ग हो गया है। आप यदि विष्णुलोक जा रहे हों तो कृपया हमारी दुरवस्थाका भगवान् विष्णुसे निवेदन करेंगे और उनसे प्रार्थना करेंगे कि हमलोगोंको इस कष्टसे शीघ्र वे मुक्त कर दें।' नारदजीने जब अपनी संगीतानभिज्ञताकी बातसुनी, तब वे बड़े दुखी हो गये। जब वे भगवद्धामको पहुँचे, प्रभुने उनका उदास मुखमण्डल देखकर उनकी खिन्नता और उदासीका कारण पूछा। नारदजीने सारी बात बता दी। भगवान् बोले, 'मैं भी इस कलाका मर्मज्ञ कहाँ हूँ। यह तो भगवान् शंकरके वशकी बात है। अतएव उनके कष्ट दूर करनेके लिये शंकरजीसे प्रार्थना करनी चाहिये ।'

जब नारदजीने महादेवजीसे सारी बातें कहीं, तब भगवान् भोलेनाथने उत्तर दिया- 'मैं ठीक ढंगसे राग रागिनियोंका अलाप करूँ तो निस्संदेह वे सभी अङ्गोंसे पूर्ण हो जायँगी; पर मेरे संगीतका श्रोता कोई उत्तम अधिकारी मिलना चाहिये।' अब नारदजीको और भी क्लेश हुआ कि 'मैं संगीत सुननेका अधिकारी भी नहीं हूँ।' जो हो, उन्होंने भगवान् शंकरसे ही उत्तम संगीत श्रोता चुननेकी प्रार्थना की। उन्होंने भगवान् नारायणका नाम निर्देश किया।प्रभुने भी यह प्रस्ताव मान लिया। संगीत-समारोह आरम्भ हुआ। सभी देव, गन्धर्व तथा राग-रागिनियाँ वहाँ उपस्थित हुईं। महादेवजीके राग अलापते ही उनके अङ्ग पूरे होगये। नारदजी साधु-हृदय, परम महात्मा तो हैं ही। अहंकार दूर हो ही चुका था, अब राग-रागिनियोंको पूर्णाङ्ग देखकर वे बड़े प्रसन्न हुए।

- (जा0 श0)



You may also like these:

हिन्दी कहानी उपासनाका फल
छोटी सी कहानी गायका मूल्य
छोटी सी कहानी विचित्र न्याय
आध्यात्मिक कथा संसारका स्वरूप
हिन्दी कहानी अनूठी विरक्ति
आध्यात्मिक कथा परमात्माकी मृत्यु


shreenaaradaka abhimaan -bhanga

ek baar shreenaaradajeeke manamen yah darp hua ki mere samaan is trilokeemen koee sangeetajn naheen. isee beech ek din unhonne raastemen kuchh divy stree-purushonko dekha jo ghaayal pada़e the aur unake vividh ang kate hue the. naaradake dvaara is sthitika kaaran poochhanepar un divy deva-deviyonne aart svaramen nivedan kiyaa—‘ham sabhee raaga-raaginiyaan hain. pahale ham ang pratyangon poorn the; par aajakal naarad naamaka ek sangeetaanabhijn vyakti dina-raat raaga-raaginiyonka alaap karata chalata hai, jisase hamalogonka ang bhang ho gaya hai. aap yadi vishnulok ja rahe hon to kripaya hamaaree duravasthaaka bhagavaan vishnuse nivedan karenge aur unase praarthana karenge ki hamalogonko is kashtase sheeghr ve mukt kar den.' naaradajeene jab apanee sangeetaanabhijnataakee baatasunee, tab ve bada़e dukhee ho gaye. jab ve bhagavaddhaamako pahunche, prabhune unaka udaas mukhamandal dekhakar unakee khinnata aur udaaseeka kaaran poochhaa. naaradajeene saaree baat bata dee. bhagavaan bole, 'main bhee is kalaaka marmajn kahaan hoon. yah to bhagavaan shankarake vashakee baat hai. ataev unake kasht door karaneke liye shankarajeese praarthana karanee chaahiye .'

jab naaradajeene mahaadevajeese saaree baaten kaheen, tab bhagavaan bholenaathane uttar diyaa- 'main theek dhangase raag raaginiyonka alaap karoon to nissandeh ve sabhee angonse poorn ho jaayangee; par mere sangeetaka shrota koee uttam adhikaaree milana chaahiye.' ab naaradajeeko aur bhee klesh hua ki 'main sangeet sunaneka adhikaaree bhee naheen hoon.' jo ho, unhonne bhagavaan shankarase hee uttam sangeet shrota chunanekee praarthana kee. unhonne bhagavaan naaraayanaka naam nirdesh kiyaa.prabhune bhee yah prastaav maan liyaa. sangeeta-samaaroh aarambh huaa. sabhee dev, gandharv tatha raaga-raaginiyaan vahaan upasthit hueen. mahaadevajeeke raag alaapate hee unake ang poore hogaye. naaradajee saadhu-hriday, param mahaatma to hain hee. ahankaar door ho hee chuka tha, ab raaga-raaginiyonko poornaang dekhakar ve bada़e prasann hue.

- (jaa0 sha0)

75 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
The Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCON14 Tips To Overcome Tough Times Through Devotional Love For God8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome Pain



Bhajan Lyrics View All

मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से ,
मैया करादे मेरो ब्याह,
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटक
श्याम मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री
राधे तु कितनी प्यारी है ॥
तेरे संग में बांके बिहारी कृष्ण
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
हर पल तेरे साथ मैं रहता हूँ,
डरने की क्या बात? जब मैं बैठा हूँ
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
ਮੇਰੇ ਕਰਮਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਵੇਖਿਓ ਜੀ,
ਕਰਮਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਰਮਾਈ ਹੋਈ ਆਂ
दुनिया का बन कर देख लिया, श्यामा का बन
राधा नाम में कितनी शक्ति है, इस राह पर
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग, मुझे चढ़ गया
श्री राधा नाम का रंग रंग, श्री राधा नाम
ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
श्यामा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाए॥
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
वृदावन जाने को जी चाहता है,
राधे राधे गाने को जी चाहता है,
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर, किशोरी तेरे
किशोरी तेरे चरणन में, महारानी तेरे
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
सांवरिया है सेठ ,मेरी राधा जी सेठानी
यह तो सारी दुनिया जाने है

New Bhajan Lyrics View All

तेरी मौज दा नज़ारा असी लैना,
श्यामा जी तेरी मौज वखरी,
म्हारी पत राखो गोपाल,
ओ जी श्याम,
मेरा कान्हा ने पकड़ा हाथ अब डर काहे का,
मेरा कान्हा मेरे साथ अब डर काहे का...
मेरा हिन्दुस्तान महान, मेरा भारत देश
यहां आते देश विदेशी लोग करते हैं
भोले तेरी आए याद,
भोले आ जाना,