⮪ All भगवान की कृपा Experiences

गोरक्षासे टी०बी० रोगका नाश

कुछ समय पहलेकी बात है। सौराष्ट्रके एक गाँवमें एक छोटा-सा अहीरकुटुम्ब रहता था। कुटुम्बमें पुरुष, स्त्री और उनका एक अठारह सालका लड़का था। मेहनत-मजदूरी करके वे जीविका चलाते थे। लड़केकी सगाई चार कोस दूर एक गाँवमें हुई थी। अगले वर्षविवाह होनेवाला था। इसी बीच लड़केके पिताका देहावसान हो गया। दुर्भाग्य केवल यहाँतक ही नहीं रहा। लड़केको टी०बी० की बीमारी हो गयी। पहलवान जैसा शरीर दिन-प्रतिदिन सूखने लगा। उस समय आज जैसा इलाजका साधन नहीं था; फिर वह तो छोटा-सगाँव था। ऐसी स्थिति भी नहीं थी कि किसी बड़े शहर में ले जाकर विधवा माँ अपने बेटेका इलाज करवाती। वह लड़के के जीवनसे निराश-सी हो गयी। इधर लड़कीवालोंने भी विवाह करनेसे इनकार कर दिया। बेचारी विधवाका तो संसार ही उजड़-सा गया।

ईश्वरकी लीला विचित्र है। बरसात के दिन थे। लड़का रातको एक किसानके खेतमें रखवाली करने गया था। सबेरा होनेपर घरकी तरफ लौटते समय उसने रास्तेमें देखा कि एक गौ खड्डेके कीचड़में बुरी तरह फँसी पड़ी है। गौ बड़ी कमजोर थी और दो दिनकी भूखी-प्यासी थी। बाहर निकलनेका प्रयत्न करनेमें इतना थक चुकी थी कि उसके मरनेकी ही तैयारी थी। गौको इस दशामें देखकर लड़केका हृदय दयासे भर गया। उसने अपनी बीमारी तथा कमजोरीकी चिन्ता छोड़कर सोचा- 'इस हालतमें मौतके मुँहमें जाती हुई गौमाताको मैं छोड़ जाऊँगा तो मनुष्य कहलानेलायक भी नहीं रहूँगा ।' उसने गौको बाहर निकालनेका मन-ही-मन निश्चय किया और प्रतिज्ञा की कि 'जबतक गौ न निकलेगी, तबतक मैं अन्न-जल ग्रहण नहीं करूँगा।' वह खेतपर वापस जाकर एक मजबूत रस्सा लाया और आगेसे गौको बाँधकर खींचने लगा, पर यह उसके अकेलेके वशका काम नहीं था। इतनेमें उधरसे एक आदमी जा रहा था, उसको मददके लिये बुलाया। उसने पीछेसे पूँछ पकड़कर गौको उठानेकी कोशिश की।आधा घंटातक पूरा परिश्रम करनेके बाद वे किसी तरह गौको बाहर निकाल सके, परंतु गौ इतनी कमजोर हो गयी थी कि उसमें हिलने-डुलनेतककी शक्ति नहीं रह गयी थी। लड़केने घास लाकर उसे खिलाया, जल पिलाया, फिर गाँवसे गुड़ लाकर दिया। इतनी सेवाके बाद शामतक गौ खड़ी हो सकी। गौके मालिकका पता नहीं लगा, अतः लड़का उस गौको अपने घर ले आया। इसके बाद उसने अन्न-जल ग्रहण किया।

माता-पुत्रने गौकी खूब सेवा की। गौ तन्दुरुस्त हो गयी। समयपर ब्यायी और माता-पुत्रको उसने अमृत सा दूध पिलाया। यह तो सेवाका प्रत्यक्ष फल मिला।

तदनन्तर एक रात्रिको लड़केने स्वप्नमें देखा-'एक अति तेजस्वी पुरुष लड़केके सिरपर हाथ रखकर यह आशीर्वाद दे रहे हैं कि तुमने गौके जीवनकी रक्षा की थी, इससे तुमपर भगवान् बहुत ही प्रसन्न हुए हैं। भगवान्की कृपासे तुम्हारी बीमारी तुरंत मिट जायगी और दूसरा भी कोई कष्ट होगा तो वह सब भी भगवान्की कृपासे दूर हो जायगा। इतना कहकर वे महापुरुष अन्तर्धान हो गये।'

लड़केकी नींद खुल गयी। उसने सब बातें माँको सुनायीं। गौ-सेवाके फलस्वरूप लड़केका टी०बी० रोग नष्ट हो गया। उसे अच्छे वेतनपर शहरमें काम मिल गया। जिन लड़कीवालोंने विवाह करनेसे पहले इनकार कर दिया था, उन्होंने स्वयं अनुरोध करके विवाह कर | दिया। परिवार सुखी हो गया।
[ श्रीजादवजी खेराजभाई ठकर ]



You may also like these:

Real Life Experience साधु-दम्पती


gorakshaase tee0bee0 rogaka naasha

kuchh samay pahalekee baat hai. sauraashtrake ek gaanvamen ek chhotaa-sa aheerakutumb rahata thaa. kutumbamen purush, stree aur unaka ek athaarah saalaka lada़ka thaa. mehanata-majadooree karake ve jeevika chalaate the. lada़kekee sagaaee chaar kos door ek gaanvamen huee thee. agale varshavivaah honevaala thaa. isee beech lada़keke pitaaka dehaavasaan ho gayaa. durbhaagy keval yahaantak hee naheen rahaa. lada़keko tee0bee0 kee beemaaree ho gayee. pahalavaan jaisa shareer dina-pratidin sookhane lagaa. us samay aaj jaisa ilaajaka saadhan naheen thaa; phir vah to chhotaa-sagaanv thaa. aisee sthiti bhee naheen thee ki kisee bada़e shahar men le jaakar vidhava maan apane beteka ilaaj karavaatee. vah lada़ke ke jeevanase niraasha-see ho gayee. idhar lada़keevaalonne bhee vivaah karanese inakaar kar diyaa. bechaaree vidhavaaka to sansaar hee ujada़-sa gayaa.

eeshvarakee leela vichitr hai. barasaat ke din the. lada़ka raatako ek kisaanake khetamen rakhavaalee karane gaya thaa. sabera honepar gharakee taraph lautate samay usane raastemen dekha ki ek gau khaddeke keechada़men buree tarah phansee pada़ee hai. gau bada़ee kamajor thee aur do dinakee bhookhee-pyaasee thee. baahar nikalaneka prayatn karanemen itana thak chukee thee ki usake maranekee hee taiyaaree thee. gauko is dashaamen dekhakar lada़keka hriday dayaase bhar gayaa. usane apanee beemaaree tatha kamajoreekee chinta chhoda़kar sochaa- 'is haalatamen mautake munhamen jaatee huee gaumaataako main chhoda़ jaaoonga to manushy kahalaanelaayak bhee naheen rahoonga .' usane gauko baahar nikaalaneka mana-hee-man nishchay kiya aur pratijna kee ki 'jabatak gau n nikalegee, tabatak main anna-jal grahan naheen karoongaa.' vah khetapar vaapas jaakar ek majaboot rassa laaya aur aagese gauko baandhakar kheenchane laga, par yah usake akeleke vashaka kaam naheen thaa. itanemen udharase ek aadamee ja raha tha, usako madadake liye bulaayaa. usane peechhese poonchh pakada़kar gauko uthaanekee koshish kee.aadha ghantaatak poora parishram karaneke baad ve kisee tarah gauko baahar nikaal sake, parantu gau itanee kamajor ho gayee thee ki usamen hilane-dulanetakakee shakti naheen rah gayee thee. lada़kene ghaas laakar use khilaaya, jal pilaaya, phir gaanvase guda़ laakar diyaa. itanee sevaake baad shaamatak gau khada़ee ho sakee. gauke maalikaka pata naheen laga, atah lada़ka us gauko apane ghar le aayaa. isake baad usane anna-jal grahan kiyaa.

maataa-putrane gaukee khoob seva kee. gau tandurust ho gayee. samayapar byaayee aur maataa-putrako usane amrit sa doodh pilaayaa. yah to sevaaka pratyaksh phal milaa.

tadanantar ek raatriko lada़kene svapnamen dekhaa-'ek ati tejasvee purush lada़keke sirapar haath rakhakar yah aasheervaad de rahe hain ki tumane gauke jeevanakee raksha kee thee, isase tumapar bhagavaan bahut hee prasann hue hain. bhagavaankee kripaase tumhaaree beemaaree turant mit jaayagee aur doosara bhee koee kasht hoga to vah sab bhee bhagavaankee kripaase door ho jaayagaa. itana kahakar ve mahaapurush antardhaan ho gaye.'

lada़kekee neend khul gayee. usane sab baaten maanko sunaayeen. gau-sevaake phalasvaroop lada़keka tee0bee0 rog nasht ho gayaa. use achchhe vetanapar shaharamen kaam mil gayaa. jin lada़keevaalonne vivaah karanese pahale inakaar kar diya tha, unhonne svayan anurodh karake vivaah kar | diyaa. parivaar sukhee ho gayaa.
[ shreejaadavajee kheraajabhaaee thakar ]

113 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With LoveWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti



Bhajan Lyrics View All

एक कोर कृपा की करदो स्वामिनी श्री
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे॥
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम
जग में साचे तेरो नाम । हे राम...
मेरा अवगुण भरा रे शरीर,
हरी जी कैसे तारोगे, प्रभु जी कैसे
राधे तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए
सच कहता हू मेरी तकदीर बदल जाए
कहना कहना आन पड़ी मैं तेरे द्वार ।
मुझे चाकर समझ निहार ॥
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना
तुझे मिल गया पुजारी, मुझे मिल गया
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
आप आए नहीं और सुबह हो मई
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
इक तारा वाजदा जी हर दम गोविन्द गोविन्द
जग ताने देंदा ए, तै मैनु कोई फरक नहीं
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
राधे मोरी बंसी कहा खो गयी,
कोई ना बताये और शाम हो गयी,
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा॥
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो
लै गया नन्द किशोर लै गया,
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
मुझे चाहिए बस सहारा तुम्हारा,
के नैनों में गोविन्द नज़ारा तुम्हार
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा

New Bhajan Lyrics View All

खाटू की गलियों में खुशबू है तेरी,
कहीं लग ना जाए नज़र श्याम मेरी,
बुरे व्यसनों से ध्यान हटाले,
ध्यान बालाजी के चरणों में लगाले,
मैया मेरा कर दे बेड़ा पार पर्वत पे
पर्वत पर रहने वाली मंदिरों में रहने
ओ सांवरें हम तुम्हारे,
हमनें भी तेरे चरणों में सर को झुकाया
अब थाम लो कन्हैया ये हाथ तुम हमारा,
आया शरण में तेरी होकर के बेसहारा,