⮪ All भगवान की कृपा Experiences

सतीमाताकी कृपा

मैं उज्जैनका रहनेवाला हूँ। मेरे घरमें सात सदस्य हैं; मैं, मेरी पत्नी, माताजी, तीन पुत्र तथा एक भानजा । घरसे लगी हुई मेरी किरानेकी दूकान है। मकान बहुत अधिक पुराना है, इसमें पीछेकी तरफ दो दरवाजे हैं, जो लकड़ीके हैं तथा आगेकी तरफ एक दरवाजा है, जो लकड़ी तथा लोहेकी चद्दरका बना हुआ है।

हम बंसलगोत्रके अग्रवाल हैं। हमारी कुलसती राजस्थानमें फतेहपुरके पास ढाढण गाँवमें 'ढाढण 'सती' हैं। हमारे परिवारके सभी धार्मिक संस्कार यहींपर होते हैं तथा दूसरी 'राणीसती' भी हम अग्रवालोंकी सती हैं। मेरा इन दोनों सतीमाताओंपर अटूट विश्वास है।

घटना २७ अगस्त २००२ ई० की है। मैं अपनी छोटी बहनके यहाँ निमच (म०प्र०) एक कार्यक्रममें गया हुआ था। मेरे साथ मेरी पत्नी, माताजी तथा सबसे छोटा पुत्र भी गया था। घरपर केवल बड़ा पुत्र १६ वर्ष, मझला पुत्र ११ वर्ष तथा भानजा १४ वर्ष ही थे। रात्रिमें लगभग २ - ३ बजेका समय रहा होगा । ५-६ की संख्यामें बदमाशोंने घरके सामनेवाले दरवाजेपर दस्तक दी, जिससे बच्चे बुरी तरह डर गये। उनके मुखसे कोई शब्द नहीं निकल रहा था। बाहरसे आवाज आ रही थी, 'दरवाजा तोड़ दो। घरमें बच्चे अकेले हैं, मार डालो।'

इस प्रकार चिल्लाते हुए वे दरवाजेपर प्रहार करने लगे। घरमें मात्र तीन अल्पवयस्क बच्चे ही थे। प्राणसंकटको ऐसी स्थिति देखकर बच्चोंको सतीमाताका ध्यान हो आया, उन्होंने प्रार्थना की कि हे सती दादी ! अब तो आप ही हमारी रक्षा कर सकती हैं। इसके बाद दरवाजेपर आवाज आनी बन्द हो गयी, जब हमलोग घर वापस आये तो सारी बातें ज्ञात हुई। इधर सबसे महत्त्वपूर्ण, चमत्कारिक घटना यह हुई कि घरमें भगवान्के कमरेमें हमने एक सुन्दर-सा मन्दिर बना रखा है। इसमें भगवान्की छोटी-बड़ी लगभग सोलह काँचकी तस्वीरें तथा छः मूर्तियाँ भी हैं। सुबह जैसे ही भगवान्के कमरेका दरवाजा खोला गया, हम अवाक् से वह दृश्य -से देखते ही रह गये! मन्दिरमें भगवान्की एक भी मूर्ति नहीं थी। मन्दिर खाली था, सभी मूर्तियाँ नीचे फर्शपर थीं, पर सभी तस्वीरोंके काँच सही-सलामत थे। ऐसा लगा जैसे सभी भगवान्ने मिलकर हमारे घरके दरवाजेको रोका हो तथा बच्चोंकी रक्षा की हो।

सुबह हमें पड़ोसीसे पता चला कि रात्रिमें तीन चार बजेके लगभग १०-१५ बन्दर आये थे, जो काफी बड़े थे। वे रातभर हमारे मकानके ऊपर तथा बाहर छोटी दीवारपर बैठे रहे, सम्भवतः बदमाश उन्हींसे डरकर भाग गये।

इस प्रकार हमें तो लगता है कि सतीमाताकी कृपासे बन्दरके रूपमें स्वयं हनुमानजीने आकर चोरोंको भगाया तथा बच्चोंकी रक्षा की।

[श्रीनारायणजी बजाज ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


sateemaataakee kripaa

main ujjainaka rahanevaala hoon. mere gharamen saat sadasy hain; main, meree patnee, maataajee, teen putr tatha ek bhaanaja . gharase lagee huee meree kiraanekee dookaan hai. makaan bahut adhik puraana hai, isamen peechhekee taraph do daravaaje hain, jo lakada़eeke hain tatha aagekee taraph ek daravaaja hai, jo lakada़ee tatha lohekee chaddaraka bana hua hai.

ham bansalagotrake agravaal hain. hamaaree kulasatee raajasthaanamen phatehapurake paas dhaadhan gaanvamen 'dhaadhan 'satee' hain. hamaare parivaarake sabhee dhaarmik sanskaar yaheenpar hote hain tatha doosaree 'raaneesatee' bhee ham agravaalonkee satee hain. mera in donon sateemaataaonpar atoot vishvaas hai.

ghatana 27 agast 2002 ee0 kee hai. main apanee chhotee bahanake yahaan nimach (ma0pra0) ek kaaryakramamen gaya hua thaa. mere saath meree patnee, maataajee tatha sabase chhota putr bhee gaya thaa. gharapar keval bada़a putr 16 varsh, majhala putr 11 varsh tatha bhaanaja 14 varsh hee the. raatrimen lagabhag 2 - 3 bajeka samay raha hoga . 5-6 kee sankhyaamen badamaashonne gharake saamanevaale daravaajepar dastak dee, jisase bachche buree tarah dar gaye. unake mukhase koee shabd naheen nikal raha thaa. baaharase aavaaj a rahee thee, 'daravaaja toda़ do. gharamen bachche akele hain, maar daalo.'

is prakaar chillaate hue ve daravaajepar prahaar karane lage. gharamen maatr teen alpavayask bachche hee the. praanasankatako aisee sthiti dekhakar bachchonko sateemaataaka dhyaan ho aaya, unhonne praarthana kee ki he satee daadee ! ab to aap hee hamaaree raksha kar sakatee hain. isake baad daravaajepar aavaaj aanee band ho gayee, jab hamalog ghar vaapas aaye to saaree baaten jnaat huee. idhar sabase mahattvapoorn, chamatkaarik ghatana yah huee ki gharamen bhagavaanke kamaremen hamane ek sundara-sa mandir bana rakha hai. isamen bhagavaankee chhotee-bada़ee lagabhag solah kaanchakee tasveeren tatha chhah moortiyaan bhee hain. subah jaise hee bhagavaanke kamareka daravaaja khola gaya, ham avaak se vah drishy -se dekhate hee rah gaye! mandiramen bhagavaankee ek bhee moorti naheen thee. mandir khaalee tha, sabhee moortiyaan neeche pharshapar theen, par sabhee tasveeronke kaanch sahee-salaamat the. aisa laga jaise sabhee bhagavaanne milakar hamaare gharake daravaajeko roka ho tatha bachchonkee raksha kee ho.

subah hamen pada़oseese pata chala ki raatrimen teen chaar bajeke lagabhag 10-15 bandar aaye the, jo kaaphee bada़e the. ve raatabhar hamaare makaanake oopar tatha baahar chhotee deevaarapar baithe rahe, sambhavatah badamaash unheense darakar bhaag gaye.

is prakaar hamen to lagata hai ki sateemaataakee kripaase bandarake roopamen svayan hanumaanajeene aakar choronko bhagaaya tatha bachchonkee raksha kee.

[shreenaaraayanajee bajaaj ]

107 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of BhaktiWhy Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People



Bhajan Lyrics View All

राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता, के पत्ता
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
अपने दिल का दरवाजा हम खोल के सोते है
सपने में आ जाना मईया,ये बोल के सोते है
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,
यहाँ से गर जो हरा कहाँ जाऊँगा सरकार
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
मुझे चाहिए बस सहारा तुम्हारा,
के नैनों में गोविन्द नज़ारा तुम्हार
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
वास देदो किशोरी जी बरसाना,
छोडो छोडो जी छोडो जी तरसाना ।
करदो करदो बेडा पार, राधे अलबेली सरकार।
राधे अलबेली सरकार, राधे अलबेली सरकार॥
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
वृदावन जाने को जी चाहता है,
राधे राधे गाने को जी चाहता है,
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
एक कोर कृपा की करदो स्वामिनी श्री
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे॥
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।
जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम

New Bhajan Lyrics View All

तूने किया ना हरि से प्यार,
सारा जीवन दीन्हा गुज़ार,
मेरी पूजा को सफल बनाओ,
तुम बनाओ, गणराज गजानन आओ...
दर्शन को तेरे आया,
मैया ये तेरी माया,
अंधेरे में छोड़ सारा धाम जा रहा है,
रोको रे रोको मेरा नाम जा रहा है,
गौरा माँ के लाल तुम्हे घर में बुलाते
ज्योत जलाते है, देवा मनाते है