⮪ All भक्त चरित्र

भक्त विमलतीर्थ की मार्मिक कथा
भक्त विमलतीर्थ की अधबुत कहानी - Full Story of भक्त विमलतीर्थ (हिन्दी)

[भक्त चरित्र -भक्त कथा/कहानी - Full Story] [भक्त विमलतीर्थ]- भक्तमाल


पण्डित विमलतीर्थ नैष्ठिक ब्राह्मण थे। बड़ा सदाचारी, पवित्र कुल था इनका त्रिकाल सन्ध्या, अग्निहोत्र, वेदका स्वाध्याय, तत्त्वविचार आदि इनके कुलमें सबके लिये मानो स्वाभाविक कर्म थे। सत्य, अहिंसा, क्षमा, दया, नम्रता, अस्तेय, अपरिग्रह और सन्तोष आदि गुण इस कुलमें पैतृक सम्पत्तिके रूपमें सबको मिलते थे। इतना सब होनेपर भी भगवान्के प्रति भक्तिका भाव जैसा होना चाहिये, वैसा नहीं देखा जाता था। पण्डित विमलतीर्थ इस कुलके एक अनुपम र थे। इनकी माताका देहान्त लड़कपनमें ही हो गया था। ननिहाल में बालकोंका अभाव था, अतः ये पहले से ही अधिकांश समय नानीके पास रहते थे। माताके मरनेपर तो नानीने इनको छोड़ना ही नहीं चाहा, ये वहीं रहे। इनके नाना पण्डित निरञ्जनजी भी बड़े विद्वान् और महाशय थे। उनसे इनको सदाचारकी शिक्षा मिलती थी तथा गाँवके ही एक सुनिपुण अध्यापक इन्हें पढ़ाते थे। इनकी बुद्धि बड़ी तीव्र थी। कुलपरम्पराकी पवित्र विद्याभिरुचि इनमें थी ही। अतएव इनको पढ़ानेमें अध्यापक महोदयको विशेष परिश्रम नहीं करना पड़ता था। ये ग्रन्थोंको ऐसे सहज ही पढ़ लेते थे, जैसे कोई पहले पड़े हुए पाठको याद कर लेता हो। यज्ञोपवीत नानाजीने करना ही दियाथा, इसलिये ये त्रिकाल-सन्ध्या करते थे। नित्य प्रात:काल बड़ोंको प्रणाम करते, उनकी श्रेष्ठ आज्ञाओंका कुतर्कशून्य बुद्धिसे परंतु समझकर भलीभाँति पालन करते और सहज ही सबके स्नेहभाजन बने हुए थे।

विमलजीकी नानी सुनन्दादेवी परम भक्तिमती थी। उसने अपने पतिकी परमेश्वरभावसे सेवा करनेके साथ ही परम पति पतिके भी पति भगवान्‌की सेवामें अपने | जीवनको लगा रखा था। भगवान्पर और उनके मङ्गल | विधानपर उसका अटल विश्वास था और इसलिये वह प्रत्येक स्थितिमें नित्य प्रसन्न रहा करती थी। इस प्रकारकी गुणवती पत्नीको पाकर पण्डित निरञ्जनजी भी अपनेको धन्य मानते थे। सुनन्दादेवी घरका सारा काम बड़ी दक्षता तथा सावधानीके साथ करती। परंतु इसमें उसका भाव यही रहता कि 'यह घर भगवान्‌का है, मुझे इसकी सेवाका भार सौंपा गया है। जबतक मेरे जिम्मे यह कार्य है, तबतक मुझे इसको सुचारुरूपसे करना है।' इस प्रकार समझकर वह समस्त कार्य करती; परंतु घरमें, घरकी वस्तुओंमें, कार्यमें तथा कार्यके फलमें न उसकी आसक्ति थी, न ममता। उसकी सारी आसक्ति और ममता अपने प्रभु भगवान् नारायणमें केन्द्रित हो गयी थी। इसलिये वह जो कुछ भी करती, सब अपनेप्रभु श्रीनारायणकी प्रीतिके लिये, उन्हींका काम समझकर करती। इससे काम करनेमें भी उसे विशेष सुख मिलता था। शुद्ध कर्तव्यबुद्धिसे किये जानेवाले कर्ममें भी सुख है; परंतु उसमें वह सुख नहीं है, जो अपने प्राणप्रिय प्रभुकी प्रसन्नताके लिये किये जानेवाले कर्ममें होता है। उसमें रूखापन तो कभी होता ही नहीं, एक विशेष प्रकारके रसकी अनुभूति होती है, जो प्रेमीको पद-पदपर उल्लसित और उत्फुल्लित करती रहती है और वह नित्य नूतन उत्साहसे सहज ही प्राणोंको न्योछावर करके प्रभुका कार्य करता रहता है। परंतु इस प्रकारके कार्य में जो उसे अप्रतिम रसानुभूति मिलती है, उसका कारण कर्म या उसका कोई फल नहीं है। उसका कारण है प्रभु केन्द्रित आसक्ति और ममत्व । प्रभु उस कार्यसे प्रसन्न न हों और किसी दूसरे कार्यमें लगाना चाहें तो उसे उस पहले कार्यको छोड़कर दूसरेके करनेमें वही आनन्द प्राप्त होगा, जो पहलेको करनेमें होता था। सुनन्दाका इसी भावसे घरवालोंके साथ सम्बन्ध था और इसी भावसे वह घरका सारा कार्य सँभालती तथा करती थी। आज मातृहीन विमलको भी सुनन्दा इसी भावसे हृदयकी सारी स्नेह सुधाको उँडेलकर प्यार करती और पालती-पोसती है कि वह प्रियतम प्रभु भगवान्‌के द्वारा सौंपा हुआ सेवाका पात्र है। उसमें नानीका बड़ा ममत्व था; पर वह इसलिये नहीं था कि विमल उसकी कन्याका लड़का है, वरं इसलिये था कि वह भगवान्‌के बगीचेका एक सुन्दर सुमधुर फलवृक्ष है, जो सेवा-सँभालके लिये उसे सौंपा गया है। नानीके पवित्र और विशद स्नेहका विमलपर बड़ा प्रभाव पड़ा और विमलकी मति भी क्रमशः नानीकी सुमतिकी भाँति ही उत्तरोत्तर विमल होती गयी। उसमें भगवत्परायणता, भगवद्विश्वास, भगवद्भक्ति और शुभ भगवदीय कर्मके मधुर तथा निर्मल भाव जाग्रत् हो गये। वह नानीकी भगवद्-विग्रहकी सेवाको देख-देखकर मुग्ध होता, उसके मनमें भी भगवत्सेवाकी आती। अन्तमें उसके सच्चे तथा तीव्र मनोरथको देखकर भगवान्‌की प्रेरणासे नानीने उसके लिये भी एक सुन्दर भगवान् नारायणकी प्रतिमा मँगवा दी और नानीके उपदेशानुसार बालक विमल बड़े भक्तिभावसे भगवान्‌की पूजा करने लगा। विमलतीर्थजीके विमल वंशमें सभी कुछ विमल तथा पवित्र था। भगवद्भक्तिकी कुछ कमी थी- वह योंपूरी हो गयी। कर्मकाण्ड, विद्या तथा तत्त्व-विचारके साथ जिसमें नम्रता तथा विनय होती है, वह अन्तमें विद्या तथा तत्त्वके परम फल श्रीभगवान्‌की भक्तिको अवश्य प्राप्त करता है। परंतु जहाँ कर्मकाण्ड, विद्या एवं तत्त्वविचार अभिमान तथा घमंड पैदा करनेवाले होते हैं, वहाँ परिणाममें पतन होता है। वस्तुतः जो कर्म, जो विद्या और जो विचार भगवान्की और न ले जाकर अभिमान के मलसे अन्तःकरणको दूषित कर देते हैं, वे तो कुकर्म, अविद्या और अविचाररूप ही हैं। विमलतीर्थके कुलमें कर्म, विद्या और तत्त्वविचारके साथ सहज नम्रता थी-विनय थी और उसका फल भगवान्में रुचि तथा रति उत्पन्न होना अनिवार्य था। सत्कर्मका फल शुभ ही होता है और परम शुभ तो भगवद्भक्ति ही है। नानी सुनन्दाके सङ्गसे विमलतीर्थकी विमल कुलपरम्परा के पवित्र फलका प्रादुर्भाव हो गया। नाना-नानीने बड़े उत्साहसे पवित्र कुलकी साधुस्वभावा सुनयनादेवी के साथ विमलतीर्थका विवाह पवित्र वैदिक विधान के अनुसार कर दिया। सुलक्षणवती बहू घरमें आ गयी। वृद्धा सुनन्दाके शरीरकी शक्ति क्षीण हो चली थी, अतएव परके कार्यका तथा नानीजीके ठाकुरकी पूजाका भार सुनयनाने अपने ऊपर ले लिया। वृद्धा अब अपना सारा समय भगवान् के स्मरणमें लगाने लगी। निरञ्जन पण्डित भी बूढ़े हो गये थे। पर उनका स्वभाव बड़ा ही सुन्दर था। उन्होंने भी अपना मन भगवान्‌में लगाया। कुछ समयके बाद वृद्ध दम्पतिकी भगवान्‌का स्मरण करते-करते बिना किसी बीमारीके सहज ही मृत्यु हो गयी। बिमल और सुनयना यों तो नाना-नानीको सेवा सदा सर्वदा करते ही थे, परंतु पुण्यपुञ्ज दम्पतिने बीमार होकर उनसे सेवा नहीं ली। अब विमलतीर्थ ही इस घरके स्वामी हुए पति-पत्नीमें बड़ा प्रेम था, दोनोंक बहुत पवित्र आचरण थे। दोनों ही भक्तिपरायण थे। विमल अपने भगवान्की पूजा नियमित रूपसे प्रेमपूर्वक करते थे और सुनयनादेवी नानी सुनन्दाके दिये हुए भगवान्की पूजा करती थी। यों पति-पत्नीके अलग अलग ठाकुरजी थे। पर ठाकुर-सेवामें दोनोंको बड़ा आनन्द आता था। दोनों ही मानो होड़-सी लगाकर अपने-अपने भगवान्‌को सुख पहुँचाने में संलग्न रहते थे। दोनोंमें ही विद्या थी, श्रद्धा थी और सात्त्विक सेवा-भाव था। विमलतीर्थके तीन बड़े भाई थे। वे भी बहुत अच्छेस्वभाव तथा शुभकर्मपरायण थे। छोटे भाई विमल अब एक प्रकारसे उन लोगोंके मामाके स्थानापन्न थे। चारोंमें परस्पर बड़ी प्रीति और स्नेह-सौहार्द था। प्रीतिका नाश तो स्वार्थमें होता है। इनका स्वार्थ विचित्र ढंगका था। ये एक दूसरेका विशेष हित करने, सुख पहुँचाने और सेवा करने में ही अपना स्वार्थ समझते थे। त्याग तो मानो इनकी स्वाभाविक सम्पत्ति थी। जहाँ त्याग होता है, वहाँ प्रेम रहता ही है और जहाँ प्रेम होता है, वहाँ आनन्दको रहने, बढ़ने तथा फूलने-फलनेके लिये पर्याप्त अवकाश मिलता है। दोनों परिवार इसीलिये आनन्दपूर्ण थे। नामके ही दो थे। वस्तुतः कार्यरूपमें एक ही थे।

विमलतीर्थजीके मनमें वैराग्य तो था ही। धीरे-धीरे उसमें वृद्धि होने लगी। भगवान्‌की कृपासे उनकी धर्मपत्नी इसमें सहायक हुई। दोनोंमें मानो वैराग्य तथा भक्तिकी होड़ लगी थी। ऐसी सात्त्विक ईर्ष्या भगवत्कृपासे ही होती है। इस ईर्ष्यामें एक-दूसरेसे आगे बढ़नेकी चेष्टा तो होती है, परंतु गिरानेकी या रोकनेकी नहीं होती। बल्कि एक-दूसरेकी सहायता करनेमें ही प्रसन्नता होती है। शक्ति गिरानेमें नहीं, बढ़ने और बढ़ानेमें लगती है। यही शक्तिका सदुपयोग है।

आखिर उपरति बढ़ी, दोनों भगवान्‌के ध्यानमें मस्त रहने लगे। एक दिन भगवान्ने कृपा करके सुनयनादेवीको दर्शन दिये और उसी दिन भगवदाज्ञासे वे शरीर छोड़कर भगवान् के परम धाममें चली गयीं। विमलतीर्थजीकोइससे बड़ी प्रसन्नता हुई। होड़में पत्नीकी विजय हुई। | उसने भगवान्का साक्षात्कार पहले किया। विमलतीर्थजीके लिये यह बड़े ही आनन्दका प्रसङ्ग था।

अब विमलतीर्थ सर्वथा साधनामें लग गये। वे वनमें जाकर एकान्तमें रहने लगे और अपनी सारी विद्या बुद्धिको भूलकर निरन्तर भगवान् श्रीनारायणके मङ्गलमय ध्यानमें हो रत रहने लगे। धीरे-धीरे भगवानके दिव्य दर्शनकी उत्कण्ठा बढ़ी और एक दिन तो वह इतनी बढ़ गयी कि अब क्षणभरका विलम्ब भी असह्य हो गया। जैसे अत्यन्त पिपासासे व्याकुल होकर मनुष्य जलकी बूँदके लिये छटपटाता है और एक क्षणकी देर भी सहन नहीं कर सकता, वैसी दशा जब भगवान्‌के दर्शनके लिये भक्तकी हो जाती हैं, तब भगवान्को भी एक क्षणका विलम्ब असह्य हो जाता है और वे अपने सारे ऐश्वर्य | वैभवको भुलाकर उस नगण्य मानवके सामने प्रकट होकर उसे कृतार्थ करते हैं। भक्तवाञ्छाकल्पतरु भगवान् श्रीनारायण विमलतीर्थको कृतार्थ करनेके लिये उनके सामने प्रकट हो गये। वे चकित होकर निर्निमेष नेत्रोंसे उस विलक्षण रूपमाधुरीको देखते ही रह गये। बड़ी देरके बाद उनमें हिलने-डोलने तथा बोलनेको शक्ति आयी तब तो आनन्दमुग्ध होकर वे भगवान्के चरणोंमें लोट गये और प्रेमालुओंसे उनके चरण-पद्योंको पखारने लगे। भगवान्‌ने उठाकर बड़े स्नेहसे उनको हृदयसे लगा लिया और अपनी अनुपम अनन्य भक्तिका दान देकर सदाके लिये पावन बना दिया!



You may also like these:



bhakt vimalateertha ki marmik katha
bhakt vimalateertha ki adhbut kahani - Full Story of bhakt vimalateertha (hindi)

[Bhakt Charitra - Bhakt Katha/Kahani - Full Story] [bhakt vimalateertha]- Bhaktmaal


pandit vimalateerth naishthik braahman the. bada़a sadaachaaree, pavitr kul tha inaka trikaal sandhya, agnihotr, vedaka svaadhyaay, tattvavichaar aadi inake kulamen sabake liye maano svaabhaavik karm the. saty, ahinsa, kshama, daya, namrata, astey, aparigrah aur santosh aadi gun is kulamen paitrik sampattike roopamen sabako milate the. itana sab honepar bhee bhagavaanke prati bhaktika bhaav jaisa hona chaahiye, vaisa naheen dekha jaata thaa. pandit vimalateerth is kulake ek anupam r the. inakee maataaka dehaant lada़kapanamen hee ho gaya thaa. nanihaal men baalakonka abhaav tha, atah ye pahale se hee adhikaansh samay naaneeke paas rahate the. maataake maranepar to naaneene inako chhoda़na hee naheen chaaha, ye vaheen rahe. inake naana pandit niranjanajee bhee bada़e vidvaan aur mahaashay the. unase inako sadaachaarakee shiksha milatee thee tatha gaanvake hee ek sunipun adhyaapak inhen paढ़aate the. inakee buddhi bada़ee teevr thee. kulaparamparaakee pavitr vidyaabhiruchi inamen thee hee. ataev inako padha़aanemen adhyaapak mahodayako vishesh parishram naheen karana pada़ta thaa. ye granthonko aise sahaj hee padha़ lete the, jaise koee pahale paड़e hue paathako yaad kar leta ho. yajnopaveet naanaajeene karana hee diyaatha, isaliye ye trikaala-sandhya karate the. nity praata:kaal bada़onko pranaam karate, unakee shreshth aajnaaonka kutarkashoony buddhise parantu samajhakar bhaleebhaanti paalan karate aur sahaj hee sabake snehabhaajan bane hue the.

vimalajeekee naanee sunandaadevee param bhaktimatee thee. usane apane patikee parameshvarabhaavase seva karaneke saath hee param pati patike bhee pati bhagavaan‌kee sevaamen apane | jeevanako laga rakha thaa. bhagavaanpar aur unake mangal | vidhaanapar usaka atal vishvaas tha aur isaliye vah pratyek sthitimen nity prasann raha karatee thee. is prakaarakee gunavatee patneeko paakar pandit niranjanajee bhee apaneko dhany maanate the. sunandaadevee gharaka saara kaam bada़ee dakshata tatha saavadhaaneeke saath karatee. parantu isamen usaka bhaav yahee rahata ki 'yah ghar bhagavaan‌ka hai, mujhe isakee sevaaka bhaar saunpa gaya hai. jabatak mere jimme yah kaary hai, tabatak mujhe isako suchaaruroopase karana hai.' is prakaar samajhakar vah samast kaary karatee; parantu gharamen, gharakee vastuonmen, kaaryamen tatha kaaryake phalamen n usakee aasakti thee, n mamataa. usakee saaree aasakti aur mamata apane prabhu bhagavaan naaraayanamen kendrit ho gayee thee. isaliye vah jo kuchh bhee karatee, sab apaneprabhu shreenaaraayanakee preetike liye, unheenka kaam samajhakar karatee. isase kaam karanemen bhee use vishesh sukh milata thaa. shuddh kartavyabuddhise kiye jaanevaale karmamen bhee sukh hai; parantu usamen vah sukh naheen hai, jo apane praanapriy prabhukee prasannataake liye kiye jaanevaale karmamen hota hai. usamen rookhaapan to kabhee hota hee naheen, ek vishesh prakaarake rasakee anubhooti hotee hai, jo premeeko pada-padapar ullasit aur utphullit karatee rahatee hai aur vah nity nootan utsaahase sahaj hee praanonko nyochhaavar karake prabhuka kaary karata rahata hai. parantu is prakaarake kaary men jo use apratim rasaanubhooti milatee hai, usaka kaaran karm ya usaka koee phal naheen hai. usaka kaaran hai prabhu kendrit aasakti aur mamatv . prabhu us kaaryase prasann n hon aur kisee doosare kaaryamen lagaana chaahen to use us pahale kaaryako chhoda़kar doosareke karanemen vahee aanand praapt hoga, jo pahaleko karanemen hota thaa. sunandaaka isee bhaavase gharavaalonke saath sambandh tha aur isee bhaavase vah gharaka saara kaary sanbhaalatee tatha karatee thee. aaj maatriheen vimalako bhee sunanda isee bhaavase hridayakee saaree sneh sudhaako undelakar pyaar karatee aur paalatee-posatee hai ki vah priyatam prabhu bhagavaan‌ke dvaara saunpa hua sevaaka paatr hai. usamen naaneeka bada़a mamatv thaa; par vah isaliye naheen tha ki vimal usakee kanyaaka lada़ka hai, varan isaliye tha ki vah bhagavaan‌ke bageecheka ek sundar sumadhur phalavriksh hai, jo sevaa-sanbhaalake liye use saunpa gaya hai. naaneeke pavitr aur vishad snehaka vimalapar bada़a prabhaav pada़a aur vimalakee mati bhee kramashah naaneekee sumatikee bhaanti hee uttarottar vimal hotee gayee. usamen bhagavatparaayanata, bhagavadvishvaas, bhagavadbhakti aur shubh bhagavadeey karmake madhur tatha nirmal bhaav jaagrat ho gaye. vah naaneekee bhagavad-vigrahakee sevaako dekha-dekhakar mugdh hota, usake manamen bhee bhagavatsevaakee aatee. antamen usake sachche tatha teevr manorathako dekhakar bhagavaan‌kee preranaase naaneene usake liye bhee ek sundar bhagavaan naaraayanakee pratima mangava dee aur naaneeke upadeshaanusaar baalak vimal bada़e bhaktibhaavase bhagavaan‌kee pooja karane lagaa. vimalateerthajeeke vimal vanshamen sabhee kuchh vimal tatha pavitr thaa. bhagavadbhaktikee kuchh kamee thee- vah yonpooree ho gayee. karmakaand, vidya tatha tattva-vichaarake saath jisamen namrata tatha vinay hotee hai, vah antamen vidya tatha tattvake param phal shreebhagavaan‌kee bhaktiko avashy praapt karata hai. parantu jahaan karmakaand, vidya evan tattvavichaar abhimaan tatha ghamand paida karanevaale hote hain, vahaan parinaamamen patan hota hai. vastutah jo karm, jo vidya aur jo vichaar bhagavaankee aur n le jaakar abhimaan ke malase antahkaranako dooshit kar dete hain, ve to kukarm, avidya aur avichaararoop hee hain. vimalateerthake kulamen karm, vidya aur tattvavichaarake saath sahaj namrata thee-vinay thee aur usaka phal bhagavaanmen ruchi tatha rati utpann hona anivaary thaa. satkarmaka phal shubh hee hota hai aur param shubh to bhagavadbhakti hee hai. naanee sunandaake sangase vimalateerthakee vimal kulaparampara ke pavitr phalaka praadurbhaav ho gayaa. naanaa-naaneene bada़e utsaahase pavitr kulakee saadhusvabhaava sunayanaadevee ke saath vimalateerthaka vivaah pavitr vaidik vidhaan ke anusaar kar diyaa. sulakshanavatee bahoo gharamen a gayee. vriddha sunandaake shareerakee shakti ksheen ho chalee thee, ataev parake kaaryaka tatha naaneejeeke thaakurakee poojaaka bhaar sunayanaane apane oopar le liyaa. vriddha ab apana saara samay bhagavaan ke smaranamen lagaane lagee. niranjan pandit bhee boodha़e ho gaye the. par unaka svabhaav bada़a hee sundar thaa. unhonne bhee apana man bhagavaan‌men lagaayaa. kuchh samayake baad vriddh dampatikee bhagavaan‌ka smaran karate-karate bina kisee beemaareeke sahaj hee mrityu ho gayee. bimal aur sunayana yon to naanaa-naaneeko seva sada sarvada karate hee the, parantu punyapunj dampatine beemaar hokar unase seva naheen lee. ab vimalateerth hee is gharake svaamee hue pati-patneemen bada़a prem tha, dononk bahut pavitr aacharan the. donon hee bhaktiparaayan the. vimal apane bhagavaankee pooja niyamit roopase premapoorvak karate the aur sunayanaadevee naanee sunandaake diye hue bhagavaankee pooja karatee thee. yon pati-patneeke alag alag thaakurajee the. par thaakura-sevaamen dononko bada़a aanand aata thaa. donon hee maano hoda़-see lagaakar apane-apane bhagavaan‌ko sukh pahunchaane men sanlagn rahate the. dononmen hee vidya thee, shraddha thee aur saattvik sevaa-bhaav thaa. vimalateerthake teen bada़e bhaaee the. ve bhee bahut achchhesvabhaav tatha shubhakarmaparaayan the. chhote bhaaee vimal ab ek prakaarase un logonke maamaake sthaanaapann the. chaaronmen paraspar bada़ee preeti aur sneha-sauhaard thaa. preetika naash to svaarthamen hota hai. inaka svaarth vichitr dhangaka thaa. ye ek doosareka vishesh hit karane, sukh pahunchaane aur seva karane men hee apana svaarth samajhate the. tyaag to maano inakee svaabhaavik sampatti thee. jahaan tyaag hota hai, vahaan prem rahata hee hai aur jahaan prem hota hai, vahaan aanandako rahane, badha़ne tatha phoolane-phalaneke liye paryaapt avakaash milata hai. donon parivaar iseeliye aanandapoorn the. naamake hee do the. vastutah kaaryaroopamen ek hee the.

vimalateerthajeeke manamen vairaagy to tha hee. dheere-dheere usamen vriddhi hone lagee. bhagavaan‌kee kripaase unakee dharmapatnee isamen sahaayak huee. dononmen maano vairaagy tatha bhaktikee hoda़ lagee thee. aisee saattvik eershya bhagavatkripaase hee hotee hai. is eershyaamen eka-doosarese aage baढ़nekee cheshta to hotee hai, parantu giraanekee ya rokanekee naheen hotee. balki eka-doosarekee sahaayata karanemen hee prasannata hotee hai. shakti giraanemen naheen, badha़ne aur badha़aanemen lagatee hai. yahee shaktika sadupayog hai.

aakhir uparati badha़ee, donon bhagavaan‌ke dhyaanamen mast rahane lage. ek din bhagavaanne kripa karake sunayanaadeveeko darshan diye aur usee din bhagavadaajnaase ve shareer chhoda़kar bhagavaan ke param dhaamamen chalee gayeen. vimalateerthajeekoisase bada़ee prasannata huee. hoda़men patneekee vijay huee. | usane bhagavaanka saakshaatkaar pahale kiyaa. vimalateerthajeeke liye yah bada़e hee aanandaka prasang thaa.

ab vimalateerth sarvatha saadhanaamen lag gaye. ve vanamen jaakar ekaantamen rahane lage aur apanee saaree vidya buddhiko bhoolakar nirantar bhagavaan shreenaaraayanake mangalamay dhyaanamen ho rat rahane lage. dheere-dheere bhagavaanake divy darshanakee utkantha badha़ee aur ek din to vah itanee badha़ gayee ki ab kshanabharaka vilamb bhee asahy ho gayaa. jaise atyant pipaasaase vyaakul hokar manushy jalakee boondake liye chhatapataata hai aur ek kshanakee der bhee sahan naheen kar sakata, vaisee dasha jab bhagavaan‌ke darshanake liye bhaktakee ho jaatee hain, tab bhagavaanko bhee ek kshanaka vilamb asahy ho jaata hai aur ve apane saare aishvary | vaibhavako bhulaakar us nagany maanavake saamane prakat hokar use kritaarth karate hain. bhaktavaanchhaakalpataru bhagavaan shreenaaraayan vimalateerthako kritaarth karaneke liye unake saamane prakat ho gaye. ve chakit hokar nirnimesh netronse us vilakshan roopamaadhureeko dekhate hee rah gaye. bada़ee derake baad unamen hilane-dolane tatha bolaneko shakti aayee tab to aanandamugdh hokar ve bhagavaanke charanonmen lot gaye aur premaaluonse unake charana-padyonko pakhaarane lage. bhagavaan‌ne uthaakar bada़e snehase unako hridayase laga liya aur apanee anupam anany bhaktika daan dekar sadaake liye paavan bana diyaa!

242 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav DevoteeThe Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCONWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?



Bhajan Lyrics View All

यह मेरी अर्जी है,
मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्ज़ी है
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
राधे तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए
सच कहता हू मेरी तकदीर बदल जाए
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव...
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
गोवर्धन वासी सांवरे, गोवर्धन वासी
तुम बिन रह्यो न जाय, गोवर्धन वासी
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आयंगे।
एक बार आ गए तो कबू नहीं जायेंगे ॥
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटक
श्याम मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता, के पत्ता
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
प्रभु कर कृपा पावँरी दीन्हि
सादर भारत शीश धरी लीन्ही
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।

New Bhajan Lyrics View All

चिंतपूर्णी दा दर सोहना
आओ, मईया जी तुम्हें, भोग लगाएँ
भोग लगाएँ, पहले तुम को
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो वाली मेरी मैया
आजा करके सिंह रुत आई नवरातो वाली ही,
देखो हमरी शेरावाली मैया बड़ी सुंदरी,
वो तो शेर चढ़ आवे हमारी नगरी...
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हमपे करो अम्बे रानी...