⮪ All भगवान की कृपा Experiences

हनुमन्तकृपासे प्राणरक्षा

मेरा जन्म सनातनी ब्राह्मण परिवारमें हुआ है। मेरे परिवारकी धर्म एवं भगवानमें गहरी आस्था रही है। स्नान करके पूजा-पाठ करना, सूर्यको जल देना, हनुमान चालीसा पढ़ना, प्रतिदिन उनकी आरती करना और गायत्री मन्त्रकी एक माला जपना मेरी प्रतिदिनकी दिनचर्या है।

जिस घटनाका मैं वर्णन कर रहा हूँ, वह लगभग पच्चीस वर्ष पुरानी है। उस दिन भी मैं प्रतिदिनकी भाँति नियमानुसार सूर्यको जल देने छतपर गया, जो कि घरकी एक मंजिल, लगभग पन्द्रह फुटपर थी 1 ज्यों ही मैंने सूर्यको जल देनेके लिये अपने हाथ बढ़ाये, मुझे एक झटका सा लगा। ऐसा अनुभव हुआ जैसे किसी अदृश्य शक्तिने मुझे पकड़कर नीचे फेंक दिया। परंतु मेरे ऊपर हनुमन्तलालकी कृपा थी, मुझे लगा कि नीचे खड़े हुए हनुमान्जीने मुझे अपनी गोदमें ले लिया और जमीनपर छोड़ दिया हो। ऐसा मुझे आभास हुआ, दर्शन नहीं हुआ। जमीनपर मैं दोनों हाथोंके बल गिरा। दाहिने हाथकी हथेली पृथ्वीपर टिकी और बायें हाथकी कुहनी पृथ्वीपर जाकर लगी। शरीरका शेष भाग बिलकुल सुरक्षित रहा, दाहिने हाथकी हथेलीमें गुम चोट लगी और बायें हाथमेंफ्रैक्चर हो गया। परंतु हाथमें कोई घाव या खरोंचतक नहीं आयी। खूनकी एक बूँदतक नहीं निकली। फ्रैक्चर हो जानेसे असहनीय पीड़ा हुई और मैं कराहते हुए बेहोश हो गया। मेरे कराहनेकी आवाज सुनकर मेरा छोटा पुत्र भागा-भागा आया, जो संयोगसे उसी रात अहमदाबादसे लौटा था। पन्द्रह फुट ऊँची छतसे नीचे आँगन में पक्के पत्थरके फर्शपर पड़ा और कराहता हुआ मुझे देखकर उसका दिल काँप गया और वह घबरा गया। फिर बिना देर किये पड़ोसियोंकी सहायतासे वह तत्काल मुझे पासके हॉस्पिटलमें ले गया। वहाँ चिकित्सकोंने मेरा उपचार अच्छी प्रकारसे करना आरम्भ कर दिया। उन्होंने दिल्लीसे अस्थिरोग विशेषज्ञको बुलवा लिया और मेरे बाएँ हाथमें जो फ्रैक्चर था, उसका ऑपरेशन करके रॉड लगा दी, जो अबतक लगी हुई है। कुछ दिनोंके बाद मैं बिलकुल स्वस्थ हो गया। आज भी मुझे देखकर किसीको विश्वास नहीं होता कि पन्द्रह फुटकी ऊँचाईसे नीचे आँगनमें पक्के पत्थरके फर्शपर गिरनेवाला जीवित कैसे रह सकता है। हनुमन्तकृपाके कारण वह अदृश्य शक्ति मेरा कुछ भी अहित नहीं कर सकी और उनकी कृपासे मैं आज भी जीवित हूँ।

[ श्रीयुत श्रीकृष्णजी मुदगिल ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन
Real Life Experience साधु-दम्पती


hanumantakripaase praanarakshaa

mera janm sanaatanee braahman parivaaramen hua hai. mere parivaarakee dharm evan bhagavaanamen gaharee aastha rahee hai. snaan karake poojaa-paath karana, sooryako jal dena, hanumaan chaaleesa padha़na, pratidin unakee aaratee karana aur gaayatree mantrakee ek maala japana meree pratidinakee dinacharya hai.

jis ghatanaaka main varnan kar raha hoon, vah lagabhag pachchees varsh puraanee hai. us din bhee main pratidinakee bhaanti niyamaanusaar sooryako jal dene chhatapar gaya, jo ki gharakee ek manjil, lagabhag pandrah phutapar thee 1 jyon hee mainne sooryako jal deneke liye apane haath badha़aaye, mujhe ek jhataka sa lagaa. aisa anubhav hua jaise kisee adrishy shaktine mujhe pakada़kar neeche phenk diyaa. parantu mere oopar hanumantalaalakee kripa thee, mujhe laga ki neeche khada़e hue hanumaanjeene mujhe apanee godamen le liya aur jameenapar chhoda़ diya ho. aisa mujhe aabhaas hua, darshan naheen huaa. jameenapar main donon haathonke bal giraa. daahine haathakee hathelee prithveepar tikee aur baayen haathakee kuhanee prithveepar jaakar lagee. shareeraka shesh bhaag bilakul surakshit raha, daahine haathakee hatheleemen gum chot lagee aur baayen haathamenphraikchar ho gayaa. parantu haathamen koee ghaav ya kharonchatak naheen aayee. khoonakee ek boondatak naheen nikalee. phraikchar ho jaanese asahaneey peeda़a huee aur main karaahate hue behosh ho gayaa. mere karaahanekee aavaaj sunakar mera chhota putr bhaagaa-bhaaga aaya, jo sanyogase usee raat ahamadaabaadase lauta thaa. pandrah phut oonchee chhatase neeche aangan men pakke pattharake pharshapar pada़a aur karaahata hua mujhe dekhakar usaka dil kaanp gaya aur vah ghabara gayaa. phir bina der kiye pada़osiyonkee sahaayataase vah tatkaal mujhe paasake haॉspitalamen le gayaa. vahaan chikitsakonne mera upachaar achchhee prakaarase karana aarambh kar diyaa. unhonne dilleese asthirog visheshajnako bulava liya aur mere baaen haathamen jo phraikchar tha, usaka ऑpareshan karake raॉd laga dee, jo abatak lagee huee hai. kuchh dinonke baad main bilakul svasth ho gayaa. aaj bhee mujhe dekhakar kiseeko vishvaas naheen hota ki pandrah phutakee oonchaaeese neeche aanganamen pakke pattharake pharshapar giranevaala jeevit kaise rah sakata hai. hanumantakripaake kaaran vah adrishy shakti mera kuchh bhee ahit naheen kar sakee aur unakee kripaase main aaj bhee jeevit hoon.

[ shreeyut shreekrishnajee mudagil ]

73 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleWhy Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?Key Importance Of Bhav And Ras In Krishna Bhakti



Bhajan Lyrics View All

कारे से लाल बनाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
श्यामा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाए॥
किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है,
भोले ओ शंकर भोले मनवा कभी न डोले,
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता, के पत्ता
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो
लै गया नन्द किशोर लै गया,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
हर पल तेरे साथ मैं रहता हूँ,
डरने की क्या बात? जब मैं बैठा हूँ
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री

New Bhajan Lyrics View All

धुन: सुन सांवरे तेरे ही भरोसे मेरी नाव
भोले के दीवाने आये रंग ज़माने आये है,
प्यार लुटाने आये है गाने बाबा के गाने
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत
मुरली वाले श्यामा जी मेरी सुन लो
मेरी सुन लो पुकार मेरी सच्ची सरकार,
फूल बिखराओ सारी डगरियाँ में,
जगदम्बे बिराजी नगरियां में,