⮪ All भगवान की कृपा Experiences

मृत्युंजय मन्त्रकी महिमा

दशार्ण देश (वर्तमान मध्यप्रदेशके उत्तरपूर्वका एक भाग- विशेष ) - के राजा वज्रबाहुकी सुमति नामकी एक रानी थी। एक बार जब वह गर्भवती थी, तब उसकी सपनियोंने उसे विष दे दिया। भगवत्कृपासे उसका गर्भस्थ भ्रूण विनष्ट तो नहीं हो पाया, किंतु वह व्रणयुक्त हो गया। फलतः जो बालक उत्पन्न हुआ, उसका शरीर भी व्रणसे भरा था। दोनों माँ-बेटेके शरीर घावोंसे भर गये।

राजाने अनेक प्रकारके उपचार किये, परंतु कुछ भी लाभ होते न देख निराश हो सुमतिसे द्वेष रखनेवाली अपनी अन्यान्य स्त्रियोंकी सलाहसे, रानी सुमतिको उसके बच्चे के साथ वनमें छुड़वा दिया। वह वहाँ छोटी-सी कुटिया बनाकर रहने लगी। वनमें सुमतिको दुःसह कष्ट होने लगे, शरीरकी पीड़ासे उसे बारंबार मूर्च्छा आने लगी, उसके बालकको तो पहले ही कालने कवलित कर लिया।

उसे जब चेतना आयी तो वह बहुत ही कातरभावसे भगवान् शंकरसे प्रार्थना करने लगी- 'हे प्रभो! आप सर्वव्यापक हैं, सर्वज्ञ हैं, दीन-बन्धु दुःखहारी हैं, मैं आपकी शरण हूँ, अब मुझे एकमात्र आपका ही अवलम्बन है।' उसकी इस कातर वाणीको सुनते ही करुणामय आशुतोषका आसन डोल उठा । शीघ्र ही एक शिवयोगी वहाँ प्रकट हुए और उन्होंने सुमतिको मृत्युंजय मन्त्रका जप करनेको कहा और अभिमन्त्रित भस्मको उसकी तथा उसके बच्चेकी देहमें लगा दिया। भस्मके स्पर्शमात्रसे ही उसकी सारी व्यथा दूर हो गयी और बालक भी प्रसन्नमुख हो जी उठा । सुमतिने शिवयोगीकी शरण ली। शिवयोगीने बालकका नाम 'भद्रायु' रखा।

सुमति और भद्रायु दोनों मृत्युंजय मन्त्रका जप करने लगे और इधर राजा वज्रबाहुको अपनी निर्दोष पत्नी और अनाथ बालकको व्यर्थ कष्ट पहुँचानेका दुष्परिणाम भी भुगतना पड़ा। उसके राज्यको शत्रुओंने अपहृतकर राजाको बन्दीगृहमें डाल दिया।

एक दिन भद्रायु मन्त्र जपसे प्रसन्न हो शिवयोगी पुनः प्रकट हुए। उन्होंने उसे एक खड्ग और एक शंख दिया तथा बारह हजार हाथियोंका बल देकर वे अन्तर्धान हो गये। भद्रायने अपने पिताके शत्रुओंपर आक्रमण कर उन्हें मार डाला और पैतृक राज्यको अधिकृतकर पिताको बन्दीगृहसे मुक्त किया। उसका यश चारों ओर फैल गया। राजा चित्रांगद और रानी सीमन्तिनीने अपनी कन्या कीर्तिमालिनीका विवाह भद्रायके साथ कर दिया।

'भद्रायने शिवपूजा करते हुए सहस्त्रों वर्षोंतक सुखपूर्वक प्रजाको सुख-शान्ति पहुँचाते हुए अविचल राज्य किया और अन्तमें वह शिवसायुज्यको प्राप्त हुआ। यह मृत्युंजय मन्त्रके जपका लोकोत्तर माहात्म्य है।
[ संकलित ]



You may also like these:



mrityunjay mantrakee mahimaa

dashaarn desh (vartamaan madhyapradeshake uttarapoorvaka ek bhaaga- vishesh ) - ke raaja vajrabaahukee sumati naamakee ek raanee thee. ek baar jab vah garbhavatee thee, tab usakee sapaniyonne use vish de diyaa. bhagavatkripaase usaka garbhasth bhroon vinasht to naheen ho paaya, kintu vah vranayukt ho gayaa. phalatah jo baalak utpann hua, usaka shareer bhee vranase bhara thaa. donon maan-beteke shareer ghaavonse bhar gaye.

raajaane anek prakaarake upachaar kiye, parantu kuchh bhee laabh hote n dekh niraash ho sumatise dvesh rakhanevaalee apanee anyaany striyonkee salaahase, raanee sumatiko usake bachche ke saath vanamen chhuda़va diyaa. vah vahaan chhotee-see kutiya banaakar rahane lagee. vanamen sumatiko duhsah kasht hone lage, shareerakee peeda़aase use baaranbaar moorchchha aane lagee, usake baalakako to pahale hee kaalane kavalit kar liyaa.

use jab chetana aayee to vah bahut hee kaatarabhaavase bhagavaan shankarase praarthana karane lagee- 'he prabho! aap sarvavyaapak hain, sarvajn hain, deena-bandhu duhkhahaaree hain, main aapakee sharan hoon, ab mujhe ekamaatr aapaka hee avalamban hai.' usakee is kaatar vaaneeko sunate hee karunaamay aashutoshaka aasan dol utha . sheeghr hee ek shivayogee vahaan prakat hue aur unhonne sumatiko mrityunjay mantraka jap karaneko kaha aur abhimantrit bhasmako usakee tatha usake bachchekee dehamen laga diyaa. bhasmake sparshamaatrase hee usakee saaree vyatha door ho gayee aur baalak bhee prasannamukh ho jee utha . sumatine shivayogeekee sharan lee. shivayogeene baalakaka naam 'bhadraayu' rakhaa.

sumati aur bhadraayu donon mrityunjay mantraka jap karane lage aur idhar raaja vajrabaahuko apanee nirdosh patnee aur anaath baalakako vyarth kasht pahunchaaneka dushparinaam bhee bhugatana pada़aa. usake raajyako shatruonne apahritakar raajaako bandeegrihamen daal diyaa.

ek din bhadraayu mantr japase prasann ho shivayogee punah prakat hue. unhonne use ek khadg aur ek shankh diya tatha baarah hajaar haathiyonka bal dekar ve antardhaan ho gaye. bhadraayane apane pitaake shatruonpar aakraman kar unhen maar daala aur paitrik raajyako adhikritakar pitaako bandeegrihase mukt kiyaa. usaka yash chaaron or phail gayaa. raaja chitraangad aur raanee seemantineene apanee kanya keertimaalineeka vivaah bhadraayake saath kar diyaa.

'bhadraayane shivapooja karate hue sahastron varshontak sukhapoorvak prajaako sukha-shaanti pahunchaate hue avichal raajy kiya aur antamen vah shivasaayujyako praapt huaa. yah mrityunjay mantrake japaka lokottar maahaatmy hai.
[ sankalit ]

59 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?Why Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleThe Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCON



Bhajan Lyrics View All

वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये
हम छोड़के दर तेरा अब और किधर जाये
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता, के पत्ता
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं,
फिर डरने की क्या बात है
राधे राधे बोल, राधे राधे बोल,
बरसाने मे दोल, के मुख से राधे राधे बोल,
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
फूलों में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन
और संग में सज रही है वृषभानु की
मेरी बाँह पकड़ लो इक बार,सांवरिया
मैं तो जाऊँ तुझ पर कुर्बान, सांवरिया
श्यामा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाए॥
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
एक कोर कृपा की करदो स्वामिनी श्री
दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे॥
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
हम प्रेम दीवानी हैं, वो प्रेम दीवाना।
ऐ उधो हमे ज्ञान की पोथी ना सुनाना॥
बहुत बड़ा दरबार तेरो बहुत बड़ा दरबार,
चाकर रखलो राधा रानी तेरा बहुत बड़ा
अपने दिल का दरवाजा हम खोल के सोते है
सपने में आ जाना मईया,ये बोल के सोते है
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर, किशोरी तेरे
किशोरी तेरे चरणन में, महारानी तेरे

New Bhajan Lyrics View All

पैसे की यह दुनिया है और पैसे की यह माया
यहाँ कोई नहीं अपना है और कोई ना बेगाना
दरबार में आकर बाबा को,
तू अपना हाल सुनाएं जा,
कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में,
जाने तुझको खबर कब होगी...
हे जगत जननी मेरे भी दुःख मिटा दो माँ,
माँ की ममता कैसे पाऊं तुम बता दो माँ...
पांचो उंगली से हाथ बना क्या राज छिपा
कहते ज्ञानी हर मानव का है राज छुपा इन