⮪ All भगवान की कृपा Experiences

गायत्रीमाताकी कृपा

घटना कई वर्ष पूर्वकी है। उन दिनों मैं तेजगढ़ माध्यमिक पाठशालामें अध्यापक था। तेजगढ़ मध्यप्रदेशके दमोह जिलेमें एक पुराना वीरान गाँव है, जहाँ पुराने किलोंके खंडहर अधिक हैं। पूरा गाँव तीन ओरसे एक नदीद्वारा घिरा हुआ है। वीरान गाँव होनेके कारण खंडहरोंपर सीताफलके झाड़ अधिक हैं। प्रायः हर जगह बिच्छू और सर्प घूमते रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता था कि जब बिच्छू या सर्प दिखायी न दे।

मैं एक पुराने मकानमें किरायेपर रहता था। मकानमें एक कमरा और एक दालान मेरे हिस्से में था, शेष मकानमें वृद्धा मकान मालकिन रहती थी। मकान मालकिनको तोता पालनेका शौक था, इसलिये उसने पिंजड़े में दो तोते पाल रखे थे। दोनों पिंजड़े वह दालानके छप्परकी लकड़ियोंमें ऊपर टाँग देती थी।

मैं सोकर प्रातः जल्दी उठ जाता और टहलनेके लिये नदी किनारे निकल जाता था। वहाँसे स्नान करके लौटता तो थोड़ी देरके लिये घरके दालानकी खुली हवामें बैठकर गायत्री मन्त्रका जप किया करता था।

एक दिनकी बात है। प्रातः छः बजेका समय था । मैं स्नानकर घर आया और प्रतिदिनकी भाँति दालान में बैठकर जप करने लगा। मकान मालकिनने उस दिन भी सदाकी भाँति तोतोंके पिंजड़े मेरे दालानमें टाँग दिये थे। मैं जहाँ बैठा था, वहीं ठीक ऊपर वे छप्परमें टँगे थे। मैं आँख बन्दकर गायत्री मन्त्रका जप कर रहा था। उसीसमय दालानके छप्पर में एक काला सर्प तोता पकड़ने आया। ज्यों ही उसने तोतेको पकड़नेके लिये अपना मुख छप्परमेंसे निकालकर पिंजड़े में डालना चाहा, त्यों ही उसका पूरा शरीर खिसककर पिंजड़ेपर आ गिरा। तोता बड़ी जोरसे चिल्लाया और सर्प पिंजड़ेपरसे सरककर नीचे दालान में आ गिरा। तोतेका चिल्लाना और सर्पका छप्परसे नीचे गिरना – दोनों आकस्मिक शब्दोंसे मेरा ध्यान टूट गया। मैंने ज्यों ही आँख खोली तो सामने देखा कि एक भयंकर काला नाग फन फैलाये मुझे घूर रहा है। पता नहीं, ऐसी कौन-सी शक्ति मुझमें आयी कि मैं एक सेकंडमें ही कूदकर दालानसे आँगनमें आ गया। मेरा आँगनमें पहुँचना था कि बड़े जोरकी आवाजके साथ दालानका छप्पर टूटकर धरतीपर गिर पड़ा, मानो वह मेरे बाहर निकलनेकी ही प्रतीक्षा कर रहा था।

मैं हतप्रभ - सा खड़ा खड़ा सोचता रह गया कि यदि सर्प मेरे सामने न गिरता तो आज मेरा बचना कठिन था। मेरा रोम-रोम सिहर उठा। आवाज सुनकर पासकी पुलिस लाइनसे पुलिसवाले आ गये थे। मैंने उनकी सहायतासे तोतोंके दोनों पिंजड़े बाहर निकाले। भगवान्की कृपासे दोनों तोते भी जीवित थे। सर्प कहीं दिखायी नदिया। पता नहीं, वह किधरसे बाहर निकल गया था। वर्षोंके बाद आज भी इस घटनाका स्मरणकर और गायत्रीदेवीकी कृपाका अनुभव करके मैं रोमांचित हो उठता हूँ।
[ डॉ० श्रीजमनाप्रसादजी 'जलेश' ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


gaayatreemaataakee kripaa

ghatana kaee varsh poorvakee hai. un dinon main tejagadha़ maadhyamik paathashaalaamen adhyaapak thaa. tejagadha़ madhyapradeshake damoh jilemen ek puraana veeraan gaanv hai, jahaan puraane kilonke khandahar adhik hain. poora gaanv teen orase ek nadeedvaara ghira hua hai. veeraan gaanv honeke kaaran khandaharonpar seetaaphalake jhaada़ adhik hain. praayah har jagah bichchhoo aur sarp ghoomate rahate hain. aisa koee din naheen jaata tha ki jab bichchhoo ya sarp dikhaayee n de.

main ek puraane makaanamen kiraayepar rahata thaa. makaanamen ek kamara aur ek daalaan mere hisse men tha, shesh makaanamen vriddha makaan maalakin rahatee thee. makaan maalakinako tota paalaneka shauk tha, isaliye usane pinjada़e men do tote paal rakhe the. donon pinjada़e vah daalaanake chhapparakee lakada़iyonmen oopar taang detee thee.

main sokar praatah jaldee uth jaata aur tahalaneke liye nadee kinaare nikal jaata thaa. vahaanse snaan karake lautata to thoda़ee derake liye gharake daalaanakee khulee havaamen baithakar gaayatree mantraka jap kiya karata thaa.

ek dinakee baat hai. praatah chhah bajeka samay tha . main snaanakar ghar aaya aur pratidinakee bhaanti daalaan men baithakar jap karane lagaa. makaan maalakinane us din bhee sadaakee bhaanti totonke pinjada़e mere daalaanamen taang diye the. main jahaan baitha tha, vaheen theek oopar ve chhapparamen tange the. main aankh bandakar gaayatree mantraka jap kar raha thaa. useesamay daalaanake chhappar men ek kaala sarp tota pakada़ne aayaa. jyon hee usane toteko pakada़neke liye apana mukh chhapparamense nikaalakar pinjada़e men daalana chaaha, tyon hee usaka poora shareer khisakakar pinjada़epar a giraa. tota bada़ee jorase chillaaya aur sarp pinjada़eparase sarakakar neeche daalaan men a giraa. toteka chillaana aur sarpaka chhapparase neeche girana – donon aakasmik shabdonse mera dhyaan toot gayaa. mainne jyon hee aankh kholee to saamane dekha ki ek bhayankar kaala naag phan phailaaye mujhe ghoor raha hai. pata naheen, aisee kauna-see shakti mujhamen aayee ki main ek sekandamen hee koodakar daalaanase aanganamen a gayaa. mera aanganamen pahunchana tha ki bada़e jorakee aavaajake saath daalaanaka chhappar tootakar dharateepar gir pada़a, maano vah mere baahar nikalanekee hee prateeksha kar raha thaa.

main hataprabh - sa khada़a khada़a sochata rah gaya ki yadi sarp mere saamane n girata to aaj mera bachana kathin thaa. mera roma-rom sihar uthaa. aavaaj sunakar paasakee pulis laainase pulisavaale a gaye the. mainne unakee sahaayataase totonke donon pinjada़e baahar nikaale. bhagavaankee kripaase donon tote bhee jeevit the. sarp kaheen dikhaayee nadiyaa. pata naheen, vah kidharase baahar nikal gaya thaa. varshonke baad aaj bhee is ghatanaaka smaranakar aur gaayatreedeveekee kripaaka anubhav karake main romaanchit ho uthata hoon.
[ daॉ0 shreejamanaaprasaadajee 'jalesha' ]

66 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?14 Tips To Overcome Tough Times Through Devotional Love For God



Bhajan Lyrics View All

हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा
राधा राधा राधा राधा
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आयंगे।
एक बार आ गए तो कबू नहीं जायेंगे ॥
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं
वो तो दशरथ राज दुलारे हैं
कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला,
मैं तो कहूँ सांवरिया बांसुरी वाला ।
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
मेरा अवगुण भरा रे शरीर,
हरी जी कैसे तारोगे, प्रभु जी कैसे
मेरे बांके बिहारी बड़े प्यारे लगते
कही नज़र न लगे इनको हमारी
बोल कान्हा बोल गलत काम कैसे हो गया,
बिना शादी के तू राधे श्याम कैसे हो गया
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है,
भोले ओ शंकर भोले मनवा कभी न डोले,
ਮੇਰੇ ਕਰਮਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਵੇਖਿਓ ਜੀ,
ਕਰਮਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਰਮਾਈ ਹੋਈ ਆਂ

New Bhajan Lyrics View All

भोले बाबा ने यु ही बजाया डमरू,
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...
ऊंचेया पहाड़ा च जयकारे लगदे,
सानु तेरे मन्दर प्यारे लगदे,
मेरो घूँघट खोल गयो कन्हैया छोटो सो
मेरो घूँघट खोल गयो कन्हैया छोटो सो
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद
भोले मेरी कुटिया में धीरे धीरे आना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥