⮪ All भगवान की कृपा Experiences

' धर्म कि दया सरिस हरिजाना'

उत्तरप्रदेशके गढ़मुक्तेश्वरमें माँ भागीरथीके पावन तटपर श्रीप्रतापसिंहजी अपने परिवारके साथ निवास करते थे। वे अन्तिम मुगल बादशाहोंके कालमें कोतवाल (दरोगा) थे। इन्हें हिकमत (यूनानी चिकित्सा पद्धति) - में स्वाभाविक रुचि थी। राजा रामधनसिंह, जिन्होंने सत्रह सौ नब्बे ईस्वी में 'कुचेसर किले' का निर्माण कराया, बादमें वे रोगग्रस्त हो गये। अनेक चिकित्सकोंके असफल हो जानेपर प्रतापसिंहजीने उन्हें रोगमुक्त किया। राजा रामधनजीके अत्यन्त आग्रहपर उन्होंने उनकी रियासतके ग्राम बनखण्डामें रहना स्वीकार किया। प्रतापसिंहजीके पौत्र बीरबलदासजी थे, जो क्षेत्रके माने हुए हकीम थे। भगवद्भक्ति, परोपकार और सर्व जीवों में समभाव इस परिवारके सहज पैतृक गुण थे । बीरबलदासजीके तीन पुत्रोंमें सबसे छोटे श्रीजगनलालजी थे, जिनका जन्म नौ नवम्बर सन् अट्ठारह सौ चौरानबेमें हुआ तथा वे जिला बोर्ड मेरठमें प्रधानाध्यापक थे।

यह घटना उस समयकी है, जब श्रीजगनलालजीका छोटा पुत्र परमानन्द लगभग एक वर्षका था। वह सूखा रोगसे पीड़ित हो गया। जब बहुत चिकित्सा करनेपर भी पुत्र दिन-प्रतिदिन सूखता गया और उसके जीवित रहनेकी भी आशा न रही तो श्रीजगनलालजीका कोई शुभचिन्तक उनसे बिना पूछे किसी तान्त्रिक (झाड़-फूँक करनेवाले) - को बुला लाया। तान्त्रिकने बच्चेको देखकर कहा, 'एक मुर्गा लाओ।' जगनलालजीने पूछा, 'मुर्गेका क्या करोगे ?' तान्त्रिक बोला, 'मैं मन्त्र पढ़कर मुर्गेको हाथमें लेकर लड़केके ऊपरसे उतारूँगा और तुम्हें दे दूँगा। तुम यहाँसे सीधे किसी चौराहेपर जाकर मुर्गेको छोड़ देना। मुर्गा मर जायगा और आपका पुत्र ठीक होने लगेगा ।'

श्रीजगनलालजी यह सुनकर अत्यन्त दयाभावसे बोले, 'मैं अपने पुत्रके बदले मुर्गेको कालके गालमें नहीं धकेलना चाहता। लड़केका जीवन होगा, तो वह स्वयं बच जायगा ।' यद्यपि सभी परिचितजन जानते थे कि ‘श्रीजगनलालजी भगवान् श्रीरघुनाथजीके परमभक्त हैं, '
तथापि उनके इस निर्णयको सुनकर सभीको आश्चर्य हुआ कि वे एक मुर्गेकी जान बचानेके लिये अपने पुत्रको कालके गाल में क्यों भेज रहे हैं? तान्त्रिक निराश होकर लौट गया, परंतु इस घटनाके पश्चात् कुछ ही दिनोंमें पुत्र • परमानन्द घरेलू उपचारसे ही रोगमुक्त हो गया, जो विभिन्न चिकित्साओंके उपयोगसे भी ठीक नहीं हो रहा था। इस प्रकार श्रीजगनलालजीके 'जीव-हत्या न करनेके दृढ़ निश्चय' ने एक मुर्गेकी जान बचानेके साथ-साथ उनके नन्हें बालकको भी बचा लिया।

कदाचित् ईश्वर अपने भक्तके 'सर्व जीवोंमें समभाव' जैसे सद्गुणकी दृढ़ताकी परीक्षा ले रहे थे । सन्तोंने सत्य ही कहा है—

जो परहित सोचते हैं, उनका अहित होनेसे दयालु प्रभु बचा लेते हैं।

[ श्रीसुधांशुजी महेश ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभुकृपा
Real Life Experience साधु-दम्पती


' dharm ki daya saris harijaanaa'

uttarapradeshake gaढ़mukteshvaramen maan bhaageeratheeke paavan tatapar shreeprataapasinhajee apane parivaarake saath nivaas karate the. ve antim mugal baadashaahonke kaalamen kotavaal (darogaa) the. inhen hikamat (yoonaanee chikitsa paddhati) - men svaabhaavik ruchi thee. raaja raamadhanasinh, jinhonne satrah sau nabbe eesvee men 'kuchesar kile' ka nirmaan karaaya, baadamen ve rogagrast ho gaye. anek chikitsakonke asaphal ho jaanepar prataapasinhajeene unhen rogamukt kiyaa. raaja raamadhanajeeke atyant aagrahapar unhonne unakee riyaasatake graam banakhandaamen rahana sveekaar kiyaa. prataapasinhajeeke pautr beerabaladaasajee the, jo kshetrake maane hue hakeem the. bhagavadbhakti, paropakaar aur sarv jeevon men samabhaav is parivaarake sahaj paitrik gun the . beerabaladaasajeeke teen putronmen sabase chhote shreejaganalaalajee the, jinaka janm nau navambar san atthaarah sau chauraanabemen hua tatha ve jila bord merathamen pradhaanaadhyaapak the.

yah ghatana us samayakee hai, jab shreejaganalaalajeeka chhota putr paramaanand lagabhag ek varshaka thaa. vah sookha rogase peeda़it ho gayaa. jab bahut chikitsa karanepar bhee putr dina-pratidin sookhata gaya aur usake jeevit rahanekee bhee aasha n rahee to shreejaganalaalajeeka koee shubhachintak unase bina poochhe kisee taantrik (jhaada़-phoonk karanevaale) - ko bula laayaa. taantrikane bachcheko dekhakar kaha, 'ek murga laao.' jaganalaalajeene poochha, 'murgeka kya karoge ?' taantrik bola, 'main mantr padha़kar murgeko haathamen lekar lada़keke ooparase utaaroonga aur tumhen de doongaa. tum yahaanse seedhe kisee chauraahepar jaakar murgeko chhoda़ denaa. murga mar jaayaga aur aapaka putr theek hone lagega .'

shreejaganalaalajee yah sunakar atyant dayaabhaavase bole, 'main apane putrake badale murgeko kaalake gaalamen naheen dhakelana chaahataa. lada़keka jeevan hoga, to vah svayan bach jaayaga .' yadyapi sabhee parichitajan jaanate the ki ‘shreejaganalaalajee bhagavaan shreeraghunaathajeeke paramabhakt hain, '
tathaapi unake is nirnayako sunakar sabheeko aashchary hua ki ve ek murgekee jaan bachaaneke liye apane putrako kaalake gaal men kyon bhej rahe hain? taantrik niraash hokar laut gaya, parantu is ghatanaake pashchaat kuchh hee dinonmen putr • paramaanand ghareloo upachaarase hee rogamukt ho gaya, jo vibhinn chikitsaaonke upayogase bhee theek naheen ho raha thaa. is prakaar shreejaganalaalajeeke 'jeeva-hatya n karaneke dridha़ nishchaya' ne ek murgekee jaan bachaaneke saatha-saath unake nanhen baalakako bhee bacha liyaa.

kadaachit eeshvar apane bhaktake 'sarv jeevonmen samabhaava' jaise sadgunakee dridha़taakee pareeksha le rahe the . santonne saty hee kaha hai—

jo parahit sochate hain, unaka ahit honese dayaalu prabhu bacha lete hain.

[ shreesudhaanshujee mahesh ]

103 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleKey Importance Of Bhav And Ras In Krishna BhaktiHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti



Bhajan Lyrics View All

साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
राधे तु कितनी प्यारी है ॥
तेरे संग में बांके बिहारी कृष्ण
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
बोल कान्हा बोल गलत काम कैसे हो गया,
बिना शादी के तू राधे श्याम कैसे हो गया
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।
वास देदो किशोरी जी बरसाना,
छोडो छोडो जी छोडो जी तरसाना ।
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
राधे मोरी बंसी कहा खो गयी,
कोई ना बताये और शाम हो गयी,
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
राधा नाम की लगाई फुलवारी, के पत्ता
के पत्ता पत्ता श्याम बोलता, के पत्ता
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,
यहाँ से गर जो हरा कहाँ जाऊँगा सरकार
हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा
राधा राधा राधा राधा
यह मेरी अर्जी है,
मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्ज़ी है
वृदावन जाने को जी चाहता है,
राधे राधे गाने को जी चाहता है,
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा

New Bhajan Lyrics View All

रंग रंगीला मेला, आया मेरे श्याम का,
जिसको देखो, उस पे चढ़ा है,
आये नवराते घर में मैया जी आई,
आगे बजरंगी पीछे भेरो को लाई,
डम डम वजे गुरा दा डमरु...
हम गोरे श्याम काले मिले री मेरा कैसा
ऊंची अटारी वाली किशोरी हम पर कृपा करो
हे वृषभान दुलारी किशोरी हम पर कृपा करो