⮪ All भक्त चरित्र

श्रीत्र्यम्बकराज की मार्मिक कथा
श्रीत्र्यम्बकराज की अधबुत कहानी - Full Story of श्रीत्र्यम्बकराज (हिन्दी)

[भक्त चरित्र -भक्त कथा/कहानी - Full Story] [श्रीत्र्यम्बकराज]- भक्तमाल


भैरव नामक एक कर्मनिष्ठ यजुर्वेदीय ब्राह्मण थे। इन्होंने वंशवृद्धिके लिये तुलजापुरकी भवानी देवीका अनुष्ठान किया। भवानी देवी प्रसन्न हुईं और नवीं रात्रिको प्रकट हुईं। देवीने तीन फल भैरवजीके हाथपर रखे और कहा-' इन्हें खा लो, इनसे तुम्हारे तीन पुत्र होंगे; इन तीनोंमें जो बीचका फल है, इससे तुम्हारे जो पुत्र होगा, उसके हाथपर त्रिशूलकी रेखाएँ होंगी।' भैरवजीके यथासमय तीन पुत्र हुए- नृसिंह, त्र्यम्बक और कौण्डिन्य । त्र्यम्बकके हाथपर सचमुच त्रिशूलकी तीन रेखाएँ थीं। भैरवजी इनपर कभी गुस्सा नहीं होते थे, इनकी कोई बात टालते भी नहीं थे। इन्हें उन्होंने खड़ी-पाटी भी नहीं दी, फिर विद्या कहाँ? इनका उपनयन तो हुआ, पर विवाह करानेके फेरमें इनके पिता नहीं पड़े। इन्होंने त्र्यम्बकके हाथका त्रिशूल इनकी माँ अम्बावतीकोदिखाकर कहा कि 'यह कोई महायोगी है।' त्र्यम्बकराज जब कुछ बड़े हुए, तब स्वयं इन्होंने अपनी इच्छासे ही कुछ अध्ययन किया। कुछ काल पश्चात् इनके पिता की मृत्यु हो गयी। त्र्यम्बकराजने अपने बड़े भाई नृसिंहसे उपदेश ग्रहण किया। कमलाकर नामक किसी सत्पुरुषने भी इन्हें प्रबोध कराया। बहुतोंका सङ्ग किया, पर कहीं इनका चित्त नहीं ठहरा। तब इन्होंने भगवती चण्डीकी उपासना की। सोलहवीं रातको एक पञ्चवर्षीया कुमारी प्रकट हुई। उसने कहा - 'सप्तशृङ्गीपर जाओ, वहाँ महामाया रहती हैं और इसलिये श्रीसिद्धेश भी वहीं विराजते हैं।' त्र्यम्बक सप्तशृङ्गीपर गये और ध्यान लगाकर बैठ गये। तीसरी रातमें अम्बा प्रसन्न हुईं। त्र्यम्बकराजने उनसे ब्रह्मज्ञान माँगा। करुणामयी भवानीने अपना कर कपोलमें स्पर्श किया, और एक चमत्कारहुआ । द्विजवेषमें श्रीसिद्धेश्वर भी प्रकट हुए। उन्होंने त्र्यम्बकराजको पाँच वचन बताये। उन्हींमें सारा ब्रह्मज्ञान बता दिया। पीछे एक अद्भुत प्रकाश दिखाया, जिसके सम्बन्धमें त्र्यम्बकराज अपने ग्रन्थमें कहते हैं कि 'वह प्रकाश अभीतक मेरी दृष्टिके सामने सारी सृष्टिमें है, उससे मेरे मनसहित सारी इन्द्रियाँ सदाके लिये निर्मल सुखपात्र बन गयीं। मैंने अनुष्ठान किया भवानीका, पर भवानीके साथ करुणालय शूलपाणि भी प्रसन्न हुए। मेरे लिये जगत् और मैं सब ब्रह्मानन्दसे भर गया।इसी ब्रह्मानन्दका जगत्को बोध करानेके लिये जगदम्बाने । मुझे आज्ञा दी।' उसी आज्ञाके अनुसार त्र्यम्बकराजने श्रीसिद्धेशद्वारा प्रदत्त पाँच महावाक्योंके आधारपर 'बालबोध' नामक एक ग्रन्थ लिखा। इसमें मुख्यतः ॐ की उपासना बतायी गयी है और उसके साथ योगमार्ग भी दर्शाया गया है। ग्रन्थ संवत् 1629 वि0 में लिखना आरम्भ हुआ और संवत् 1637 वि0 में समाप्त हुआ। इस ग्रन्थसे ‘सिद्धेशमतसम्प्रदाय' नामक एक सम्प्रदाय ही चल निकला।



You may also like these:

Bhakt Charitra डाकू भगत


shreetryambakaraaja ki marmik katha
shreetryambakaraaja ki adhbut kahani - Full Story of shreetryambakaraaja (hindi)

[Bhakt Charitra - Bhakt Katha/Kahani - Full Story] [shreetryambakaraaja]- Bhaktmaal


bhairav naamak ek karmanishth yajurvedeey braahman the. inhonne vanshavriddhike liye tulajaapurakee bhavaanee deveeka anushthaan kiyaa. bhavaanee devee prasann hueen aur naveen raatriko prakat hueen. deveene teen phal bhairavajeeke haathapar rakhe aur kahaa-' inhen kha lo, inase tumhaare teen putr honge; in teenonmen jo beechaka phal hai, isase tumhaare jo putr hoga, usake haathapar trishoolakee rekhaaen hongee.' bhairavajeeke yathaasamay teen putr hue- nrisinh, tryambak aur kaundiny . tryambakake haathapar sachamuch trishoolakee teen rekhaaen theen. bhairavajee inapar kabhee gussa naheen hote the, inakee koee baat taalate bhee naheen the. inhen unhonne khada़ee-paatee bhee naheen dee, phir vidya kahaan? inaka upanayan to hua, par vivaah karaaneke pheramen inake pita naheen pada़e. inhonne tryambakake haathaka trishool inakee maan ambaavateekodikhaakar kaha ki 'yah koee mahaayogee hai.' tryambakaraaj jab kuchh bada़e hue, tab svayan inhonne apanee ichchhaase hee kuchh adhyayan kiyaa. kuchh kaal pashchaat inake pita kee mrityu ho gayee. tryambakaraajane apane bada़e bhaaee nrisinhase upadesh grahan kiyaa. kamalaakar naamak kisee satpurushane bhee inhen prabodh karaayaa. bahutonka sang kiya, par kaheen inaka chitt naheen thaharaa. tab inhonne bhagavatee chandeekee upaasana kee. solahaveen raatako ek panchavarsheeya kumaaree prakat huee. usane kaha - 'saptashringeepar jaao, vahaan mahaamaaya rahatee hain aur isaliye shreesiddhesh bhee vaheen viraajate hain.' tryambak saptashringeepar gaye aur dhyaan lagaakar baith gaye. teesaree raatamen amba prasann hueen. tryambakaraajane unase brahmajnaan maangaa. karunaamayee bhavaaneene apana kar kapolamen sparsh kiya, aur ek chamatkaarahua . dvijaveshamen shreesiddheshvar bhee prakat hue. unhonne tryambakaraajako paanch vachan bataaye. unheenmen saara brahmajnaan bata diyaa. peechhe ek adbhut prakaash dikhaaya, jisake sambandhamen tryambakaraaj apane granthamen kahate hain ki 'vah prakaash abheetak meree drishtike saamane saaree srishtimen hai, usase mere manasahit saaree indriyaan sadaake liye nirmal sukhapaatr ban gayeen. mainne anushthaan kiya bhavaaneeka, par bhavaaneeke saath karunaalay shoolapaani bhee prasann hue. mere liye jagat aur main sab brahmaanandase bhar gayaa.isee brahmaanandaka jagatko bodh karaaneke liye jagadambaane . mujhe aajna dee.' usee aajnaake anusaar tryambakaraajane shreesiddheshadvaara pradatt paanch mahaavaakyonke aadhaarapar 'baalabodha' naamak ek granth likhaa. isamen mukhyatah oM kee upaasana bataayee gayee hai aur usake saath yogamaarg bhee darshaaya gaya hai. granth sanvat 1629 vi0 men likhana aarambh hua aur sanvat 1637 vi0 men samaapt huaa. is granthase ‘siddheshamatasampradaaya' naamak ek sampradaay hee chal nikalaa.

162 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome Pain



Bhajan Lyrics View All

दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर, किशोरी तेरे
किशोरी तेरे चरणन में, महारानी तेरे
तेरे दर पे आके ज़िन्दगी मेरी
यह तो तेरी नज़र का कमाल है,
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा॥
लाली की सुनके मैं आयी
कीरत मैया दे दे बधाई
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे
प्रभु कर कृपा पावँरी दीन्हि
सादर भारत शीश धरी लीन्ही
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं
वो तो दशरथ राज दुलारे हैं
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
बहुत बड़ा दरबार तेरो बहुत बड़ा दरबार,
चाकर रखलो राधा रानी तेरा बहुत बड़ा
सुबह सवेरे  लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु,
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी ।
आप आए नहीं और सुबह हो मई
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई

New Bhajan Lyrics View All

मंगल करने आज हमारे घर आ जाना...
गजानन आ जाना.. गजानन आ जाना..
ओम की बोलो जय जयकार बधाई होवे...
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तुम्हें ढूढ़े कहाँ गोपाल,
तुम तो खोये कुंज गलिन में...
मैं तो हूँ सांवरिया,
तेरे चरणों का पुजारी,