⮪ All भक्त चरित्र

महर्षि दधीचि की मार्मिक कथा
महर्षि दधीचि की अधबुत कहानी - Full Story of महर्षि दधीचि (हिन्दी)

[भक्त चरित्र -भक्त कथा/कहानी - Full Story] [महर्षि दधीचि]- भक्तमाल


'जो पुरुष नाशवान् शरीरके द्वारा समर्थ होकर भी प्राणियोंपर दया करके धर्म या यश प्राप्त करनेकी इच्छा, चेष्टा, प्रयत्न नहीं करता, वह तो स्थावर वृक्ष-पर्वतादिके द्वारा भी शोचनीय है; क्योंकि वृक्ष-पर्वतादि भी अपने शरीरके द्वारा प्राणियोंकी सेवा करते हैं।'

देवराज इन्द्रने प्रतिज्ञा कर ली थी कि 'जो कोई अश्विनीकुमारोंको ब्रह्मविद्याका उपदेश करेगा, उसका मस्तक मैं वज्रसे काट डालूँगा।' वैद्य होनेके कारण अश्विनीकुमारोंको देवराज हीन मानते थे। अश्विनीकुमारोंने महर्षि दधीचिसे ब्रह्मविद्याका उपदेश करनेकी प्रार्थना की। एक जिज्ञासु अधिकारी प्रार्थना करे तो उसे किसी भय या लोभवश उपदेश न देना धर्म नहीं है। महर्षिने उपदेश देना स्वीकार कर लिया। अश्विनीकुमारोंने ऋषिका मस्तक काटकर औषधद्वारा सुरक्षित करके अलग रख दिया और उनके सिरपर घोड़ेका मस्तक लगा दिया।इसी घोड़ेके मस्तकसे उन्होंने ब्रह्मविद्याका उपदेश किया । इन्द्रने वज्रसे जब ऋषिका वह मस्तक काट दिया, तब अश्विनीकुमारोंने उनका पहला सिर उनके धड़से लगाकर उन्हें जीवित कर दिया। इस प्रकार ब्रह्मपुत्र अथर्वा ऋषिके पुत्र ये दधीचिजी घोड़ेका सिर लगनेसे अश्वशिरा भी कहे जाते हैं।

जब त्वष्टाके अग्नि- कुण्डसे उत्पन्न होकर वृत्रासुरने इन्द्रके स्वर्गपर अधिकार कर लिया और देवताओंने अपने जिन अस्त्रोंसे उसपर आघात किया, उन अस्त्र-शस्त्रोंको भी वह असुर निगल गया, तब निरस्त्र देवता बहुत डरे । कोई और उपाय न देखकर देवता ब्रह्माजीकी शरणमें गये। ब्रह्माजीने भगवान्‌की स्तुति की। भगवान्ने प्रकट होकर दर्शन दिया और बताया- 'महर्षि दधीचिकी हड्डियाँ उग्र तपस्याके प्रभावसे दृढ़ तथा तेजस्विनी हो गयी हैं। उन हड्डियोंसे वज्र बने, तभी इन्द्र उस वज्रसे वृत्रको मार सकते हैं। महर्षि दधीचि मेरे आश्रित हैं, अतः उन्हें बलपूर्वक कोई मार नहीं सकता! तुमलोग उनसे जाकर याचना करो। माँगनेपर वे तुम्हें अपना शरीर दे देंगे।'देवता साभ्रमती तथा चन्द्रभागाके सङ्गमपर दधीचिऋषिके आश्रम में गये। उन्होंने नाना प्रकारसे स्तुति करके ऋषिको सन्तुष्ट किया और उनसे उनकी हड्डियाँ माँगीं। महर्षिने कहा कि उनकी इच्छा तीर्थयात्रा करनेकी थी। इन्द्रने नैमिषारण्यमें सब तीर्थोंका आवाहन किया। वहाँ स्नान करके दधीचिजी आसन लगाकर बैठ गये। जिस इन्द्रने उनका सिर काटना चाहा था, उन्हींके लिये ऋषिने अपनी हड्डियाँ देनेमें भी सङ्कोच नहीं किया! शरीरसे उन्हें तनिक भी आसक्ति नहीं थी। एक न एक दिन तो शरीर छूटेगा ही। यह नश्वर देहकिसीके भी उपयोगमें आ जाय, इससे बड़ा और कोई लाभ नहीं उठाया जा सकता। महर्षिने अपना चित्त भगवान्में लगा दिया। मन तथा प्राणोंको हृदयमें लीन करके वे शरीरसे ऊपर उठ गये। जङ्गली गायोंने अपनी खुरदरी जीभोंसे महर्षिके शरीरको चाट-चाटकर चमड़ा, मांसादि अलग कर दिया। इन्द्रने ऋषिकी हड्डी ले ली। उसी हड्डीसे विश्वकर्माने वज्र बनाया और उस वज्रसे इन्द्रने वृत्रको मारा। इस प्रकार एक तपस्वीके अनुपम त्यागसे इन्द्रकी, देवलोककी वृत्रसे रक्षा हुई।



You may also like these:



maharshi dadheechi ki marmik katha
maharshi dadheechi ki adhbut kahani - Full Story of maharshi dadheechi (hindi)

[Bhakt Charitra - Bhakt Katha/Kahani - Full Story] [maharshi dadheechi]- Bhaktmaal


'jo purush naashavaan shareerake dvaara samarth hokar bhee praaniyonpar daya karake dharm ya yash praapt karanekee ichchha, cheshta, prayatn naheen karata, vah to sthaavar vriksha-parvataadike dvaara bhee shochaneey hai; kyonki vriksha-parvataadi bhee apane shareerake dvaara praaniyonkee seva karate hain.'

devaraaj indrane pratijna kar lee thee ki 'jo koee ashvineekumaaronko brahmavidyaaka upadesh karega, usaka mastak main vajrase kaat daaloongaa.' vaidy honeke kaaran ashvineekumaaronko devaraaj heen maanate the. ashvineekumaaronne maharshi dadheechise brahmavidyaaka upadesh karanekee praarthana kee. ek jijnaasu adhikaaree praarthana kare to use kisee bhay ya lobhavash upadesh n dena dharm naheen hai. maharshine upadesh dena sveekaar kar liyaa. ashvineekumaaronne rishika mastak kaatakar aushadhadvaara surakshit karake alag rakh diya aur unake sirapar ghoda़eka mastak laga diyaa.isee ghoda़eke mastakase unhonne brahmavidyaaka upadesh kiya . indrane vajrase jab rishika vah mastak kaat diya, tab ashvineekumaaronne unaka pahala sir unake dhada़se lagaakar unhen jeevit kar diyaa. is prakaar brahmaputr atharva rishike putr ye dadheechijee ghoda़eka sir laganese ashvashira bhee kahe jaate hain.

jab tvashtaake agni- kundase utpann hokar vritraasurane indrake svargapar adhikaar kar liya aur devataaonne apane jin astronse usapar aaghaat kiya, un astra-shastronko bhee vah asur nigal gaya, tab nirastr devata bahut dare . koee aur upaay n dekhakar devata brahmaajeekee sharanamen gaye. brahmaajeene bhagavaan‌kee stuti kee. bhagavaanne prakat hokar darshan diya aur bataayaa- 'maharshi dadheechikee haddiyaan ugr tapasyaake prabhaavase dridha़ tatha tejasvinee ho gayee hain. un haddiyonse vajr bane, tabhee indr us vajrase vritrako maar sakate hain. maharshi dadheechi mere aashrit hain, atah unhen balapoorvak koee maar naheen sakataa! tumalog unase jaakar yaachana karo. maanganepar ve tumhen apana shareer de denge.'devata saabhramatee tatha chandrabhaagaake sangamapar dadheechirishike aashram men gaye. unhonne naana prakaarase stuti karake rishiko santusht kiya aur unase unakee haddiyaan maangeen. maharshine kaha ki unakee ichchha teerthayaatra karanekee thee. indrane naimishaaranyamen sab teerthonka aavaahan kiyaa. vahaan snaan karake dadheechijee aasan lagaakar baith gaye. jis indrane unaka sir kaatana chaaha tha, unheenke liye rishine apanee haddiyaan denemen bhee sankoch naheen kiyaa! shareerase unhen tanik bhee aasakti naheen thee. ek n ek din to shareer chhootega hee. yah nashvar dehakiseeke bhee upayogamen a jaay, isase bada़a aur koee laabh naheen uthaaya ja sakataa. maharshine apana chitt bhagavaanmen laga diyaa. man tatha praanonko hridayamen leen karake ve shareerase oopar uth gaye. jangalee gaayonne apanee khuradaree jeebhonse maharshike shareerako chaata-chaatakar chamada़a, maansaadi alag kar diyaa. indrane rishikee haddee le lee. usee haddeese vishvakarmaane vajr banaaya aur us vajrase indrane vritrako maaraa. is prakaar ek tapasveeke anupam tyaagase indrakee, devalokakee vritrase raksha huee.

239 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
How To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of Bhakti84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love



Bhajan Lyrics View All

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
श्यामा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल
सच कहता हूँ मेरी तकदीर बदल जाए॥
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
वृदावन जाने को जी चाहता है,
राधे राधे गाने को जी चाहता है,
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
यह मेरी अर्जी है,
मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्ज़ी है
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।
जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
सुबह सवेरे  लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु,
मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर, किशोरी तेरे
किशोरी तेरे चरणन में, महारानी तेरे
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
ये सारे खेल तुम्हारे है
जग कहता खेल नसीबों का
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटक
श्याम मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।

New Bhajan Lyrics View All

कैसे जाऊं खेलन को होरी,
सखी कान्हा करे बरजोरी...
जय हो जय हो तेरी जय हो हनुमान,
नाम लेगा जो जय हो नाम लेगा जो जय हो,
तुम रूठे रहो मोहन हम तुमको मना लेंगे,
आंहो में असर होगा घर बैठे बुला लेंगे,
जटा में गंगा, गल में नाग है,
रहता भोले तू कैलाश है,
तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे,
मेरा दिल लूट गया मेरी जां लुट गई,