⮪ All भक्त चरित्र

भक्त महेश मण्डल की मार्मिक कथा
भक्त महेश मण्डल की अधबुत कहानी - Full Story of भक्त महेश मण्डल (हिन्दी)

[भक्त चरित्र -भक्त कथा/कहानी - Full Story] [भक्त महेश मण्डल]- भक्तमाल


(1)

देशभर में अकाल पड़ा है, चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है, पूर्वबंगालमें अकालका विशेष प्रकोप है। लोग भूखके मारे मरे जा रहे हैं। इसी समयकी घटना है। महेश मण्डल जातिका था नमः शूद्र- चाण्डाल। दिनभर मजदूरी करके कुछ पैसे लाता, उसीसे अपना तथा अपनी स्त्री, पुत्र, कन्या - चारोंका पेट भरता। जर जमीन कुछ भी नहीं था। महेश भगवती दुर्गाका भक्त था, दिन-रात 'दुर्गा', 'दुर्गा' रटा करता । मा दुर्गापर बड़ा विश्वास था उसका। कितना ही दुःख आये, कैसी ही विपत्ति पड़े, कुछ भी हो, 'दुर्गा' नाम महेश कभी नहीं भूलता था ।देशभरमें दुर्भिक्ष था, ऐसे समय काम कहाँ मिलता। महेशका परिवार आधे-पेट तो रहता ही था, किसी किसी दिन सबको पूरा अनशन करना पड़ता। आज दो दिनका उपवास था, महेशने बड़ी मुश्किलसे छः आने पैसे कमाये। बाजारसे दो सेर चावल खरीदे और पार जानेके लिये नदीपर पहुँचा। नदीके घाटपर खेपू महाराज दिखायी दिये।

खेपू गाँवके ज्योतिषी थे। इधर-उधर घूम-फिरकर पञ्चाङ्गका फल बतलाते, किसीकी जन्मकुण्डली देख देते। दुर्गापूजाके समय मूर्ति आदि चित्रित कर देते। इसी तरह जो कुछ मिलता, वही काम करके दो-चार पैसेकमा लेते। न मजदूरी कर सकते न कोई और बंधी आमदनी थी। देशमें अकालके मारे हाहाकार मचा था। ऐसे समय में इस तरहके आदमीको कौन पैसे देता है। खेपू उदासमुँह घाटपर खड़े थे। उसी समय महेशसे उनकी मुलाकात हुई। महेशने ब्राह्मणका चेहरा उतरा हुआ देखकर पूछा कि 'घरमें सब कुशल तो है?' खेोपूने जवाब दिया- 'क्या बताऊँ?' मा दुर्गाने मेरे नसीब में कुछ लिखा ही नहीं। कहीं भीख नहीं मिली। तीन दिनसे घरमें किसीने कुछ नहीं खाया। आज घर जानेपर सभी लोग मरणासन ही मिलेंगे। इसी चिन्तामें डूब रहा हूँ।' महेशने कहा- 'विपत्ति मा दुर्गाके सिवा और कौन रक्षा करनेवाला है। वही खानेको देती है और यही नहीं देती। हमारा तो काम है-बस, माके आगे रोना। उनके आगे पुकारकर रोनेसे जरूर भीख मिलेगी।' खेपूने कहा- 'भाई! अब यह विश्वास नहीं रहा। देखते हो दुःखके सागरमें डूब-उतरा रहा हूँ। बस, प्राण निकलना हो चाहते हैं। बताओ कैसे विश्वास करूँ?'

मा दुर्गाकी निन्दा सुनकर महेशकी आँखोंमें पानी भर आया। महेशने कहा- 'लो न, मा दुर्गाने तुम्हारी भीख मेरे हाथ भेजी है। तुम रोओ मत।' चावल-दाल सब खेपूको देकर महेश हँसता हुआ घरको चला। खेपूको अन देकर महेश मानी अपनेको कृतार्थ मान रहा था। उसने सोचा- आज एकादशी है। जीवनमें कभी एकादशीका व्रत नहीं किया। कल दशमी थी। कुछ खाया नहीं। आज उपवास हो गया, इससे व्रतका नियम पूरा सध गया। अब भगवान् देंगे तो कल द्वादशीका पारण हो ही जायगा। एक दिन न खानेसे मर थोड़े ही जायँगे।'

इस प्रकार सोचता- विचारता महेश घर पहुँचा। महेशको देखते ही स्त्रीने सामने आकर कहा- 'जल्दी चावल दो तो भात बना दूँ। बच्चा शायद आज नहीं बचेगा। बड़ी देरसे भूखके मारे बेहोश पड़ा है। मुझे चावल दो, मैं चूल्हेपर चढ़ाऊँ और तुम जाकर बच्चेको सँभालो।' महेशने कहा-'मा दुर्गाका नाम लेकर बच्चेके मुँहमें जल डाल दो। माकी दयासे यह जल ही उसकेलिये अमृत हो जायगा। खेपू महाराजके बच्चे तीन दिन से भूखे हैं। आज खानेको न मिलता तो मर ही जाते। मैं दो सेर चावल लाया था, सब उनको दे आया हूँ।" महेशकी स्त्रीने कहा- 'ब्राह्मण परिवारके प्राण बच गये सो तो बड़ा ही अच्छा हुआ पर आधा उनको देकर आधा ले आते तो बच्चोंको दो कौर भात दे देती। तीन वर्षका बच्चा दो दिनसे बिना खाये बेहोश पड़ा है। अब क्या होगा? मा दुर्गा ही जाने।'

महेशने कहा-'यदि मा काली बचायेगी तो कौन मारनेवाला है, अवश्य ही बच जायगा। और यदि समय पूरा ही हो गया है तो प्राणोंका वियोग होना ठीक ही हैं। खेपूका सारा परिवार तीन दिनोंसे भूखा है। पहले वह बचे। हमारे भाग्य में जो कुछ बदा है, हो ही जायगा।'

इसीका नाम त्याग है। एक करोड़पति अपने करोड़ रुपयोंमेंसे नामके लिये लाख रुपये दान दे दे तो इसमें कोई त्याग नहीं। न उसको देनेमें कोई कष्ट हुआ और न वह बदला पानेसे वञ्चित ही रहा। अखबारोंमें नाम छप गया, सरकारसे उपाधि मिल गयी और कोठीको साख ज्यादा बढ़ गयी। त्याग तो वह हैं कि जिसमें कुछ कष्ट उठाना पड़ता है; इसीलिये उसका महत्त्व है। इसीलिये शास्त्रोंमें उस आधे ग्रासका महान् फल बतलाया है, जो अपने एकमात्र मुँहके ग्रासमेंसे दिया जाता है। उसके सामने लाखों-करोड़ोंका दान कोई महत्त्व नहीं रखता। महेशका त्याग तो बहुत ही ऊँचा है। उसने अपने मुँहका आधा ग्रास ही नहीं दिया, सारा ही नहीं दिया उसने जो कुछ दिया, वह बहुत ही बढ़कर दिया। अपना शिशु पुत्र दो दिनसे भूखा है- भूखके मारे बेहोश पड़ा है उसके मुखका दाना महेशने खेपूके उन बच्चोंकी जान बचानेके लिये दे दिया, जो तीन दिनके भूखे हैं। महेशने सोचा 'मेरा बच्चा दो दिनका भूखा है; परंतु वे तो तीन दिनके भूखे हैं, पहले उनको मिलना चाहिये।' अपने बच्चेके दुःखको अपेक्षा महेश खेपूके बच्चोंके लिये अधिक दुःखी है। यह भी नहीं कि महेशने किसी दबावमें पड़कर अप्रसन्नता या विषादके साथ चावलदिये हों। उसने हँसते चेहरेसे दिये, हँसता हुआ ही वह घर आया और अपने बच्चेको मौतके मुँहमें देखकर भी अपनी कृतिपर होनेवाली उसकी प्रसन्नता घटी नहीं। धन्य !

(2)

जिसका भगवान्पर विश्वास होता है, जो भगवान्के नामपर त्याग करना जानता है, जो दुःख और विपत्तियों में भी उन्हें भगवान्का आशीर्वाद मानकर अपने मङ्गलकी चीज मानकर भगवान्का कृतज्ञ होता है, जो भगवान्की दी हुई बुरी से बुरी और दुःखसे भरी दीखनेवाली स्थिति में भी भगवान्के मङ्गलमुखकी हास्य-छटाको देखकर हँसता है, कोई भी दुःख भार भगवान्‌के विश्वासके मार्गसे जिसको नहीं डिगा सकता, जो हर हालतमें हँसता हुआ भगवान्को हरेक दैनपर सच्चे दिलसे खुशी मनाता हुआ भगवान् के नामको पुकारता रहता है- भगवान् उसके योग-क्षेमका वहन स्वयं करते हैं। उसका सारा भार अपने सिर उठा लेते हैं। यह सत्य है-ध्रुव सत्य है! हम अभागे मनुष्य विश्वासकी कमीसे ही दुःख-पर दुःख उठाते हैं और भगवान्‌की बरसती हुई कृपाधारासे वञ्चित रह जाते हैं। अस्तु,

महेशके पड़ोसमें गोपाल भौमिक नामक एक मध्यवित्त गृहस्थ रहते थे। घरके बीचमें पक्की दीवाल थी नहीं । महेश और उसकी स्त्रीमें जो बातचीत हुई, उसे सुनकर गोपाल और उनकी पत्नी दोनों चकित हो गये। गोपालने अपनी पत्नीसे कहा-' मालूम होता है यह तो साक्षात् महेश ही है। भला इतना त्याग कौन मनुष्य कर सकता है। जैसा महेश, ठीक वैसी उसकी स्त्री! मरणासन्न बच्चेको देखकर भी न तो वह पतिपर नाराज ही हुई और न उसके मुँह से एक कड़ा शब्द ही निकला। हमारे घर रसोई तैयार है। चलो, ले चलें और उन भक्त स्त्री पुरुषकी सेवा करके अपने जीवनको धन्य बनायें।'

दाल, भात और तरकारीको हाँडियोंको लेकर गोपालकी
स्त्री उमा अपने पति के साथ महेशकी झोंपड़ीमें पहुँची।
गोपालके हाथमें दूधका कटोरा और तीन-चार दर्जनकेले थे। इतनी चीजोंको लेकर जब वे महेशके सामने पहुँचे, तब महेश उन्हें देखकर विस्मित हो गया और उसने आश्चर्यसे कहा-' ग्रह क्यों मैंने तो आपसे कुछ चाहा नहीं था। बिना ही कारण इस नराधमको आप इतनी चीजें क्यों देने आये हैं?'

गोपालने सजल नेत्रोंसे कहा-'नराधम कौन है? | हमलोग तो परम श्रद्धांके साथ साक्षात् महेशको भोग लगाने आये हैं। हमें इस सेवाका जो सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसमें भी आपका सङ्ग ही कारण है। मैं आपका पड़ोसी हूँ।"

महेश बोला-'यह भोजन किसी सत्पात्रको दीजिये, आपकी पुण्य होगा।' गोपालने आँखों में आँसू भरकर कुछ जोशके साथ कहा- " मा दुर्गाका नाम लेकर मैं ये चीजें लाया हूँ। आप लौटा देंगे तो समझँगा कि 'दुर्गा' के नामका कोई फल नहीं है, 'दुर्गा' नाम मिथ्या है।"

दुर्गाक नामका मिथ्या होना महेशके लिये असह्य था। अब उससे नहीं रहा गया और वह बड़े जोरसे 'दुर्गा', 'दुर्गा' पुकारता हुआ अपने स्त्री-बच्चोंको साथ लेकर खाने बैठ गया। गोपाल और उनकी स्त्री सामने बैठकर बड़े आदर के साथ भोजन परोसने लगे। महेशने दुर्गा मैयाका प्रसाद पाते पाते कहा- आज बड़े भाग्यसे खेपू महाराज मिले थे। वे न मिलते तो सिर्फ चावल ही खाकर रहना पड़ता। आज तो स्वयं मा अन्नपूर्णा यह प्रसाद लाकर खिला रही हैं। मुझे आज अन्नपूर्णाक दर्शन हो गये। मा अन्नपूर्णा अपने हाथों मुझे इस प्रकार दूध-भात खिलाना चाहती थीं, इसीलिये तो उन्होंने मुझे ऐसी बुद्धि दी कि मैं खेपूको सब चावल दे आया।'

(3)

महेश भीख माँगकर जीवन निर्वाह करता था और उसीसे अतिथियोंकी सेवा भी। महेशके सीधेपनसे लोग अनुचित लाभ उठाते। दिनभर काम करवाकर बहुत थोड़ी मजदूरी देते महेश कुछ नहीं बोलता कोई किसी भी समय किसी भी कामके लिये महेशको बुलाता तो महेश मा दुर्गा' की सेवा समझकर तुरंत जाकर उसकेकामको कर देता। 'दुर्गा' का नाम तो उसकी जीभसे कभी उतरता ही नहीं। मा भी सदा उसकी सँभाल रखती और उसके निर्वाहयोग्य पैसे उसे मिल ही जाते।

वैशाखका अन्तिम दिन था। सन्ध्याके समय महेशकी नन्ही सी मड़ैयापर एक ब्राह्मण गोस्वामी अतिथिके रूपमें पधारे। ब्राह्मणका रूप कच्चे सोने-सा सुन्दर था। उनकी देहसे ज्योति निकल रही थी। महेश उस समय घर नहीं था। महेशकी स्त्रीने पड़ोसी गोपाल भौमिक के घर कहलवाया। गाँवके बहुत से लोग आ गये और उन्होंने अतिथि ब्राह्मणको गोपालके घर अथवा और कहीं टिकनेके लिये प्रार्थना की और कहा कि 'महेश बड़ा गरीब है। इसके घर जगह नहीं है। यहाँ आपको कच्चे आँगन में सोना पड़ेगा, कष्ट होगा, इससे कृपा करके हमारे साथ चलिये।'

ब्राह्मणदेवताने कहा- 'मैं तो यहीं आया हूँ। घरके मालिक जो दे सकेंगे, वही ले लूँगा, पर किसी धनीके घर नहीं जाऊँगा।'

ब्राह्मणको किसी तरह राजी न होते देख लोग तरह तरहकी बातें कहने लगे। किसीने कहा कि 'यह ब्राह्मण नहीं है।' कोई बोला- 'चाण्डालोंका ब्राह्मण होगा।' किसीने कहा- 'ब्राह्मणों और कायस्थोंके घर छोड़कर यह चाण्डालके घर ठहरा है, इसीसे इसकी प्रवृत्तिका पता लग जाता है।' सब लोग यो कोसते हुए चले गये।

इसी समय महेश आ पहुँचा, उसने भक्ति भावसे अतिथिका आदर किया, उन्हें प्रणाम किया। महेशके घर तो कुछ था ही नहीं। वह अतिथिकी सेवाके लिये पोसियों यहाँ कुछ माँगने गया। पड़ोसी तो पहले से ही तने बैठे थे। किसीने कुछ नहीं दिया; कहा कि 'उन्हें यहाँ लाओ तो देंगे।' बेचारा महेश उपाय न देखकर मधुखालि नामक गाँव में गया। वहाँ चन्द्रनाथ साहा नामक एक बड़ा दूकानदार महेशका भक्त था। महेशके मुँहसे अतिथिके आनेकी बात सुनकर उसने लगभग बोस आदमियोंके सिरोंपर लादकर महेशके साथ खानेकाबहुत-सा सामान भेज दिया और खुद भी वह उसके साथ चल दिया।

गोस्वामी महोदय श्रीमद्भागवतको व्याख्या करने लगे। व्याख्या बड़ी सुन्दर थी। पाण्डित्य तो था ही, उसमेंसे भगवान्के प्रेमरसकी धारा बह रही थी यह देखकर, जिन लोगोंने पहले गालियाँ दी थीं, वे ही आ-आकर चरणोंमें पड़ने और क्षमा चाहने लगे। कथा समाप्तिके बाद रातके दूसरे पहर भगवान्‌को भोग लगाकर गोस्वामीने स्वयं भोजन किया और सबको प्रसाद दिया। इसी आनन्दमें सबेरा हो चला। इतनेमें देखते हैं कि गोस्वामी महाराजका कहीं पता नहीं है। लोगोंने उन्हें बहुत खोजा, पर वे कहाँ नहीं मिले। तब यह निश्चय हो गया कि | महेशपर कृपा करके स्वयं भगवान् ही गोस्वामीके रूपमें पधारे थे।

माघी पूर्णिमाका दिन था। गोपालके घर कीर्तन हो रहा था। इसी बीच महेश वहाँ पहुँचा और आनन्दके आँसू बहाता हुआ वहाँ नाच नाचकर बड़े जोरोंसे भगवान्के नामका कीर्तन करने लगा। उसका सारा शरीर पुलकित हो रहा था। चन्द्रनाथ साहा धन्य-धन्य करने लगा। तीन वेश्याओंने आकर महेशकी चरणधूलि सिर चढ़ायी !

महेश कहने लगा-'देखो न, ये निताई निमाई दोनों भाई कीर्तनके आँगन में खड़े हैं। ये रहे राधा कृष्ण। ये शिव दुर्गा खड़े हैं। बस आज ही तो मरने लायक सुदिन है।' महेशने अपनी खोसे कहा-कुदाल लाकर गड़हा खोदो और उसमें जल छिड़क दी। 'स्त्रीने यही किया। महेशने गढ़में सोकर कहा-'दुर्गा नाम सुनाओ।' चारों ओर शोर मच गया। लोग इकट्ठे हो गये। लोगोंने देखा महेशकी आँखोंमें आँसू हैं. शरीरपर रोमाञ्च है, मुँहसे 'दुर्गा' नामको ध्वनि हो रही है और वह मन्द मन्द मुसकरा रहा है। सब लोग उसे घेरकर कीर्तन करने लगे। यो नाम सुनते-सुनते महेशने महाप्रस्थान किया। कलिकालमें भी दुर्लभ इच्छा-मृत्यु हुई।



You may also like these:

Bhakt Charitra डाकू भगत
Bhakt Charitra मीराँबाई


bhakt mahesh mandala ki marmik katha
bhakt mahesh mandala ki adhbut kahani - Full Story of bhakt mahesh mandala (hindi)

[Bhakt Charitra - Bhakt Katha/Kahani - Full Story] [bhakt mahesh mandala]- Bhaktmaal


(1)

deshabhar men akaal pada़a hai, chaaron or traahi-traahi machee huee hai, poorvabangaalamen akaalaka vishesh prakop hai. log bhookhake maare mare ja rahe hain. isee samayakee ghatana hai. mahesh mandal jaatika tha namah shoodra- chaandaala. dinabhar majadooree karake kuchh paise laata, useese apana tatha apanee stree, putr, kanya - chaaronka pet bharataa. jar jameen kuchh bhee naheen thaa. mahesh bhagavatee durgaaka bhakt tha, dina-raat 'durgaa', 'durgaa' rata karata . ma durgaapar bada़a vishvaas tha usakaa. kitana hee duhkh aaye, kaisee hee vipatti pada़e, kuchh bhee ho, 'durgaa' naam mahesh kabhee naheen bhoolata tha .deshabharamen durbhiksh tha, aise samay kaam kahaan milataa. maheshaka parivaar aadhe-pet to rahata hee tha, kisee kisee din sabako poora anashan karana pada़taa. aaj do dinaka upavaas tha, maheshane bada़ee mushkilase chhah aane paise kamaaye. baajaarase do ser chaaval khareede aur paar jaaneke liye nadeepar pahunchaa. nadeeke ghaatapar khepoo mahaaraaj dikhaayee diye.

khepoo gaanvake jyotishee the. idhara-udhar ghooma-phirakar panchaangaka phal batalaate, kiseekee janmakundalee dekh dete. durgaapoojaake samay moorti aadi chitrit kar dete. isee tarah jo kuchh milata, vahee kaam karake do-chaar paisekama lete. n majadooree kar sakate n koee aur bandhee aamadanee thee. deshamen akaalake maare haahaakaar macha thaa. aise samay men is tarahake aadameeko kaun paise deta hai. khepoo udaasamunh ghaatapar khada़e the. usee samay maheshase unakee mulaakaat huee. maheshane braahmanaka chehara utara hua dekhakar poochha ki 'gharamen sab kushal to hai?' kheopoone javaab diyaa- 'kya bataaoon?' ma durgaane mere naseeb men kuchh likha hee naheen. kaheen bheekh naheen milee. teen dinase gharamen kiseene kuchh naheen khaayaa. aaj ghar jaanepar sabhee log maranaasan hee milenge. isee chintaamen doob raha hoon.' maheshane kahaa- 'vipatti ma durgaake siva aur kaun raksha karanevaala hai. vahee khaaneko detee hai aur yahee naheen detee. hamaara to kaam hai-bas, maake aage ronaa. unake aage pukaarakar ronese jaroor bheekh milegee.' khepoone kahaa- 'bhaaee! ab yah vishvaas naheen rahaa. dekhate ho duhkhake saagaramen dooba-utara raha hoon. bas, praan nikalana ho chaahate hain. bataao kaise vishvaas karoon?'

ma durgaakee ninda sunakar maheshakee aankhonmen paanee bhar aayaa. maheshane kahaa- 'lo n, ma durgaane tumhaaree bheekh mere haath bhejee hai. tum roo mata.' chaavala-daal sab khepooko dekar mahesh hansata hua gharako chalaa. khepooko an dekar mahesh maanee apaneko kritaarth maan raha thaa. usane sochaa- aaj ekaadashee hai. jeevanamen kabhee ekaadasheeka vrat naheen kiyaa. kal dashamee thee. kuchh khaaya naheen. aaj upavaas ho gaya, isase vrataka niyam poora sadh gayaa. ab bhagavaan denge to kal dvaadasheeka paaran ho hee jaayagaa. ek din n khaanese mar thoda़e hee jaayange.'

is prakaar sochataa- vichaarata mahesh ghar pahunchaa. maheshako dekhate hee streene saamane aakar kahaa- 'jaldee chaaval do to bhaat bana doon. bachcha shaayad aaj naheen bachegaa. bada़ee derase bhookhake maare behosh pada़a hai. mujhe chaaval do, main choolhepar chadha़aaoon aur tum jaakar bachcheko sanbhaalo.' maheshane kahaa-'ma durgaaka naam lekar bachcheke munhamen jal daal do. maakee dayaase yah jal hee usakeliye amrit ho jaayagaa. khepoo mahaaraajake bachche teen din se bhookhe hain. aaj khaaneko n milata to mar hee jaate. main do ser chaaval laaya tha, sab unako de aaya hoon." maheshakee streene kahaa- 'braahman parivaarake praan bach gaye so to bada़a hee achchha hua par aadha unako dekar aadha le aate to bachchonko do kaur bhaat de detee. teen varshaka bachcha do dinase bina khaaye behosh pada़a hai. ab kya hogaa? ma durga hee jaane.'

maheshane kahaa-'yadi ma kaalee bachaayegee to kaun maaranevaala hai, avashy hee bach jaayagaa. aur yadi samay poora hee ho gaya hai to praanonka viyog hona theek hee hain. khepooka saara parivaar teen dinonse bhookha hai. pahale vah bache. hamaare bhaagy men jo kuchh bada hai, ho hee jaayagaa.'

iseeka naam tyaag hai. ek karoda़pati apane karoda़ rupayonmense naamake liye laakh rupaye daan de de to isamen koee tyaag naheen. n usako denemen koee kasht hua aur n vah badala paanese vanchit hee rahaa. akhabaaronmen naam chhap gaya, sarakaarase upaadhi mil gayee aur kotheeko saakh jyaada badha़ gayee. tyaag to vah hain ki jisamen kuchh kasht uthaana pada़ta hai; iseeliye usaka mahattv hai. iseeliye shaastronmen us aadhe graasaka mahaan phal batalaaya hai, jo apane ekamaatr munhake graasamense diya jaata hai. usake saamane laakhon-karoda़onka daan koee mahattv naheen rakhataa. maheshaka tyaag to bahut hee ooncha hai. usane apane munhaka aadha graas hee naheen diya, saara hee naheen diya usane jo kuchh diya, vah bahut hee badha़kar diyaa. apana shishu putr do dinase bhookha hai- bhookhake maare behosh pada़a hai usake mukhaka daana maheshane khepooke un bachchonkee jaan bachaaneke liye de diya, jo teen dinake bhookhe hain. maheshane socha 'mera bachcha do dinaka bhookha hai; parantu ve to teen dinake bhookhe hain, pahale unako milana chaahiye.' apane bachcheke duhkhako apeksha mahesh khepooke bachchonke liye adhik duhkhee hai. yah bhee naheen ki maheshane kisee dabaavamen pada़kar aprasannata ya vishaadake saath chaavaladiye hon. usane hansate cheharese diye, hansata hua hee vah ghar aaya aur apane bachcheko mautake munhamen dekhakar bhee apanee kritipar honevaalee usakee prasannata ghatee naheen. dhany !

(2)

jisaka bhagavaanpar vishvaas hota hai, jo bhagavaanke naamapar tyaag karana jaanata hai, jo duhkh aur vipattiyon men bhee unhen bhagavaanka aasheervaad maanakar apane mangalakee cheej maanakar bhagavaanka kritajn hota hai, jo bhagavaankee dee huee buree se buree aur duhkhase bharee deekhanevaalee sthiti men bhee bhagavaanke mangalamukhakee haasya-chhataako dekhakar hansata hai, koee bhee duhkh bhaar bhagavaan‌ke vishvaasake maargase jisako naheen diga sakata, jo har haalatamen hansata hua bhagavaanko harek dainapar sachche dilase khushee manaata hua bhagavaan ke naamako pukaarata rahata hai- bhagavaan usake yoga-kshemaka vahan svayan karate hain. usaka saara bhaar apane sir utha lete hain. yah saty hai-dhruv saty hai! ham abhaage manushy vishvaasakee kameese hee duhkha-par duhkh uthaate hain aur bhagavaan‌kee barasatee huee kripaadhaaraase vanchit rah jaate hain. astu,

maheshake pada़osamen gopaal bhaumik naamak ek madhyavitt grihasth rahate the. gharake beechamen pakkee deevaal thee naheen . mahesh aur usakee streemen jo baatacheet huee, use sunakar gopaal aur unakee patnee donon chakit ho gaye. gopaalane apanee patneese kahaa-' maaloom hota hai yah to saakshaat mahesh hee hai. bhala itana tyaag kaun manushy kar sakata hai. jaisa mahesh, theek vaisee usakee stree! maranaasann bachcheko dekhakar bhee n to vah patipar naaraaj hee huee aur n usake munh se ek kaड़a shabd hee nikalaa. hamaare ghar rasoee taiyaar hai. chalo, le chalen aur un bhakt stree purushakee seva karake apane jeevanako dhany banaayen.'

daal, bhaat aur tarakaareeko haandiyonko lekar gopaalakee
stree uma apane pati ke saath maheshakee jhonpada़eemen pahunchee.
gopaalake haathamen doodhaka katora aur teena-chaar darjanakele the. itanee cheejonko lekar jab ve maheshake saamane pahunche, tab mahesh unhen dekhakar vismit ho gaya aur usane aashcharyase kahaa-' grah kyon mainne to aapase kuchh chaaha naheen thaa. bina hee kaaran is naraadhamako aap itanee cheejen kyon dene aaye hain?'

gopaalane sajal netronse kahaa-'naraadham kaun hai? | hamalog to param shraddhaanke saath saakshaat maheshako bhog lagaane aaye hain. hamen is sevaaka jo saubhaagy praapt hua, isamen bhee aapaka sang hee kaaran hai. main aapaka pada़osee hoon."

mahesh bolaa-'yah bhojan kisee satpaatrako deejiye, aapakee puny hogaa.' gopaalane aankhon men aansoo bharakar kuchh joshake saath kahaa- " ma durgaaka naam lekar main ye cheejen laaya hoon. aap lauta denge to samajhanga ki 'durgaa' ke naamaka koee phal naheen hai, 'durgaa' naam mithya hai."

durgaak naamaka mithya hona maheshake liye asahy thaa. ab usase naheen raha gaya aur vah bada़e jorase 'durgaa', 'durgaa' pukaarata hua apane stree-bachchonko saath lekar khaane baith gayaa. gopaal aur unakee stree saamane baithakar bada़e aadar ke saath bhojan parosane lage. maheshane durga maiyaaka prasaad paate paate kahaa- aaj bada़e bhaagyase khepoo mahaaraaj mile the. ve n milate to sirph chaaval hee khaakar rahana pada़taa. aaj to svayan ma annapoorna yah prasaad laakar khila rahee hain. mujhe aaj annapoornaak darshan ho gaye. ma annapoorna apane haathon mujhe is prakaar doodha-bhaat khilaana chaahatee theen, iseeliye to unhonne mujhe aisee buddhi dee ki main khepooko sab chaaval de aayaa.'

(3)

mahesh bheekh maangakar jeevan nirvaah karata tha aur useese atithiyonkee seva bhee. maheshake seedhepanase log anuchit laabh uthaate. dinabhar kaam karavaakar bahut thoda़ee majadooree dete mahesh kuchh naheen bolata koee kisee bhee samay kisee bhee kaamake liye maheshako bulaata to mahesh ma durgaa' kee seva samajhakar turant jaakar usakekaamako kar detaa. 'durgaa' ka naam to usakee jeebhase kabhee utarata hee naheen. ma bhee sada usakee sanbhaal rakhatee aur usake nirvaahayogy paise use mil hee jaate.

vaishaakhaka antim din thaa. sandhyaake samay maheshakee nanhee see mada़aiyaapar ek braahman gosvaamee atithike roopamen padhaare. braahmanaka roop kachche sone-sa sundar thaa. unakee dehase jyoti nikal rahee thee. mahesh us samay ghar naheen thaa. maheshakee streene pada़osee gopaal bhaumik ke ghar kahalavaayaa. gaanvake bahut se log a gaye aur unhonne atithi braahmanako gopaalake ghar athava aur kaheen tikaneke liye praarthana kee aur kaha ki 'mahesh bada़a gareeb hai. isake ghar jagah naheen hai. yahaan aapako kachche aangan men sona pada़ega, kasht hoga, isase kripa karake hamaare saath chaliye.'

braahmanadevataane kahaa- 'main to yaheen aaya hoon. gharake maalik jo de sakenge, vahee le loonga, par kisee dhaneeke ghar naheen jaaoongaa.'

braahmanako kisee tarah raajee n hote dekh log tarah tarahakee baaten kahane lage. kiseene kaha ki 'yah braahman naheen hai.' koee bolaa- 'chaandaalonka braahman hogaa.' kiseene kahaa- 'braahmanon aur kaayasthonke ghar chhoda़kar yah chaandaalake ghar thahara hai, iseese isakee pravrittika pata lag jaata hai.' sab log yo kosate hue chale gaye.

isee samay mahesh a pahuncha, usane bhakti bhaavase atithika aadar kiya, unhen pranaam kiyaa. maheshake ghar to kuchh tha hee naheen. vah atithikee sevaake liye posiyon yahaan kuchh maangane gayaa. pada़osee to pahale se hee tane baithe the. kiseene kuchh naheen diyaa; kaha ki 'unhen yahaan laao to denge.' bechaara mahesh upaay n dekhakar madhukhaali naamak gaanv men gayaa. vahaan chandranaath saaha naamak ek bada़a dookaanadaar maheshaka bhakt thaa. maheshake munhase atithike aanekee baat sunakar usane lagabhag bos aadamiyonke sironpar laadakar maheshake saath khaanekaabahuta-sa saamaan bhej diya aur khud bhee vah usake saath chal diyaa.

gosvaamee mahoday shreemadbhaagavatako vyaakhya karane lage. vyaakhya bada़ee sundar thee. paandity to tha hee, usamense bhagavaanke premarasakee dhaara bah rahee thee yah dekhakar, jin logonne pahale gaaliyaan dee theen, ve hee aa-aakar charanonmen pada़ne aur kshama chaahane lage. katha samaaptike baad raatake doosare pahar bhagavaan‌ko bhog lagaakar gosvaameene svayan bhojan kiya aur sabako prasaad diyaa. isee aanandamen sabera ho chalaa. itanemen dekhate hain ki gosvaamee mahaaraajaka kaheen pata naheen hai. logonne unhen bahut khoja, par ve kahaan naheen mile. tab yah nishchay ho gaya ki | maheshapar kripa karake svayan bhagavaan hee gosvaameeke roopamen padhaare the.

maaghee poornimaaka din thaa. gopaalake ghar keertan ho raha thaa. isee beech mahesh vahaan pahuncha aur aanandake aansoo bahaata hua vahaan naach naachakar bada़e joronse bhagavaanke naamaka keertan karane lagaa. usaka saara shareer pulakit ho raha thaa. chandranaath saaha dhanya-dhany karane lagaa. teen veshyaaonne aakar maheshakee charanadhooli sir chadha़aayee !

mahesh kahane lagaa-'dekho n, ye nitaaee nimaaee donon bhaaee keertanake aangan men khada़e hain. ye rahe raadha krishna. ye shiv durga khada़e hain. bas aaj hee to marane laayak sudin hai.' maheshane apanee khose kahaa-kudaal laakar gaड़ha khodo aur usamen jal chhida़k dee. 'streene yahee kiyaa. maheshane gadha़men sokar kahaa-'durga naam sunaao.' chaaron or shor mach gayaa. log ikatthe ho gaye. logonne dekha maheshakee aankhonmen aansoo hain. shareerapar romaanch hai, munhase 'durgaa' naamako dhvani ho rahee hai aur vah mand mand musakara raha hai. sab log use gherakar keertan karane lage. yo naam sunate-sunate maheshane mahaaprasthaan kiyaa. kalikaalamen bhee durlabh ichchhaa-mrityu huee.

272 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee8 Yardsticks To Evaluate If My Bhakti Is Increasing?How To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy People



Bhajan Lyrics View All

तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
फूलों में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन
और संग में सज रही है वृषभानु की
राधे तु कितनी प्यारी है ॥
तेरे संग में बांके बिहारी कृष्ण
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।
मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग, मुझे चढ़ गया
श्री राधा नाम का रंग रंग, श्री राधा नाम
बोल कान्हा बोल गलत काम कैसे हो गया,
बिना शादी के तू राधे श्याम कैसे हो गया
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला,
मैं तो कहूँ सांवरिया बांसुरी वाला ।
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं
वो तो दशरथ राज दुलारे हैं
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
सांवरिया है सेठ ,मेरी राधा जी सेठानी
यह तो सारी दुनिया जाने है
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
अपनी वाणी में अमृत घोल
अपनी वाणी में अमृत घोल
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
प्रीतम बोलो कब आओगे॥
बालम बोलो कब आओगे॥
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से ,
मैया करादे मेरो ब्याह,
मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये
हम छोड़के दर तेरा अब और किधर जाये
तेरा पल पल बिता जाए रे
मुख से जप ले नमः शवाए
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे

New Bhajan Lyrics View All

मेरी अँखियाँ तरसी सांवरे तेरा दीदार
मैं दास दीवाना तेरा दिखा दूंगा ज़माने
फ़िकर फ़िर क्या करना सिर पर सीताराम,
तेरे बिगड़े बनेगे काम्, फ़िकर फ़िर
मुरली हमारी जान राधा रानी दे दो ना,
दे दो ना, दे दो ना, राधा रानी दे दो ना,
क्यों घबराऊँ मैं मेरा तो भोलेनाथ से
क्यों घबराऊँ मैं मेरा तो भोलेनाथ से
कर दे दया मेरी माँ कर दे दया,
मेरी बिगड़ी बना दे माँ,