Download Bhagwad Gita 7.24 Download BG 7.24 as Image

⮪ BG 7.23 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 7.25⮫

Bhagavad Gita Chapter 7 Verse 24

भगवद् गीता अध्याय 7 श्लोक 24

अव्यक्तं व्यक्ितमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः।
परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम्।।7.24।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 7.24)

।।7.24।।बुद्धिहीन मनुष्य मेरे सर्वश्रेष्ठ अविनाशी परमभावको न जानते हुए अव्यक्त (मनइन्द्रियोंसे पर) मुझ सच्चिदानन्दघन परमात्माको मनुष्यकी तरह ही शरीर धारण करनेवाला मानते हैं।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।7.24।। बुद्धिहीन पुरुष मेरे अनुत्तम (सर्वोत्तम) अव्यय परम भाव को न जानते हुए मुझ अव्यक्त को व्यक्त मानते हैं।।