Bhagavad Gita Chapter 7 Verse 24 भगवद् गीता अध्याय 7 श्लोक 24 अव्यक्तं व्यक्ितमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः। परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम्।।7.24।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 7.24) ।।7.24।।बुद्धिहीन मनुष्य मेरे सर्वश्रेष्ठ अविनाशी परमभावको न जानते हुए अव्यक्त (मनइन्द्रियोंसे पर) मुझ सच्चिदानन्दघन परमात्माको मनुष्यकी तरह ही शरीर धारण करनेवाला मानते हैं। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।7.24।। बुद्धिहीन पुरुष मेरे अनुत्तम (सर्वोत्तम) अव्यय परम भाव को न जानते हुए मुझ अव्यक्त को व्यक्त मानते हैं।।