⮪ All भगवान की कृपा Experiences

श्रीनाथजीकी प्रत्यक्ष कृपानुभूति

यह घटना मार्च २०१७ ई० की है, जब मैं अपने परिवारके साथ जैसलमेर में निवास कर रहा था। अचानक रात्रिके १ बजे मेरी तबीयत खराब हो गयी। दिलमें असहनीय दर्द, बेचैनी और पीड़ाका अनुभव होने लगा। घबराहटके मारे मेरी जान निकलने लगी। जैसे-तैसे मैने अपने पुत्रको पुकारा। वह तुरंत दौड़ा चला आया। मेरी हालत देखते ही उसको सब समझमें आ गया। देखते-ही-देखते सभी आत्मीयजन इकट्ठे हो गये। मैंने मन ही मन सोचा अब यह शरीर रहनेवाला नहीं है। घरवालोंसे मैंने कह दिया कि अब मैं जानेवाला हूँ और बड़ोंको अपने पुत्रकी देखभाल करते रहनेकी सीख भी दे दी। सबने मेरी हिम्मत बँधाते हुए कहा-' श्रीनाथजी आपको ठीक कर देंगे, आप चिन्ता न करें।'

तुरंत एक वाहनचालकको फोन किया गया। गाड़ी तुरंत आ गयी, मानो वह मेरा ही इन्तजार कर रही थी। मुझे इलाज के लिये जोधपुर ले जाया गया। जाँचके उपरान्त चिकित्सकने कहा- 'व्यासजी! आपको हृदयाघातकी बीमारी है, तुरंत शल्यक्रिया करवाने हेतु आपको अहमदाबाद जाना होगा और चिकित्सक ने मुझे प्राथमिक उपचारोपरान्त अहमदाबाद के लिये रैफर कर दिया। साथ ही वहाँके चिकित्सकको मेरे लिये फोनकर सिफारिश भी कर दी।

हम परिजनोंके साथ अहमदाबादके लिये रवाना हो गये। रवाना होते ही गाड़ीमें मैंने श्रीठाकुरजीके नामामृत 'श्रीकृष्णः शरणं मम' और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामन्त्रका सतत जप शुरू कर दिया। जपकी निरन्तरता बढ़नेपर मेरा मन गाड़ीकी लाइटपर टिकने लगा। ज्यों ही लाइट जली तो उसमें मुझे 'श्रीनाथजी' के दर्शनका आभास होने लगा। शरीररोमांचित हो गया। मेरा मन आनन्दित और आप्लावित हो उठा, ऐसा लगा मानो मेरे शरीरकी पीड़ा तिरोहित हो गयी और मैं स्वस्थ हो गया। जैसे ही मेरा ध्यान वहाँसे हटा तो मैंने पास बैठे अपने पुत्रसे पूछा कि 'क्या तुमको भी इस लाइटमें कुछ दीख रहा है ?' तब उसने कहा 'पिताजी! मुझे तो कुछ भी नहीं दीख रहा।' तब मैं समझ गया कि ‘श्रीनाथजी' मेरे साथ हैं। मानो मुझे कह रहे हैं कि तुम चिन्ता मत करो, सब ठीक हो जायगा। अस्तु ।

प्रभुचिन्तन करते हुए हम अहमदाबादके चिकित्सालयमें पहुँच गये। जहाँ चिकित्सक हमारा इन्तजार कर रहे थे । चिकित्सक महोदयने मुझे देखकर कहा कि कल जाँचके उपरान्त परसों हृदयकी शल्यक्रिया कर दी जायगी। यह सुनकर पुत्र और अनुजने कहा कि 'इनकी हालत बहुत गम्भीर है। ये हमको संसारसे विदा होने एवं बच्चोंको सँभालनेकी सीख दे चुके हैं और आप अभी भी परसों शल्यक्रिया करनेकी बात कहते हैं।' उसपर डॉ० साहबने धैर्य बँधाते हुए कहा - 'आप इस परिसरमें आ गये हैं, अब बाल भी बाँका नहीं होगा; क्योंकि इनके साथ श्रीनाथजी हैं।' यह सुनकर हम सबका आत्मबल बढ़ गया। मुझे लगा जैसे मेरे ठाकुरजीने ही डॉ० साहबको फोन करके सिफारिश कर दी हो। वास्तवमें सबकी रक्षा भगवान् ही करते हैं।

भगवत्कृपासे मैं १२-१३ दिन अस्पतालमें भर्ती रहा। समस्त उपचार कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। पुनः ठाकुरजीकी असीम अनुकम्पासे मैं मौतके मुँहसे बचकर स्वस्थ एवं मस्त होकर घर लौट आया। इस प्रकार मैंने अपने जीवनमें श्रीनाथजीकी प्रत्यक्ष कृपानुभूति प्राप्त की। [ श्रीनन्दलालजी व्यास ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


shreenaathajeekee pratyaksh kripaanubhooti

yah ghatana maarch 2017 ee0 kee hai, jab main apane parivaarake saath jaisalamer men nivaas kar raha thaa. achaanak raatrike 1 baje meree tabeeyat kharaab ho gayee. dilamen asahaneey dard, bechainee aur peeda़aaka anubhav hone lagaa. ghabaraahatake maare meree jaan nikalane lagee. jaise-taise maine apane putrako pukaaraa. vah turant dauda़a chala aayaa. meree haalat dekhate hee usako sab samajhamen a gayaa. dekhate-hee-dekhate sabhee aatmeeyajan ikatthe ho gaye. mainne man hee man socha ab yah shareer rahanevaala naheen hai. gharavaalonse mainne kah diya ki ab main jaanevaala hoon aur bada़onko apane putrakee dekhabhaal karate rahanekee seekh bhee de dee. sabane meree himmat bandhaate hue kahaa-' shreenaathajee aapako theek kar denge, aap chinta n karen.'

turant ek vaahanachaalakako phon kiya gayaa. gaada़ee turant a gayee, maano vah mera hee intajaar kar rahee thee. mujhe ilaaj ke liye jodhapur le jaaya gayaa. jaanchake uparaant chikitsakane kahaa- 'vyaasajee! aapako hridayaaghaatakee beemaaree hai, turant shalyakriya karavaane hetu aapako ahamadaabaad jaana hoga aur chikitsak ne mujhe praathamik upachaaroparaant ahamadaabaad ke liye raiphar kar diyaa. saath hee vahaanke chikitsakako mere liye phonakar siphaarish bhee kar dee.

ham parijanonke saath ahamadaabaadake liye ravaana ho gaye. ravaana hote hee gaada़eemen mainne shreethaakurajeeke naamaamrit 'shreekrishnah sharanan mama' aur 'oM namo bhagavate vaasudevaaya' mahaamantraka satat jap shuroo kar diyaa. japakee nirantarata baढ़nepar mera man gaada़eekee laaitapar tikane lagaa. jyon hee laait jalee to usamen mujhe 'shreenaathajee' ke darshanaka aabhaas hone lagaa. shareeraromaanchit ho gayaa. mera man aanandit aur aaplaavit ho utha, aisa laga maano mere shareerakee peeda़a tirohit ho gayee aur main svasth ho gayaa. jaise hee mera dhyaan vahaanse hata to mainne paas baithe apane putrase poochha ki 'kya tumako bhee is laaitamen kuchh deekh raha hai ?' tab usane kaha 'pitaajee! mujhe to kuchh bhee naheen deekh rahaa.' tab main samajh gaya ki ‘shreenaathajee' mere saath hain. maano mujhe kah rahe hain ki tum chinta mat karo, sab theek ho jaayagaa. astu .

prabhuchintan karate hue ham ahamadaabaadake chikitsaalayamen pahunch gaye. jahaan chikitsak hamaara intajaar kar rahe the . chikitsak mahodayane mujhe dekhakar kaha ki kal jaanchake uparaant parason hridayakee shalyakriya kar dee jaayagee. yah sunakar putr aur anujane kaha ki 'inakee haalat bahut gambheer hai. ye hamako sansaarase vida hone evan bachchonko sanbhaalanekee seekh de chuke hain aur aap abhee bhee parason shalyakriya karanekee baat kahate hain.' usapar daॉ0 saahabane dhairy bandhaate hue kaha - 'aap is parisaramen a gaye hain, ab baal bhee baanka naheen hogaa; kyonki inake saath shreenaathajee hain.' yah sunakar ham sabaka aatmabal badha़ gayaa. mujhe laga jaise mere thaakurajeene hee daॉ0 saahabako phon karake siphaarish kar dee ho. vaastavamen sabakee raksha bhagavaan hee karate hain.

bhagavatkripaase main 12-13 din aspataalamen bhartee rahaa. samast upachaar kaary nirvighn sampann huaa. punah thaakurajeekee aseem anukampaase main mautake munhase bachakar svasth evan mast hokar ghar laut aayaa. is prakaar mainne apane jeevanamen shreenaathajeekee pratyaksh kripaanubhooti praapt kee. [ shreenandalaalajee vyaas ]

72 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
15 Obstacles That Can Easily Derail Us From Our Path Of BhaktiWhy Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleKey Importance Of Bhav And Ras In Krishna Bhakti



Bhajan Lyrics View All

हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
वास देदो किशोरी जी बरसाना,
छोडो छोडो जी छोडो जी तरसाना ।
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
ऐसी होली तोहे खिलाऊँ
दूध छटी को याद दिलाऊँ
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
मुझे चाहिए बस सहारा तुम्हारा,
के नैनों में गोविन्द नज़ारा तुम्हार
राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से ,
मैया करादे मेरो ब्याह,
ज़रा छलके ज़रा छलके वृदावन देखो
ज़रा हटके ज़रा हटके ज़माने से देखो
श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं,
फिर डरने की क्या बात है
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है ।
सारे दुःख दूर हुए, दिल बना दीवाना है ।
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
फूलों में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन
और संग में सज रही है वृषभानु की
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है,
भोले ओ शंकर भोले मनवा कभी न डोले,
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं
वो तो दशरथ राज दुलारे हैं
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
मेरा अवगुण भरा रे शरीर,
हरी जी कैसे तारोगे, प्रभु जी कैसे

New Bhajan Lyrics View All

दर्शन को हम तरसे ओ भोले तेरे,
दर्शन को हम तरसे ओ भोले तेरे...
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया,
तुम बजाने के काबिल नहीं हो,
बनवारी मेरी नैया को तुम भव से पार लगा
पल भर की ना अब देर करो हे दीं दयाल आ जाओ,
अम्बे माँ झूले भवन में अम्बे माँ झूले
है नवरातो का दौर धरा पे छा रही है
भादों की रात काली झुकी रे अंधिरिया भयो
जायो देवकी ने लाल देखो जेलन में जेलन