⮪ All भगवान की कृपा Experiences

राम-नामने रक्षा की

सन् १९६२ ई० में मोटर गाड़ीद्वारा सपरिवार काश्मीरसे दिल्ली आ रहा था। ड्राइवर इस पहाड़ी इलाकेके लिये नया था, इसलिये गाड़ी धीरे-धीरे चला रहा था ।

हम 'बठोट' के पास पहुँचे, तबतक शाम हो गयी थी। रास्तेके किनारे कोट-पैंट पहने एक युवक खड़ा था। उसने हाथसे गाड़ी रोकनेका संकेत किया। हमने गाड़ी रोक ली। वह कहने लगा कि बड़ी कृपा होगी, यदि आप मुझे अगले गाँवतक पहुँचा देंगे। मैं अपना ठेकेदारीका काम सँभालने आया था। यहाँ देर हो गयी। ट्रकें सब पहले ही जा चुकी हैं। हमारे पास जगह थी। युवककी वेश-भूषा और बातचीतका भी प्रभाव पड़ा। हमने उसे गाड़ी में बैठा लिया।

थोड़ी देर बाद युवकने कहा कि मेरा इस और गाड़ी चलानेका नित्यका अभ्यास है, अगर आप कहें तो मेँ चलाऊँ। ड्राइवरको आराम मिल जायगा और 'बठोट' कुछ जल्दी पहुँच जायँगे।

हमें ऐसा लगा कि युवकका वह रास्ता पूरी तौरपर जाना हुआ था । ३५-४० मीलकी गतिसे वह गाड़ी चला रहा था। मोड़नेकी भी उसे अच्छी तरह जानकारी थी। थोड़ी देर बाद एक गहरा उतार आया, गाड़ीकी स्पीड बढ़ी, अचानक एक घुमावदार मोड़ आया और युवकसे बेकाबू होकर गाड़ी सामनेके खड्डकी ओर तेजीसे बढ़ी।

आसन्न मृत्युको सामने पाकर मनुष्यका मन किस प्रकारका हो जाता है, इसका उस दिन मुझे पता चला। सामने तीन-चार हजार फीट गहरा खड्ड अजगरकी तरह मुख फैलाये था और गाड़ी उसी ओर बढ़ी जा रही थी। उस कड़ी सर्दीमें भी हम सब पसीनेसे तर थे। आँखोंके आगे अँधेरा छा गया और होश-हवाश गुम हो गये।

हमारे दादाजी कहा करते थे कि संकटके समय 'राम' के नामसे कष्ट कट जाते हैं। मुझे उनकी बात याद आयी और मैंने जोर-जोरसे 'राम'का नाम लेना आरम्भ किया। जीवनमें शायद ही कभी इतने सच्चे मनसे प्रभुका नाम लिया होगा।

हम सब आँखें मीचे मृत्युकी राह देख रहे थे। कुछ ही क्षण बीते होंगे कि गाड़ीको एक जोरका धक्का लगा। आँखें खोलीं तो देखा कि सड़कके किनारे मरम्मत हेतु पड़े पत्थरोंके एक ढेरमें गाड़ी फँस गयी है। किसी प्रकार साहसकर नीचे उतरे, अब भी शरीर काँप रहा था, सिर चकरा रहा था। देखा, गाड़ीके आगेका हिस्सा थोड़ा-सा टूट गया है, रेडियेटरमेंसे प्रायः सारा पानी निकल चुका था।

दूसरे दिन कुलियोंकी सहायतासे ठेलकर गाड़ी बठोट लायी गयी। रास्तेमें हमलोग आपसमें बातें करते रहे कि मारनेवालेसे बचानेवाला बड़ा- 'जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय।'

[ श्रीरामेश्वरजी टॉटिया ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


raama-naamane raksha kee

san 1962 ee0 men motar gaada़eedvaara saparivaar kaashmeerase dillee a raha thaa. draaivar is pahaada़ee ilaakeke liye naya tha, isaliye gaada़ee dheere-dheere chala raha tha .

ham 'bathota' ke paas pahunche, tabatak shaam ho gayee thee. raasteke kinaare kota-paint pahane ek yuvak khada़a thaa. usane haathase gaada़ee rokaneka sanket kiyaa. hamane gaada़ee rok lee. vah kahane laga ki bada़ee kripa hogee, yadi aap mujhe agale gaanvatak pahuncha denge. main apana thekedaareeka kaam sanbhaalane aaya thaa. yahaan der ho gayee. traken sab pahale hee ja chukee hain. hamaare paas jagah thee. yuvakakee vesha-bhoosha aur baatacheetaka bhee prabhaav pada़aa. hamane use gaada़ee men baitha liyaa.

thoda़ee der baad yuvakane kaha ki mera is aur gaada़ee chalaaneka nityaka abhyaas hai, agar aap kahen to men chalaaoon. draaivarako aaraam mil jaayaga aur 'bathota' kuchh jaldee pahunch jaayange.

hamen aisa laga ki yuvakaka vah raasta pooree taurapar jaana hua tha . 35-40 meelakee gatise vah gaada़ee chala raha thaa. moda़nekee bhee use achchhee tarah jaanakaaree thee. thoda़ee der baad ek gahara utaar aaya, gaada़eekee speed badha़ee, achaanak ek ghumaavadaar moda़ aaya aur yuvakase bekaaboo hokar gaada़ee saamaneke khaddakee or tejeese badha़ee.

aasann mrityuko saamane paakar manushyaka man kis prakaaraka ho jaata hai, isaka us din mujhe pata chalaa. saamane teena-chaar hajaar pheet gahara khadd ajagarakee tarah mukh phailaaye tha aur gaada़ee usee or badha़ee ja rahee thee. us kada़ee sardeemen bhee ham sab paseenese tar the. aankhonke aage andhera chha gaya aur hosha-havaash gum ho gaye.

hamaare daadaajee kaha karate the ki sankatake samay 'raama' ke naamase kasht kat jaate hain. mujhe unakee baat yaad aayee aur mainne jora-jorase 'raama'ka naam lena aarambh kiyaa. jeevanamen shaayad hee kabhee itane sachche manase prabhuka naam liya hogaa.

ham sab aankhen meeche mrityukee raah dekh rahe the. kuchh hee kshan beete honge ki gaada़eeko ek joraka dhakka lagaa. aankhen kholeen to dekha ki sada़kake kinaare marammat hetu pada़e pattharonke ek dheramen gaada़ee phans gayee hai. kisee prakaar saahasakar neeche utare, ab bhee shareer kaanp raha tha, sir chakara raha thaa. dekha, gaada़eeke aageka hissa thoda़aa-sa toot gaya hai, rediyetaramense praayah saara paanee nikal chuka thaa.

doosare din kuliyonkee sahaayataase thelakar gaada़ee bathot laayee gayee. raastemen hamalog aapasamen baaten karate rahe ki maaranevaalese bachaanevaala bada़aa- 'jaako raakhe saaiyaan maar sake na koya.'

[ shreeraameshvarajee taॉtiya ]

72 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
The Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCONHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleWhy Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]



Bhajan Lyrics View All

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
सांवरियो है सेठ, म्हारी राधा जी सेठानी
यह तो जाने दुनिया सारी है
ना मैं मीरा ना मैं राधा,
फिर भी श्याम को पाना है ।
रंग डालो ना बीच बाजार
श्याम मैं तो मर जाऊंगी
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो कहुँ सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
यह मेरी अर्जी है,
मैं वैसी बन जाऊं जो तेरी मर्ज़ी है
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
कहना कहना आन पड़ी मैं तेरे द्वार ।
मुझे चाकर समझ निहार ॥
सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है ।
सारे दुःख दूर हुए, दिल बना दीवाना है ।
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
तेरे बगैर सांवरिया जिया नही जाये
तुम आके बांह पकड लो तो कोई बात बने‌॥
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा
राधा राधा राधा राधा
मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना
तुझे मिल गया पुजारी, मुझे मिल गया
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं,
फिर डरने की क्या बात है
कैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही ना लागे तुम्हारे बिना
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आयंगे।
एक बार आ गए तो कबू नहीं जायेंगे ॥
मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है,
भोले ओ शंकर भोले मनवा कभी न डोले,
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है

New Bhajan Lyrics View All

मेरे सांवरिया सरकार कभी ना छूटे तेरा
तेरे दर्शन का मन में नशा, सांवरिया आजा
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना,
श्याम छलिया कि मुझे चाल बड़ी प्यारी
श्याम छलिया कि मुझे चाल बड़ी प्यारी
अंगना में बाघ लगा दूंगी, तुम अईयो
तुम अईयो कालका मैया, तुम अईयो कालका
करते सब पर दया की नज़र,
शिव भोले शंकर,