⮪ All भगवान की कृपा Experiences

अनुष्ठानका आश्चर्यजनक प्रभाव

करीब १२-१३ वर्षकी अवस्थासे मुझे एक बुरी कुटेव हो गयी थी- इस आदतके फलस्वरूप कई प्रकारके अवांछनीय रोग मेरे शरीरमें उत्पन्न हो गये। इतनेपर मैं उस कुटेवको न छोड़ सका। मैंने अपने रोगोंकी बात लज्जावश किसीसे कही नहीं और न उसका कोई इलाज ही किया। मेरे विवाहकी बात चली-उस समय भी लज्जावश अपनी स्थिति किसीसे नहीं बतलायी परंतु यथासाध्य काफी कोशिश की, जिससे मेरा विवाह न हो। पर मेरी एक भी नहीं चली। मैं भीतर-ही-भीतर रो रहा था। मैं भगवान्की पुकार आन्तरिक हृदयसे करता रहा। कैसे मेरी नौका पार लगेगी। आखिर भगवान्पर विश्वास करके मैंने विवाह कर लिया। पत्नी आयी। पर मैं खुद भीतर बहुत ही कुढ़ रहा था। दुर्भाग्यवश मेरी पत्नीको भी प्रदरकी बड़ी बीमारी थी। हम दोनों ही सन्तानके पक्षसे निराश हो चुके थे। हम दोनोंको एक और चिन्ता बनी रही कि यदि दो-तीन वर्षके अन्दर सन्तान नहीं होगी तो लोग हमलोगोंको बुरे रोगोंसे ग्रस्त और बाँझ समझेंगे।

संयोगवश एक बार 'कल्याण के विशेषांकमें षष्ठीदेवीस्तोत्र तथा रामरक्षास्तोत्रकी महिमा पढ़नेका अवसर मिला। * डूबतेको तिनकेका सहारा मिला। षष्ठी - स्तोत्र तथा रामरक्षास्तोत्रकी निम्न पंक्तियोंके पढ़नेसे मुझे पूर्ण विश्वास हो गया कि यदि नियमित पाठ किया जाय तो निश्चय ही सन्तान होगी। षष्ठीदेवीके स्तोत्रमें कहा गया है

षष्ठीस्तोत्रमिदं ब्रह्मन् यः शृणोति च वत्सरम् ।

अपुत्रो लभते पुत्रं वरं सुचिरजीविनम् ॥

और रामरक्षास्तोत्रमें है

एतां रामबलोपेतां रक्षां यः सुकृती पठेत् ।

स चिरायुः सुखी पुत्री विजयी विनयी भवेत् ॥

पूर्ण विश्वासके साथ मैंने दोनों स्तोत्रों का पाठ शुरू किया। जिस समय स्तोत्र पाठ शुरू किया, उस समय हम दोनों पति-पत्नीमें पूर्ववत् रोग वर्तमान था। परंतु मर्यादापुरुषोत्तम भगवान् श्रीराघवेन्द्र तथा भगवती श्रीषष्ठीमाताके प्रति पूर्ण विश्वासकर हमलोगोंने पाठ करना जारी रखा। दुःखमें भगवान् ही सहायता करते हैं।

स्तोत्रोंका पाठ करते केवल छः-सात मास बीते होंगे कि मेरी पत्नीमें गर्भके लक्षण दिखलायी दिये। भगवान् श्रीराघवेन्द्र तथा श्रीषष्ठीमाताकी असीम अनुकम्पासे हमें सन्तानका मुख देखनेका सुअवसर मिला, जिसके लिये हम दोनों सर्वथा निराश हो चुके थे।

हम दोनोंको आज भी बड़ा आश्चर्य लगता है कि इस प्रकारके भीषण रोगोंकी मौजूदगीमें कैसे गर्भधारण तथा सन्तानका जन्म हुआ। प्रभुकी लीला विचित्र है। वह भक्तवत्सल भगवान् श्रीरामचन्द्र तथा जगज्जननी माताकी कृपाके सिवा और कुछ नहीं। उनके चरणों में बारंबार प्रणाम है।

अन्तमें मेरा निवेदन है कि यदि कोई महानुभाव किसी कारणवश सन्तान न होनेसे निराश हों, तो वे भगवान् श्रीराम तथा षष्ठीमातापर पूर्ण विश्वास रखते हुए रामरक्षास्तोत्र तथा षष्ठीस्तोत्रका पाठ नियमित रूपसे अवश्य आरम्भ कर दें- मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रभुकी कृपासे उन्हें निश्चय ही सन्तान होगी।
[ एक अनुभवप्राप्त ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


anushthaanaka aashcharyajanak prabhaava

kareeb 12-13 varshakee avasthaase mujhe ek buree kutev ho gayee thee- is aadatake phalasvaroop kaee prakaarake avaanchhaneey rog mere shareeramen utpann ho gaye. itanepar main us kutevako n chhoda़ sakaa. mainne apane rogonkee baat lajjaavash kiseese kahee naheen aur n usaka koee ilaaj hee kiyaa. mere vivaahakee baat chalee-us samay bhee lajjaavash apanee sthiti kiseese naheen batalaayee parantu yathaasaadhy kaaphee koshish kee, jisase mera vivaah n ho. par meree ek bhee naheen chalee. main bheetara-hee-bheetar ro raha thaa. main bhagavaankee pukaar aantarik hridayase karata rahaa. kaise meree nauka paar lagegee. aakhir bhagavaanpar vishvaas karake mainne vivaah kar liyaa. patnee aayee. par main khud bheetar bahut hee kudha़ raha thaa. durbhaagyavash meree patneeko bhee pradarakee bada़ee beemaaree thee. ham donon hee santaanake pakshase niraash ho chuke the. ham dononko ek aur chinta banee rahee ki yadi do-teen varshake andar santaan naheen hogee to log hamalogonko bure rogonse grast aur baanjh samajhenge.

sanyogavash ek baar 'kalyaan ke visheshaankamen shashtheedeveestotr tatha raamarakshaastotrakee mahima padha़neka avasar milaa. * doobateko tinakeka sahaara milaa. shashthee - stotr tatha raamarakshaastotrakee nimn panktiyonke padha़nese mujhe poorn vishvaas ho gaya ki yadi niyamit paath kiya jaay to nishchay hee santaan hogee. shashtheedeveeke stotramen kaha gaya hai

shashtheestotramidan brahman yah shrinoti ch vatsaram .

aputro labhate putran varan suchirajeevinam ..

aur raamarakshaastotramen hai

etaan raamabalopetaan rakshaan yah sukritee pathet .

s chiraayuh sukhee putree vijayee vinayee bhavet ..

poorn vishvaasake saath mainne donon stotron ka paath shuroo kiyaa. jis samay stotr paath shuroo kiya, us samay ham donon pati-patneemen poorvavat rog vartamaan thaa. parantu maryaadaapurushottam bhagavaan shreeraaghavendr tatha bhagavatee shreeshashtheemaataake prati poorn vishvaasakar hamalogonne paath karana jaaree rakhaa. duhkhamen bhagavaan hee sahaayata karate hain.

stotronka paath karate keval chhah-saat maas beete honge ki meree patneemen garbhake lakshan dikhalaayee diye. bhagavaan shreeraaghavendr tatha shreeshashtheemaataakee aseem anukampaase hamen santaanaka mukh dekhaneka suavasar mila, jisake liye ham donon sarvatha niraash ho chuke the.

ham dononko aaj bhee bada़a aashchary lagata hai ki is prakaarake bheeshan rogonkee maujoodageemen kaise garbhadhaaran tatha santaanaka janm huaa. prabhukee leela vichitr hai. vah bhaktavatsal bhagavaan shreeraamachandr tatha jagajjananee maataakee kripaake siva aur kuchh naheen. unake charanon men baaranbaar pranaam hai.

antamen mera nivedan hai ki yadi koee mahaanubhaav kisee kaaranavash santaan n honese niraash hon, to ve bhagavaan shreeraam tatha shashtheemaataapar poorn vishvaas rakhate hue raamarakshaastotr tatha shashtheestotraka paath niyamit roopase avashy aarambh kar den- mujhe poorn vishvaas hai ki prabhukee kripaase unhen nishchay hee santaan hogee.
[ ek anubhavapraapt ]

102 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
The Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCONWhat Is Navdha Bhakti? And Why Is It So Important For Us?7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome PainHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?



Bhajan Lyrics View All

श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
मेरी करुणामयी सरकार, मिला दो ठाकुर से
कृपा करो भानु दुलारी, श्री राधे बरसाने
मेरा यार यशुदा कुंवर हो चूका है
वो दिल हो चूका है जिगर हो चूका है
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
सांवरिया है सेठ ,मेरी राधा जी सेठानी
यह तो सारी दुनिया जाने है
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
बहुत बड़ा दरबार तेरो बहुत बड़ा दरबार,
चाकर रखलो राधा रानी तेरा बहुत बड़ा
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
ज़रा छलके ज़रा छलके वृदावन देखो
ज़रा हटके ज़रा हटके ज़माने से देखो
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
श्याम हमारे दिल से पूछो, कितना तुमको
याद में तेरी मुरली वाले, जीवन यूँ ही
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
राधे मोरी बंसी कहा खो गयी,
कोई ना बताये और शाम हो गयी,
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
रसिया को नार बनावो री रसिया को
रसिया को नार बनावो री रसिया को
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया

New Bhajan Lyrics View All

आज म्हारे आंगनिया में,
गौरी पुत्र आया जी,
क्यू खड़ी खड़ी तू हालै रे गौरा,
चाल कसुती चालै...
भक्त एक शिव का चला शिव को रिझाने के लिए,
शिव को रिझाने के लिए, शिव को मनाने के
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे
प्रीत पुरानी दिल की कहानी तुमको
सुनले सांवरें अर्ज़ी, सुनले सांवरें
कबुल कर ना कर, आगे तेरी मर्ज़ी ,