⮪ All भगवान की कृपा Experiences

श्रीदुर्गामाताकी दिव्य कृपानुभूति

सन् १९७५ ई०का जूनका महीना था। मैं पौड़ी गढ़वाल-गणेशपुर ग्रामसे प्रातः अहमदाबाद जानेहेतु निकला इष्टदेव-कुलदेवको वन्दन किया। माताजी एवं गाँवके पूज्य जन विदाई देने गाँवके बाहरतक आये थे उन्हें प्रणामकर मोटर मार्गसे एकेश्वर महादेवसे कोटद्वाररेलवे स्टेशन पहुँचने बसमें बैठा। परंतु अन्दरसे बेचैन और दुखी था। कारण कि घरमें छः महीनेकी एक बच्ची तीन दिनसे माँका स्तनपान नहीं कर रही थी। न ही बाहरका दूध ले रही थी। सतत रुदन करती जा रही थी। उसका रुदन मेरे अन्तरको उद्वेलित करता जा रहा था।ऐसी स्थितिमें मैं श्रीदुर्गामाताका ध्यानकर नवार्ण मन्त्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' का जप अन्तर्मन में श्रद्धापूर्वक करता जा रहा था बसने अपराह्न कोटद्वार पहुँचाया। शिशुरुदन मेरे अन्तःकरणको सतत व्यथित करता जा रहा था। दूसरी ओर 'नवार्णमन्त्र' की आस्था एक आधार दे रही थी, मातृकृपा होगी और कोई-न कोई रास्ता मिलेगा। सकारात्मकता बढ़ती जा रही थी। मैंने रेलवे स्टेशन कोटद्वारसे अहमदाबादका रेल टिकट लिया। जब मैं प्लेटफार्मपर पहुंचा तो समय ४.३० हो चुका था। रेलगाड़ी सायं ५ बजे आती थी और ५.३० पर वहाँसे चलती थी।

मैं प्लेटफार्मपर व्यथित हृदयसे एक ओर नवार्ण मन्त्रका जप करता जा रहा था, दूसरी ओर सामने देखा तो एक सूरदासजीने कोई भक्तिपूर्ण भजन सुनाना शुरू कर दिया। भजन बहुत ही भावपूर्ण था भजन सुनानेके बाद उनको अपेक्षा थी सुननेवाले उनके पात्रमें यथाशक्ति भिक्षा दें। मैंने चवन्नी पात्रमें डाली। उसकी आवाज सुनकर सुरदासजीने कहा- 'चवन्नी नहीं, एक रुपया अथवा दो रुपया अथवा जितना अधिक दे सकते हो, दो।'

मैं मौन था वे मेरे आगेसे नहीं हटे। मेरे अन्तरमें'मन्त्रजप' सतत चल रहा था। वे दो मिनटतक वहाँसे नहीं हटे। उनका आग्रह था- आप समर्थ हैं, अतः अधिक दें। मैंने उनके नेत्रोंकी ओर ध्यानसे देखा तो वे पूर्ण रूपसे सूरदास थे और उनकी चित्तवृत्ति शान्त थी। यह देख मैंने उनसे कहा—'यदि आप अन्तश्चेतनाकी शक्ति रखते हैं तो बताइये मैं इस समय कौन सी चिन्तामें हूँ?' उन्होंने कहा-' श्रीदुर्गाकृपासे मुझे ऐसा दिखायी दे रहा है कि आपके घरमें एक छः-सात मासकी बच्ची है। उसने तीन दिनसे स्तनपान नहीं किया है और वह सतत रो रही है। इसी चिन्तामें आप डूबे हैं।'

यह सुनकर मैं स्तब्ध हो गया। मैंने उनसे प्रार्थना की—'आप कोई उपाय बता सकते हैं, जिससे बच्ची स्तनपान करने लग जाय।' उन्होंने कहा-'यदि आप एक मिर्च, एक नमककी डली और काली डोरी ले आवेंतो मैं अभिमन्त्रित करूँगा और बच्ची दूध पीना शुरू कर देगी।' मैंने कहा- 'रेलवे स्टेशनपर ऐसी चीजें मैं कैसे प्राप्त कर सकता हूँ ?' उन्होंने बताया- 'जो मुझे आता है, वह मैंने आपको बताया।' पासमें एक भाई साहब थे, जो कलकत्ता जानेवाले थे। मैंने उनसे प्रार्थना की 'आप मेरे सामानको देखियेगा। मैं मिर्च, नमक, और काली डोरी लानेकी व्यवस्था करता हूँ।' उन्होंने हामी भरी, मैं असमंजसमें पड़ा था। सामान प्लेटफार्मपर छोड़कर जाऊँ और सामान गायब हो जाय तो एक दूसरे सज्जन थे, वे दिल्ली जानेवाले थे। 'आप चिन्ता न करें। जाइये और व्यवस्था कीजिये। हम हिफाजत करेंगे।' उन्होंने कहा ।

मैं स्टेशनसे बाहर गया। तीनों चीजें प्राप्त कीं। प्लेटफार्मपर पहुँचा। श्रीदुर्गामाताका स्मरण सतत चल रहा था। अतः अन्तरमें आश्वस्त था सामान सुरक्षित था और सूरदासजी तथा जिन सज्जनोंको सामानकी जिम्मेवारी सौंपी थी, वे भी सजगतापूर्वक निगरानी कर रहे थे।

मैंने सूरदासजीके हाथमें तीनों वस्तुएँ-काली डोरी, नमक और मिर्च दीं। उन्होंने अभिमन्त्रित किया और कहा- 'अभी कितना बजा है?' उत्तर था 'शामके पाँच बजे हैं।' उन्होंने कहा-'माँ दुर्गाकी कृपासे शिशु बालिकाने स्तनपान शुरू कर दिया है।'

सूरदासजीका आभार मानते हुए यथाशक्ति मैंने भिक्षा दी। उन्होंने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया। मैंने घरमें पत्र डाला और पुछवाया कि बालिकाने दूध पीना शुरू किया? मेरी माँका पत्र था - 'बेटा! जिस दिन तुमने अहमदाबादके लिये प्रस्थान किया। उसी दिन सायं पाँच बजेसे बच्चीने स्तनपान करना शुरू कर दिया था।'

मैं श्रीदुर्गामाताकी प्रत्यक्ष कृपानुभूति, भीख माँगकर जीवन-निर्वाह करनेवाले सूरदासजीकी साधना एवं भगवती दुर्गाका उनको माध्यम बनाना-इन सबके लिये नतमस्तक हूँ।

[डॉ० श्रीघनानन्दजी शर्मा 'जदली' ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


shreedurgaamaataakee divy kripaanubhooti

san 1975 ee0ka joonaka maheena thaa. main pauड़ee gadha़vaala-ganeshapur graamase praatah ahamadaabaad jaanehetu nikala ishtadeva-kuladevako vandan kiyaa. maataajee evan gaanvake poojy jan vidaaee dene gaanvake baaharatak aaye the unhen pranaamakar motar maargase ekeshvar mahaadevase kotadvaararelave steshan pahunchane basamen baithaa. parantu andarase bechain aur dukhee thaa. kaaran ki gharamen chhah maheenekee ek bachchee teen dinase maanka stanapaan naheen kar rahee thee. n hee baaharaka doodh le rahee thee. satat rudan karatee ja rahee thee. usaka rudan mere antarako udvelit karata ja raha thaa.aisee sthitimen main shreedurgaamaataaka dhyaanakar navaarn mantr 'oM ain hreen kleen chaamundaayai vichche' ka jap antarman men shraddhaapoorvak karata ja raha tha basane aparaahn kotadvaar pahunchaayaa. shishurudan mere antahkaranako satat vyathit karata ja raha thaa. doosaree or 'navaarnamantra' kee aastha ek aadhaar de rahee thee, maatrikripa hogee aur koee-n koee raasta milegaa. sakaaraatmakata badha़tee ja rahee thee. mainne relave steshan kotadvaarase ahamadaabaadaka rel tikat liyaa. jab main pletaphaarmapar pahuncha to samay 4.30 ho chuka thaa. relagaada़ee saayan 5 baje aatee thee aur 5.30 par vahaanse chalatee thee.

main pletaphaarmapar vyathit hridayase ek or navaarn mantraka jap karata ja raha tha, doosaree or saamane dekha to ek sooradaasajeene koee bhaktipoorn bhajan sunaana shuroo kar diyaa. bhajan bahut hee bhaavapoorn tha bhajan sunaaneke baad unako apeksha thee sunanevaale unake paatramen yathaashakti bhiksha den. mainne chavannee paatramen daalee. usakee aavaaj sunakar suradaasajeene kahaa- 'chavannee naheen, ek rupaya athava do rupaya athava jitana adhik de sakate ho, do.'

main maun tha ve mere aagese naheen hate. mere antaramen'mantrajapa' satat chal raha thaa. ve do minatatak vahaanse naheen hate. unaka aagrah thaa- aap samarth hain, atah adhik den. mainne unake netronkee or dhyaanase dekha to ve poorn roopase sooradaas the aur unakee chittavritti shaant thee. yah dekh mainne unase kahaa—'yadi aap antashchetanaakee shakti rakhate hain to bataaiye main is samay kaun see chintaamen hoon?' unhonne kahaa-' shreedurgaakripaase mujhe aisa dikhaayee de raha hai ki aapake gharamen ek chhah-saat maasakee bachchee hai. usane teen dinase stanapaan naheen kiya hai aur vah satat ro rahee hai. isee chintaamen aap doobe hain.'

yah sunakar main stabdh ho gayaa. mainne unase praarthana kee—'aap koee upaay bata sakate hain, jisase bachchee stanapaan karane lag jaaya.' unhonne kahaa-'yadi aap ek mirch, ek namakakee dalee aur kaalee doree le aavento main abhimantrit karoonga aur bachchee doodh peena shuroo kar degee.' mainne kahaa- 'relave steshanapar aisee cheejen main kaise praapt kar sakata hoon ?' unhonne bataayaa- 'jo mujhe aata hai, vah mainne aapako bataayaa.' paasamen ek bhaaee saahab the, jo kalakatta jaanevaale the. mainne unase praarthana kee 'aap mere saamaanako dekhiyegaa. main mirch, namak, aur kaalee doree laanekee vyavastha karata hoon.' unhonne haamee bharee, main asamanjasamen pada़a thaa. saamaan pletaphaarmapar chhoda़kar jaaoon aur saamaan gaayab ho jaay to ek doosare sajjan the, ve dillee jaanevaale the. 'aap chinta n karen. jaaiye aur vyavastha keejiye. ham hiphaajat karenge.' unhonne kaha .

main steshanase baahar gayaa. teenon cheejen praapt keen. pletaphaarmapar pahunchaa. shreedurgaamaataaka smaran satat chal raha thaa. atah antaramen aashvast tha saamaan surakshit tha aur sooradaasajee tatha jin sajjanonko saamaanakee jimmevaaree saunpee thee, ve bhee sajagataapoorvak nigaraanee kar rahe the.

mainne sooradaasajeeke haathamen teenon vastuen-kaalee doree, namak aur mirch deen. unhonne abhimantrit kiya aur kahaa- 'abhee kitana baja hai?' uttar tha 'shaamake paanch baje hain.' unhonne kahaa-'maan durgaakee kripaase shishu baalikaane stanapaan shuroo kar diya hai.'

sooradaasajeeka aabhaar maanate hue yathaashakti mainne bhiksha dee. unhonne shraddhaapoorvak sveekaar kiyaa. mainne gharamen patr daala aur puchhavaaya ki baalikaane doodh peena shuroo kiyaa? meree maanka patr tha - 'betaa! jis din tumane ahamadaabaadake liye prasthaan kiyaa. usee din saayan paanch bajese bachcheene stanapaan karana shuroo kar diya thaa.'

main shreedurgaamaataakee pratyaksh kripaanubhooti, bheekh maangakar jeevana-nirvaah karanevaale sooradaasajeekee saadhana evan bhagavatee durgaaka unako maadhyam banaanaa-in sabake liye natamastak hoon.

[daॉ0 shreeghanaanandajee sharma 'jadalee' ]

77 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
Why Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]Key Importance Of Bhav And Ras In Krishna BhaktiThe Four Main Vaishnav Sampradayas & ISKCON9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee



Bhajan Lyrics View All

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
गोवर्धन वासी सांवरे, गोवर्धन वासी
तुम बिन रह्यो न जाय, गोवर्धन वासी
जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो
बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,
हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे
बृज के नन्द लाला राधा के सांवरिया
सभी दुख: दूर हुए जब तेरा नाम लिया
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी ।
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी
शिव कैलाशों के वासी, धौलीधारों के राजा
शंकर संकट हारना, शंकर संकट हारना
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
मेरी करुणामयी सरकार, मिला दो ठाकुर से
कृपा करो भानु दुलारी, श्री राधे बरसाने
सब हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा
नाम तेरा हरि नाम तेरा, नाम तेरा हरि नाम
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला
ਮੇਰੇ ਕਰਮਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਵੇਖਿਓ ਜੀ,
ਕਰਮਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਰਮਾਈ ਹੋਈ ਆਂ
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया

New Bhajan Lyrics View All

घर मे पधारो गजानंद जी,
मारे घर मे पधारो,
हे प्रभू साधन बना लो,
मुझ को अपनी शांति का॥
लागी गयो लागी गयो लागी गयो रे,
वल्लभ थारो रंग मने लागी गयो रे...
शिव की महिमा अपरम्पार जपे जा बम बम
जपे जा बम बम भोले रटे जा बम बम भोले,
स‍िंदूर लाल चढ़ायो अच्छा गणेश आरती
स‍िंदूर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुखको