⮪ All भगवान की कृपा Experiences

विष्णुसहस्त्रनामके पाठका चमत्कार

यह घटना मेरे एक मित्रके पिताजीसे सम्बन्धित है। उनकी विष्णुसहस्रनाममें अपार श्रद्धा थी। करीब १७-१८ वर्षकी उम्र में प्रवेशिका परीक्षा प्रथम श्रेणीमें उत्तीर्ण करनेके बाद कोई काम न मिलनेके कारण वे घरपर ही रहने लगे। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी तथा नौकरी भी नहीं मिल रही थी। संयोगसे उनके कुलगुरुका आगमन हुआ। कुलगुरु अच्छे विद्वान् और भक्त थे, इनका प्रेम देखकर उन्होंने विष्णुसहस्रनामकी पुस्तक दी तथा नियमित पाठ करनेका आदेश दिया। कुछ ही दिन पाठ करनेके बाद इन्हें एक छोटी-सी जीविका मिल गयी। धीरे-धीरे अपनी योग्यता बढ़ाते हुए वे गयाके एक उच्च विद्यालय में शिक्षक बन गये। वे विष्णुसहस्त्रनामका नियमित पाठ करते तथा पुस्तकको सदैव अपने पास रखे रहते थे।

यह घटना उनकी सेवानिवृत्तिके बादकी है तथा १५-२० वर्ष पुरानी है। उनका आवास गयाके मानपुर मुहल्लेमें है। गया तथा मानपुरके बीचमें फल्गु नदी बहती है। वहाँ सवारी गाड़ियोंके लिये पुल बना हुआ है। पुलके दोनों ओर पैदल चलनेवालोंके लिये करीब तीन फीट चौड़ा रास्ता बना हुआ है, जो सीमेन्टकी लगभग दो फीट चौड़ी पटरियोंसे ढँका हुआ है। पुलकीऊँचाई नदीसे लगभग बीस फीट है। पुल अत्यन्त पुराना है, पैदल मार्गकी एक पटरी टूट जानेसे वहाँ खाली जगह बन गयी थी। लोग बहुत सँभलकर आते-जाते थे, मेरे मित्रके पिताजीकी दृष्टि कुछ कमजोर हो गयी थी। एक दिन गया जाते समय उसी टूटी पटरीसे वे नदीमें गिर पड़े; यह देखकर पुलसे गुजरनेवाले लोग चिल्लाने लगे। वर्षाका मौसम था, नदी भी उफन रही थी। किसीका साहस उन्हें बाहर निकालनेका नहीं हुआ। उन्हें अच्छी तरह तैरना भी नहीं आता था। ईश्वरकी कृपासे किसी प्रकार अर्धचेतन अवस्थामें वे किनारे लगे, तब लोगोंने बाहर निकाला। पूरी चेतना लौटनेपर सर्वप्रथम उन्होंने विष्णुसहस्रनामकी खोज की, अन्य कागजातोंके साथ वह पुस्तक ऊपरी पॉकेटमें रखी हुई थी। लोगोंने आश्चर्यसे देखा कि अन्य कागजात तो पूरी तरह भींग गये हैं, वस्त्रोंसे जल बह रहा है, कुछ कागज वह भी गये हैं, लेकिन विष्णुसहस्त्रनामकी पुस्तक पूरी तरह सुरक्षित है, उसे जलका स्पर्श भी नहीं हुआ है। मेरे मित्रके पिताजीने लोगोंको बताया कि विष्णुसहस्रनामने ही उनके प्राणोंकी रक्षा की है। इस घटनासे अन्य लोगों में भी विष्णुसहस्रनामके प्रति बड़ी श्रद्धा जगी

[ श्रीरामउत्साहजी पाण्डेय ]



You may also like these:



vishnusahastranaamake paathaka chamatkaara

yah ghatana mere ek mitrake pitaajeese sambandhit hai. unakee vishnusahasranaamamen apaar shraddha thee. kareeb 17-18 varshakee umr men praveshika pareeksha pratham shreneemen utteern karaneke baad koee kaam n milaneke kaaran ve gharapar hee rahane lage. unakee aarthik sthiti achchhee naheen thee tatha naukaree bhee naheen mil rahee thee. sanyogase unake kulaguruka aagaman huaa. kulaguru achchhe vidvaan aur bhakt the, inaka prem dekhakar unhonne vishnusahasranaamakee pustak dee tatha niyamit paath karaneka aadesh diyaa. kuchh hee din paath karaneke baad inhen ek chhotee-see jeevika mil gayee. dheere-dheere apanee yogyata badha़aate hue ve gayaake ek uchch vidyaalay men shikshak ban gaye. ve vishnusahastranaamaka niyamit paath karate tatha pustakako sadaiv apane paas rakhe rahate the.

yah ghatana unakee sevaanivrittike baadakee hai tatha 15-20 varsh puraanee hai. unaka aavaas gayaake maanapur muhallemen hai. gaya tatha maanapurake beechamen phalgu nadee bahatee hai. vahaan savaaree gaada़iyonke liye pul bana hua hai. pulake donon or paidal chalanevaalonke liye kareeb teen pheet chauda़a raasta bana hua hai, jo seementakee lagabhag do pheet chauda़ee patariyonse dhanka hua hai. pulakeeoonchaaee nadeese lagabhag bees pheet hai. pul atyant puraana hai, paidal maargakee ek pataree toot jaanese vahaan khaalee jagah ban gayee thee. log bahut sanbhalakar aate-jaate the, mere mitrake pitaajeekee drishti kuchh kamajor ho gayee thee. ek din gaya jaate samay usee tootee patareese ve nadeemen gir pada़e; yah dekhakar pulase gujaranevaale log chillaane lage. varshaaka mausam tha, nadee bhee uphan rahee thee. kiseeka saahas unhen baahar nikaalaneka naheen huaa. unhen achchhee tarah tairana bhee naheen aata thaa. eeshvarakee kripaase kisee prakaar ardhachetan avasthaamen ve kinaare lage, tab logonne baahar nikaalaa. pooree chetana lautanepar sarvapratham unhonne vishnusahasranaamakee khoj kee, any kaagajaatonke saath vah pustak ooparee paॉketamen rakhee huee thee. logonne aashcharyase dekha ki any kaagajaat to pooree tarah bheeng gaye hain, vastronse jal bah raha hai, kuchh kaagaj vah bhee gaye hain, lekin vishnusahastranaamakee pustak pooree tarah surakshit hai, use jalaka sparsh bhee naheen hua hai. mere mitrake pitaajeene logonko bataaya ki vishnusahasranaamane hee unake praanonkee raksha kee hai. is ghatanaase any logon men bhee vishnusahasranaamake prati bada़ee shraddha jagee

[ shreeraamautsaahajee paandey ]

148 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
How To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?11 Tips For Enhancing Devotional Service For Busy PeopleKey Importance Of Bhav And Ras In Krishna Bhakti9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee



Bhajan Lyrics View All

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, बहुत युग बीत गए ॥
ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे
ज़रा छलके ज़रा छलके वृदावन देखो
ज़रा हटके ज़रा हटके ज़माने से देखो
राधे तु कितनी प्यारी है ॥
तेरे संग में बांके बिहारी कृष्ण
सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया
कौन मिटाए उसे जिसको राखे पिया
सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है ।
सारे दुःख दूर हुए, दिल बना दीवाना है ।
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
बहुत बड़ा दरबार तेरो बहुत बड़ा दरबार,
चाकर रखलो राधा रानी तेरा बहुत बड़ा
Ye Saare Khel Tumhare Hai Jag
Kahta Khel Naseebo Ka
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
सब के संकट दूर करेगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
फाग खेलन बरसाने आये हैं, नटवर नंद
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आयंगे।
एक बार आ गए तो कबू नहीं जायेंगे ॥
तू राधे राधे गा ,
तोहे मिल जाएं सांवरियामिल जाएं
सत्यम शिवम सुन्दरम
सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
मन चल वृंदावन धाम, रटेंगे राधे राधे
मिलेंगे कुंज बिहारी, ओढ़ के कांबल काली
सांवरिया है सेठ ,मेरी राधा जी सेठानी
यह तो सारी दुनिया जाने है
तमन्ना यही है के उड के बरसाने आयुं मैं
आके बरसाने में तेरे दिल की हसरतो को
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है,
भोले ओ शंकर भोले मनवा कभी न डोले,

New Bhajan Lyrics View All

मैं बंजारन दीवानी मैं हो गई,
पी गई थोड़ी भंग भंग मैं,
दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए,
मेरे जीवन की कशती को निश्चय ही किनारा
बहना दिल ना लगे हमारो ओरी चलो गयो
चलो गयो मुरली वालों चलो गयो बंसी
तू श्याम का सुमिंरन कर, सब दुख कट
यही श्याम नाम तुझको, भव पार लगायेगा...
हुआ ब्रजे मंडल में शोर,
चलो सब नंद महल की ओर,