⮪ All भगवान की कृपा Experiences

प्रभुकी कृपा

सन् १९९५-९७ ई०की बात है। आकाशवाणीमें सेवारत रहनेके कारण केन्द्र सरकारद्वारा प्रदत्त सुविधाका लाभ उठाते हुए मैंने एल०टी०सी० यात्रापर जानेका निश्चय किया। भोपालसे काठमाण्डू जानेवाली एक टूरिस्ट बसमें मुझे रिजर्वेशन भी मिल गया। मेरे माता पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे शुभम् और प्रियम् साथमें थे। मई-जूनकी भीषण गर्मी थी। छिन्दवाड़ासे रायपुरतकतो सब ठीक-ठाक रहा, किंतु रायपुरसे उड़ीसाके लिये प्रस्थान करते समय मेरे चारवर्षीय पुत्र प्रियम्को बुखार सा महसूस हुआ। सम्भलपुर पहुँचते-पहुँचते बुखार तेज हो गया। मेरे पिताजीने पास रखी दवाइयोंसे उसका उपचार आरम्भ किया; किंतु २-३ दिनोंतक उपचार करनेपर भी उसे कोई लाभ नहीं हुआ। इसी बीच घूमते घूमते हम कलकत्ता और वहाँसे सिलीगुड़ी पहुँच गयेथे। सिलीगुड़ी से काठमाण्डूके लिये प्रस्थान करते समय प्रियम्के शरीरमें दाने-दानेसे उभर आये। मैंने काठमाण्डूसे गोरखपुर पहुँचकर उसे डॉक्टरको दिखाया। डॉक्टरने कहा- 'ये चिकनपॉक्स है और पूरा कोर्स होनेके बाद ही पीछा छोड़ेगा।' अब प्रियम् बहुत परेशान करने लगा था। कमजोर भी बहुत हो गया था। मेरी पत्नी और माँ उसकी बहुत चिन्ता करने लगीं। घूमनेका उत्साह कम हो गया। इस तरह बीमार प्रियम्को लेकर हमारी बस बनारसमें एक दिन रुककर चित्रकूट पहुँची। चित्रकूटमें उसकी हालत काफी खराब थी। न वह पैदल चल पा रहा था, न फुन्सियोंमें दर्दके भयसे गोदमें आ रहा था । मैंने मन्दाकिनी नदीके किनारे बने मन्दिरोंमें उसे घुमानेकी कोशिश की; किंतु वह लगातार रोता रहा। बड़ी मुश्किलसे एक-एक सीढ़ी चढ़ रहा था। जैसे-तैसे एक मन्दिरके अन्दर हम पहुँचे तो वहाँ वनवासी-वेशमें भगवान् राम, माँ सीता और लक्ष्मणजीकी प्रतिमाएँ देखकर मेरा हृदय भर उठा।

मैंने कहा- 'प्रभु, छोटे-से बच्चेकी यह कैसी परीक्षा है ?' और कुछ देरतक मेरे आँसू लगातार बहतेरहे। मैं प्रभुके सामने आर्तभावसे खड़ा रहा। इसी बीच उस मन्दिरमें जप कर रहे एक साधुवावाने हमें चरणामृत दिया और हम मन्दिरसे वापस लौटे। मन्दिरसे लौटते ही आश्चर्यसे मैंने देखा कि प्रियम्ने रोना बन्द कर दिया है और लगभग सामान्य-जैसी गतिसे मन्दिरकी सीढ़ियाँ उतर रहा है। उसकी पीड़ा जैसे बहुत कम हो गयी थी। थोड़ी देरमें वह आसपासके दृश्यको जिज्ञासु भावसे देखने लगा और चित्रकूटके बन्दरोंको देखकर खुश भी होने लगा। उसके बाद तो हमारे छिन्दवाड़ा वापस आनेतक प्रियमने हमें परेशान नहीं किया। यहाँतक कि मैहरमें माँ शारदादेवीके मन्दिरकी सीढ़ियाँ भी उसने उत्साहसे चढ़ीं। हालाँकि छिन्दवाड़ा आनेके बाद भी उसे पूर्णतया ठीक होनेमें लगभग एक माह लग गया, किंतु चित्रकूटके उस मन्दिरमें दर्शनके बाद क्षणभरमें अचानक उसमें जो परिवर्तन मैंने देखा था, उसे यादकर आज भी मेरा मन प्रभुके प्रति कृतज्ञतासे भर उठता है। चित्रकूटके उस मन्दिरमें विराजमान प्रभुकी वे मूर्तियाँ आज भी मेरी आँखोंके सामने नाचती रहती हैं।

[ श्रीअवधेशजी तिवारी ]



You may also like these:

Real Life Experience प्रभु दर्शन


prabhukee kripaa

san 1995-97 ee0kee baat hai. aakaashavaaneemen sevaarat rahaneke kaaran kendr sarakaaradvaara pradatt suvidhaaka laabh uthaate hue mainne ela0tee0see0 yaatraapar jaaneka nishchay kiyaa. bhopaalase kaathamaandoo jaanevaalee ek toorist basamen mujhe rijarveshan bhee mil gayaa. mere maata pita, patnee aur do chhote bachche shubham aur priyam saathamen the. maee-joonakee bheeshan garmee thee. chhindavaada़aase raayapuratakato sab theeka-thaak raha, kintu raayapurase uda़eesaake liye prasthaan karate samay mere chaaravarsheey putr priyamko bukhaar sa mahasoos huaa. sambhalapur pahunchate-pahunchate bukhaar tej ho gayaa. mere pitaajeene paas rakhee davaaiyonse usaka upachaar aarambh kiyaa; kintu 2-3 dinontak upachaar karanepar bhee use koee laabh naheen huaa. isee beech ghoomate ghoomate ham kalakatta aur vahaanse sileeguda़ee pahunch gayethe. sileeguda़ee se kaathamaandooke liye prasthaan karate samay priyamke shareeramen daane-daanese ubhar aaye. mainne kaathamaandoose gorakhapur pahunchakar use daॉktarako dikhaayaa. daॉktarane kahaa- 'ye chikanapaॉks hai aur poora kors honeke baad hee peechha chhoda़egaa.' ab priyam bahut pareshaan karane laga thaa. kamajor bhee bahut ho gaya thaa. meree patnee aur maan usakee bahut chinta karane lageen. ghoomaneka utsaah kam ho gayaa. is tarah beemaar priyamko lekar hamaaree bas banaarasamen ek din rukakar chitrakoot pahunchee. chitrakootamen usakee haalat kaaphee kharaab thee. n vah paidal chal pa raha tha, n phunsiyonmen dardake bhayase godamen a raha tha . mainne mandaakinee nadeeke kinaare bane mandironmen use ghumaanekee koshish kee; kintu vah lagaataar rota rahaa. bada़ee mushkilase eka-ek seedha़ee chadha़ raha thaa. jaise-taise ek mandirake andar ham pahunche to vahaan vanavaasee-veshamen bhagavaan raam, maan seeta aur lakshmanajeekee pratimaaen dekhakar mera hriday bhar uthaa.

mainne kahaa- 'prabhu, chhote-se bachchekee yah kaisee pareeksha hai ?' aur kuchh deratak mere aansoo lagaataar bahaterahe. main prabhuke saamane aartabhaavase khada़a rahaa. isee beech us mandiramen jap kar rahe ek saadhuvaavaane hamen charanaamrit diya aur ham mandirase vaapas laute. mandirase lautate hee aashcharyase mainne dekha ki priyamne rona band kar diya hai aur lagabhag saamaanya-jaisee gatise mandirakee seedha़iyaan utar raha hai. usakee peeda़a jaise bahut kam ho gayee thee. thoda़ee deramen vah aasapaasake drishyako jijnaasu bhaavase dekhane laga aur chitrakootake bandaronko dekhakar khush bhee hone lagaa. usake baad to hamaare chhindavaada़a vaapas aanetak priyamane hamen pareshaan naheen kiyaa. yahaantak ki maiharamen maan shaaradaadeveeke mandirakee seedha़iyaan bhee usane utsaahase chadha़een. haalaanki chhindavaada़a aaneke baad bhee use poornataya theek honemen lagabhag ek maah lag gaya, kintu chitrakootake us mandiramen darshanake baad kshanabharamen achaanak usamen jo parivartan mainne dekha tha, use yaadakar aaj bhee mera man prabhuke prati kritajnataase bhar uthata hai. chitrakootake us mandiramen viraajamaan prabhukee ve moortiyaan aaj bhee meree aankhonke saamane naachatee rahatee hain.

[ shreeavadheshajee tivaaree ]

57 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav Devotee7 Amazing Ways In Which Devotees Easily Overcome Pain84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love14 Tips To Overcome Tough Times Through Devotional Love For God



Bhajan Lyrics View All

इक तारा वाजदा जी हर दम गोविन्द गोविन्द
जग ताने देंदा ए, तै मैनु कोई फरक नहीं
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
ये तो बतादो बरसानेवाली,मैं कैसे
तेरी कृपा से है यह जीवन है मेरा,कैसे
जगत में किसने सुख पाया
जो आया सो पछताया, जगत में किसने सुख
ज़िंदगी मे हज़ारो का मेला जुड़ा
हंस जब जब उड़ा तब अकेला उड़ा
मेरा अवगुण भरा शरीर, कहो ना कैसे
कैसे तारोगे प्रभु जी मेरो, प्रभु जी
मेरे बांके बिहारी बड़े प्यारे लगते
कही नज़र न लगे इनको हमारी
मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग, मुझे चढ़ गया
श्री राधा नाम का रंग रंग, श्री राधा नाम
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
कारे से लाल बनाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
मेरा यार यशुदा कुंवर हो चूका है
वो दिल हो चूका है जिगर हो चूका है
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी ।
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे
श्याम बंसी ना बुल्लां उत्ते रख अड़ेया
तेरी बंसी पवाडे पाए लख अड़ेया ।
शिव समा रहे मुझमें
और मैं शून्य हो रहा हूँ
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।
जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
हम प्रेम नगर के बंजारिन है
जप ताप और साधन क्या जाने
कैसे जीऊं मैं राधा रानी तेरे बिना
मेरा मन ही न लगे श्यामा तेरे बिना
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा
शयाम सुंदर मुख चंदा, भजो रे मन गोविंदा
तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुमको मन लेंगे

New Bhajan Lyrics View All

दुखिया दे दुखड़े हरदा, दर ऐ सतगुरु दा,
सुखा नाल झोलिया भरदा, दर ऐ सतगुरु दा,
जहाँ बरसाना है वही बस जाना है,
जाना नही है कही और,
श्री राम के सच्चे सेवक,
करे शत शत तुम्हे प्रणाम,
बाबा भोलेनाथ, मेरी नैयाँ को उबारो ना,
बाबा भोले नाथ,
झूला लगे जनक फुलवारी,
झूले सिया सुकुमारी ना