⮪ All भगवान की कृपा Experiences

गोपालसहस्रनामके पाठसे कृपानुभूति

मेरे प्रपितामहको आजसे लगभग १५० वर्ष पूर्व अनन्त श्रीविभूषित महाराज श्रीकृष्णदासजीने 'गोपाल सहस्रनाम' के नित्यपाठकी आज्ञा इस आशीर्वादके साथ प्रदान की थी कि जबतक तुम्हारे परिवार में गोपालसहस्रनामका पाठ होता रहेगा, जन-धनका कभी अभाव नहीं होगा और गोपालजीकी कृपा बरसती रहेगी। प्रपितामह और पितामहके अनेक संस्मरण हैं, जिनमें गोपालजीकी कृपा प्रत्यक्ष प्रकट होती है। पूज्य पितामहकी प्रेरणासे मैं भी श्रीगोपालसहस्रनामका नित्य पाठ करता हूँ। श्रीकृष्णजन्माष्टमी एवं अक्षयतृतीयापर ब्राह्मणोंद्वारा १०८ पाठ कराने औरसहस्रनामावलीसे हवन करानेका सदैव प्रयत्न रहता है। गोपालजीकी कृपासे पूरा परिवार प्रसन्न रहता है।

गोपालजीकी कृपाकी अनुभूति समस्याओंसे भरे संसारमें नित्य ही किसी-न-किसी रूपमें होती रहती है, किंतु एक घटनाका हम विशेष उल्लेख करना चाहते हैं।

मेरे मकानके ऊपरसे बिजलीकी हाईटेन्शनलाइन गयी थी। उसे हटवानेके लिये प्रारम्भमें मैंने प्रयास किया, किंतु शीघ्र ही मेरी समझमें आ गया कि यह मेरे वशका नहीं है और कोई भी नेता या अधिकारीइसमें मेरी मदद नहीं कर सकता। भगवान् कितनी सरलतासे सुनते हैं! मैं छतपर जाऊँ तो भगवान्से मन-ही-मन कहूँ कि 'हे भगवन्! मृत्यु मेरे सिरके ऊपर मँडरा रही हैं, पता नहीं कब कोई व्यक्ति इसकी चपेटमें आ जाय, इसे आप ही हटवा सकते हैं।' कोई अनुष्ठान नहीं किया, केवल आर्त होकर भगवान्से पुकार लगायी।

अब चमत्कार देखिये, ग्रामीण विद्युतीकरणके प्रोजेक्ट मैनेजरसे एक कार्यक्रममें मेरे बेटेसे भेंट हुई, वे उससे प्रभावित हुए, मेरे बारेमें पूछा, उससे फोन नम्बर लिया, तब मोबाइल नहीं था। मुझे फोन करके कहा कि मैं आपसे भी मिलना चाहता हूँ। वे दूसरे ही दिन आये, बड़ी देरतक बातचीत होती रही। मैंने उनसे हाइटेन्शन लाइनके बारेमें कुछ नहीं कहा; क्योंकि यह कार्य तो मैंने भगवान्पर ही छोड़ दिया था । मैनेजर साहब जब जाने लगे तो उनको छोड़नेके लिये गाड़ीतक मैं भी आया। सहसा उन्होंने ऊपर देखा और कहा कि आपके घरके ऊपरसे हाईटेन्शन लाइन गयी है। मैंने कहा-'हाँ!'उन्होंने कहा इसे हटवाइये। मैंने कहा, यह मेरे वशका नहीं है। कुछ क्षण वे शान्त रहे, फिर बोले, वैसे मेरा काम तो ग्रामीण क्षेत्रमें विद्युतीकरणका है । ५०० करोड़ आया है। बहुत धन बचा है। इसे मैं हटवाऊँगा। बड़ा पेचीदा काम था। पूरी प्रक्रियामें दो वर्षका समय लगा और ५४ लाख रुपये विभागके खर्च हुए। मैं आज भी सोचता हूँ तो रोमांच हो जाता है। मेरा एक पैसा भी नहीं खर्च हुआ और गोपालजीने कैसी व्यवस्था बना दी! अपनी बुद्धि लगानेकी जरूरत नहीं है, उनपर आश्रित हो जाइये। उनकी नजर पड़ जाय तो कुछ भी असम्भव नहीं ।

हरिद्वारके एक सन्तसे मैंने पूछा कि महाराजजी, गोपालसहस्रनामके पाठका क्या माहात्म्य है? उन्होंने कहा—बहुत ज्यादा मैं क्या वर्णन करूँ, तुम इतना जान लो, जो गोपालसहस्रनामका पाठ करता है, गोपालजी उसके वशीभूत हो जाते हैं। स्वामीजीकी यह बात अक्षरशः सत्य है। मुझ-जैसे संसारी जीवकी, जिसकी तमाम लौकिक इच्छाएँ हैं, गोपालजी सब पूरी करते रहते हैं।

[ श्रीरणविजय सिंहजी ]



You may also like these:



gopaalasahasranaamake paathase kripaanubhooti

mere prapitaamahako aajase lagabhag 150 varsh poorv anant shreevibhooshit mahaaraaj shreekrishnadaasajeene 'gopaal sahasranaama' ke nityapaathakee aajna is aasheervaadake saath pradaan kee thee ki jabatak tumhaare parivaar men gopaalasahasranaamaka paath hota rahega, jana-dhanaka kabhee abhaav naheen hoga aur gopaalajeekee kripa barasatee rahegee. prapitaamah aur pitaamahake anek sansmaran hain, jinamen gopaalajeekee kripa pratyaksh prakat hotee hai. poojy pitaamahakee preranaase main bhee shreegopaalasahasranaamaka nity paath karata hoon. shreekrishnajanmaashtamee evan akshayatriteeyaapar braahmanondvaara 108 paath karaane aurasahasranaamaavaleese havan karaaneka sadaiv prayatn rahata hai. gopaalajeekee kripaase poora parivaar prasann rahata hai.

gopaalajeekee kripaakee anubhooti samasyaaonse bhare sansaaramen nity hee kisee-na-kisee roopamen hotee rahatee hai, kintu ek ghatanaaka ham vishesh ullekh karana chaahate hain.

mere makaanake ooparase bijaleekee haaeetenshanalaain gayee thee. use hatavaaneke liye praarambhamen mainne prayaas kiya, kintu sheeghr hee meree samajhamen a gaya ki yah mere vashaka naheen hai aur koee bhee neta ya adhikaareeisamen meree madad naheen kar sakataa. bhagavaan kitanee saralataase sunate hain! main chhatapar jaaoon to bhagavaanse mana-hee-man kahoon ki 'he bhagavan! mrityu mere sirake oopar mandara rahee hain, pata naheen kab koee vyakti isakee chapetamen a jaay, ise aap hee hatava sakate hain.' koee anushthaan naheen kiya, keval aart hokar bhagavaanse pukaar lagaayee.

ab chamatkaar dekhiye, graameen vidyuteekaranake projekt mainejarase ek kaaryakramamen mere betese bhent huee, ve usase prabhaavit hue, mere baaremen poochha, usase phon nambar liya, tab mobaail naheen thaa. mujhe phon karake kaha ki main aapase bhee milana chaahata hoon. ve doosare hee din aaye, bada़ee deratak baatacheet hotee rahee. mainne unase haaitenshan laainake baaremen kuchh naheen kahaa; kyonki yah kaary to mainne bhagavaanpar hee chhoda़ diya tha . mainejar saahab jab jaane lage to unako chhoda़neke liye gaada़eetak main bhee aayaa. sahasa unhonne oopar dekha aur kaha ki aapake gharake ooparase haaeetenshan laain gayee hai. mainne kahaa-'haan!'unhonne kaha ise hatavaaiye. mainne kaha, yah mere vashaka naheen hai. kuchh kshan ve shaant rahe, phir bole, vaise mera kaam to graameen kshetramen vidyuteekaranaka hai . 500 karoda़ aaya hai. bahut dhan bacha hai. ise main hatavaaoongaa. bada़a pecheeda kaam thaa. pooree prakriyaamen do varshaka samay laga aur 54 laakh rupaye vibhaagake kharch hue. main aaj bhee sochata hoon to romaanch ho jaata hai. mera ek paisa bhee naheen kharch hua aur gopaalajeene kaisee vyavastha bana dee! apanee buddhi lagaanekee jaroorat naheen hai, unapar aashrit ho jaaiye. unakee najar pada़ jaay to kuchh bhee asambhav naheen .

haridvaarake ek santase mainne poochha ki mahaaraajajee, gopaalasahasranaamake paathaka kya maahaatmy hai? unhonne kahaa—bahut jyaada main kya varnan karoon, tum itana jaan lo, jo gopaalasahasranaamaka paath karata hai, gopaalajee usake vasheebhoot ho jaate hain. svaameejeekee yah baat aksharashah saty hai. mujha-jaise sansaaree jeevakee, jisakee tamaam laukik ichchhaaen hain, gopaalajee sab pooree karate rahate hain.

[ shreeranavijay sinhajee ]

80 Views

A Beautiful Bhagwad Gita Reader
READ NOW FREE
Why Should One Do Bhakti? 80 Facts About Bhakti [Must Read]9 Must Have Qualities Of A Good Vaishnav DevoteeHow To Cultivate Gratitude For God And Feel Blessed In Life?84 Beautiful Names Of Lord Shri Krishna (with Meaning) – Reading Them Fills The Heart With Love



Bhajan Lyrics View All

मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटक
श्याम मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री
रंगीलो राधावल्लभ लाल, जै जै जै श्री
विहरत संग लाडली बाल, जै जै जै श्री
दिल लूटके ले गया नी सहेलियो मेरा
मैं तक्दी रह गयी नी सहेलियो लगदा बड़ा
मैं तो तुम संग होरी खेलूंगी, मैं तो तुम
वा वा रे रासिया, वा वा रे छैला
नगरी हो अयोध्या सी,रघुकुल सा घराना हो
चरन हो राघव के,जहा मेरा ठिकाना हो
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला
तेरे दर पे आके ज़िन्दगी मेरी
यह तो तेरी नज़र का कमाल है,
साँवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन, मैं नाचू तू गा ।
आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है
लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में
लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।
हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,
मैं मिलन की प्यासी धारा
तुम रस के सागर रसिया हो
हम प्रेम दीवानी हैं, वो प्रेम दीवाना।
ऐ उधो हमे ज्ञान की पोथी ना सुनाना॥
जा जा वे ऊधो तुरेया जा
दुखियाँ नू सता के की लैणा
बाँस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे,
कोई सोना की जो होती, हीरा मोत्यां की जो
जय राधे राधे, राधे राधे
जय राधे राधे, राधे राधे
जीवन खतम हुआ तो जीने का ढंग आया
जब शमा बुझ गयी तो महफ़िल में रंग आया
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे दवार,
यहाँ से जो मैं हारा तो कहा जाऊंगा मैं
वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे,
राधे सब वेदन को सार, जपे जा राधे राधे।
सांवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है,
चलो सत्संग में चलें, हमें हरी गुण गाना
हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा
श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, के नवल
यो तो कालो नहीं है मतवारो, जगत उज्य
अच्युतम केशवं राम नारायणं,
कृष्ण दमोधराम वासुदेवं हरिं,
तेरा गम रहे सलामत मेरे दिल को क्या कमी
यही मेरी ज़िंदगी है, यही मेरी बंदगी है
वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का,
कान्हा भी दीवाना है श्री श्यामा
तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से
मैं बरसाने से आयी हूँ, मैं वृषभानु की
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना
राधा कट दी है गलिआं दे मोड़ आज मेरे
श्याम ने आना घनश्याम ने आना
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार

New Bhajan Lyrics View All

मेरे घर आना भवानी फूलों पे सजके,
फूलों से सज के शेरों पर चढ़कर,
चली धर सर मटकिया दही वाली,
दही वाली रे माखन वाली,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से,
श्री कृष्णा गोपाला, आये शरण हम
हे नंदलाला मेरे गोपाला,
ऐडी बंसरी कदे ना बजाई श्यामा ऐडी