Download Bhagwad Gita 11.9 Download BG 11.9 as Image

⮪ BG 11.8 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 11.10⮫

Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 9

भगवद् गीता अध्याय 11 श्लोक 9

सञ्जय उवाच
एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरिः।
दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम्।।11.9।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 11.9)

।।11.9।।सञ्जय बोले -- हे राजन् ऐसा कहकर फिर महायोगेश्वर भगवान् श्रीकृष्णने अर्जुनको परम ऐश्वररूप दिखाया। (टिप्पणी प0 580)

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।11.9।। संजय ने कहा -- हे राजन् महायोगेश्वर हरि ने इस प्रकार कहकर फिर अर्जुन के लिए परम ऐश्वर्ययुक्त रूप को दर्शाया।।