Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 2 भगवद् गीता अध्याय 6 श्लोक 2 यं संन्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव। न ह्यसंन्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन।।6.2।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 6.2) ।।6.2।।हे अर्जुन लोग जिसको संन्यास कहते हैं उसीको तुम योग समझो क्योंकि संकल्पोंका त्याग किये बिना मनुष्य कोईसा भी योगी नहीं हो सकता। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।6.2।। हे पाण्डव जिसको (शास्त्रवित्) संन्यास कहते हैं उसी को तुम योग समझो क्योंकि संकल्पों को न त्यागने वाला कोई भी पुरुष योगी नहीं होता।।