Bhagavad Gita Chapter 4 Verse 39 भगवद् गीता अध्याय 4 श्लोक 39 श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः। ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति।।4.39।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 4.39) ।।4.39।।जो जितेन्द्रिय तथा साधनपरायण है ऐसा श्रद्धावान् मनुष्य ज्ञानको प्राप्त होता है और ज्ञानको प्राप्त होकर वह तत्काल परम शान्तिको प्राप्त हो जाता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।4.39।। श्रद्धावान् तत्पर और जितेन्द्रिय पुरुष ज्ञान प्राप्त करता है। ज्ञान को प्राप्त करके शीघ्र ही वह परम शान्ति को प्राप्त होता है।।