Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 33 भगवद् गीता अध्याय 2 श्लोक 33 अथ चैत्त्वमिमं धर्म्यं संग्रामं न करिष्यसि। ततः स्वधर्मं कीर्तिं च हित्वा पापमवाप्स्यसि।।2.33।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 2.33) ।।2.33।।अब अगर तू यह धर्ममय युद्ध नहीं करेगा तो अपने धर्म और कीर्तिका त्याग करके पापको प्राप्त होगा। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।2.33।। और यदि तुम इस धर्मयुद्ध को स्वीकार नहीं करोगे? तो स्वधर्म और कीर्ति को खोकर पाप को प्राप्त करोगे।।