Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 20 भगवद् गीता अध्याय 2 श्लोक 20 न जायते म्रियते वा कदाचि न्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः। अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे।।2.20।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 2.20) ।।2.20।।यह शरीरी न कभी जन्मता है और न मरता है। यह उत्पन्न होकर फिर होनेवाला नहीं है। यह जन्मरहित नित्यनिरन्तर रहनेवाला शाश्वत और पुराण (अनादि) है। शरीरके मारे जानेपर भी यह नहीं मारा जाता। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।2.20।। यह आत्मा किसी काल में भी न जन्मता है और न मरता है और न यह एक बार होकर फिर अभावरूप होने वाला है। यह आत्मा अजन्मा? नित्य? शाश्वत और पुरातन है? शरीर के नाश होने पर भी इसका नाश नहीं होता।।