Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 61 भगवद् गीता अध्याय 18 श्लोक 61 ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति। भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारूढानि मायया।।18.61।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 18.61) ।।18.61।।हे अर्जुन ईश्वर सम्पूर्ण प्राणियोंके हृदयमें रहता है और अपनी मायासे शरीररूपी यन्त्रपर आरूढ़ हुए सम्पूर्ण प्राणियोंको (उनके स्वभावके अनुसार) भ्रमण कराता रहता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।18.61।। हे अर्जुन (मानों किसी) यन्त्र पर आरूढ़ समस्त भूतों को ईश्वर अपनी माया से घुमाता हुआ (भ्रामयन्) भूतमात्र के हृदय में स्थित रहता है।।