Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 13 भगवद् गीता अध्याय 18 श्लोक 13 पञ्चैतानि महाबाहो कारणानि निबोध मे। सांख्ये कृतान्ते प्रोक्तानि सिद्धये सर्वकर्मणाम्।।18.13।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 18.13) ।।18.13।।हे महाबाहो कर्मोंका अन्त करनेवाले सांख्यसिद्धान्तमें सम्पूर्ण कर्मोंकी सिद्धिके लिये ये पाँच कारण बताये गये हैं? इनको तू मेरेसे समझ। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।18.13।। हे महाबाहो समस्त कर्मों की सिद्धि के लिए ये पांच कारण सांख्य सिद्धांत में कहे गये हैं? जिनको तुम मुझसे भलीभांति जानो।।