Bhagavad Gita Chapter 1 Verse 6 भगवद् गीता अध्याय 1 श्लोक 6 युधामन्युश्च विक्रान्त उत्तमौजाश्च वीर्यवान्। सौभद्रो द्रौपदेयाश्च सर्व एव महारथाः।।1.6।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 1.6) ।।1.4 1.6।।यहाँ (पाण्डवोंकी सेनामें) बड़ेबड़े शूरवीर हैं? जिनके बहुत बड़ेबड़े धनुष हैं तथा जो युद्धमें भीम और अर्जुनके समान हैं। उनमें युयुधान (सात्यकि)? राजा विराट और महारथी द्रुपद भी हैं। धृष्टकेतु और चेकितान तथा पराक्रमी काशिराज भी हैं। पुरुजित् और कुन्तिभोज ये दोनों भाई तथा मनुष्योंमें श्रेष्ठ शैब्य भी हैं। पराक्रमी युधामन्यु और पराक्रमी उत्तमौजा भी हैं। सुभद्रापुत्र अभिमन्यु और द्रौपदीके पाँचों पुत्र भी हैं। ये सबकेसब महारथी हैं। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।1.6।।पराक्रमी युधामन्यु बलवान् उत्तमौजा सुभद्रापुत्र (अभिमन्यु) और द्रोपदी के पुत्र ये सब महारथी हैं।