Bhagavad Gita Chapter 1 Verse 41 भगवद् गीता अध्याय 1 श्लोक 41 अधर्माभिभवात्कृष्ण प्रदुष्यन्ति कुलस्त्रियः। स्त्रीषु दुष्टासु वार्ष्णेय जायते वर्णसङ्करः।।1.41।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 1.41) ।।1.41।।हे कृष्ण अधर्मके अधिक बढ़ जानेसे कुलकी स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं और हे वार्ष्णेय स्त्रियोंके दूषित होनेपर वर्णसंकर पैदा हो जाते हैं। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।1.41।।हे कृष्ण पाप के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियां दूषित हो जाती हैं और हे वार्ष्णेय स्त्रियों के दूषित होने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है।