Download Bhagwad Gita 8.18 Download BG 8.18 as Image

⮪ BG 8.17 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 8.19⮫

Bhagavad Gita Chapter 8 Verse 18

भगवद् गीता अध्याय 8 श्लोक 18

अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे।
रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसंज्ञके।।8.18।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 8.18)

।।8.18।।ब्रह्माजीके दिनके आरम्भकालमें अव्यक्त(ब्रह्माजीके सूक्ष्मशरीर) से सम्पूर्ण प्राणी पैदा होते हैं और ब्रह्माजीकी रातके आरम्भकालमें उसी अव्यक्तमें सम्पूर्ण प्राणी लीन हो जाते हैं।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।8.18।। (ब्रह्माजी के) दिन का उदय होने पर अव्यक्त से (यह) व्यक्त (चराचर जगत्) उत्पन्न होता है और (ब्रह्माजी की) रात्रि के आगमन पर उसी अव्यक्त में लीन हो जाता है।।