Download Bhagwad Gita 6.35 Download BG 6.35 as Image

⮪ BG 6.34 Bhagwad Gita Swami Ramsukhdas Ji BG 6.36⮫

Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 35

भगवद् गीता अध्याय 6 श्लोक 35

श्री भगवानुवाच
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलं।
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते।।6.35।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 6.35)

।।6.35।।श्रीभगवान् बोले हे महाबाहो यह मन बड़ा चञ्चल है और इसका निग्रह करना भी बड़ा कठिन है यह तुम्हारा कहना बिलकुल ठीक है। परन्तु हे कुन्तीनन्दन अभ्यास और वैराग्यके द्वारा इसका निग्रह किया जाता है।

हिंदी टीका - स्वामी रामसुख दास जी

।।6.35।। व्याख्या  असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् यहाँ महाबाहो सम्बोधनका तात्पर्य शूरवीरता बतानेमें है अर्थात् अभ्यास करते हुए कभी उकताना नहीं चाहिये। अपनेमें धैर्यपूर्वक वैसी ही शूरवीरता रखनी चाहिये।अर्जुनने पहले चञ्चलताके कारण मनका निग्रह करना बड़ा कठिन बताया। उसी बातपर भगवान् कहते हैं कि तुम जो कहते हो वह एकदम ठीक बात है निःसन्दिग्ध बात है क्योंकि मन बड़ा चञ्चल है और इसका निग्रह करना भी बड़ा कठिन है।अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते अर्जुनकी माता कुन्ती बहुत विवेकवती तथा भोगोंसे विरक्त रहनेवाली थीं। कुन्तीने भगवान् श्रीकृष्णसे विपत्तिका वरदान माँगा था (टिप्पणी प0 370)। ऐसा वरदान माँगनेवाला इतिहासमें बहुत कम मिलता है। अतः यहाँ कौन्तेय सम्बोधन देकर भगवान् अर्जुनको कुन्ती माताकी याद दिलाते हैं कि जैसे तुम्हारी माता कुन्ती बड़ी विरक्त है ऐसे ही तुम भी संसारसे विरक्त होकर परमात्मामें लगो अर्थात् मनको संसारसे हटाकर परमात्मामें लगाओ।मनको बारबार ध्येयमें लगानेका नाम अभ्यास है। इस अभ्यासकी सिद्धि समय लगानेसे होती है। समय भी निरन्तर लगाया जाय रोजाना लगाया जाय। कभी अभ्यास किया कभी नहीं किया ऐसा नहीं हो। तात्पर्य है कि अभ्यास निरन्तर होना चाहिये और अपने ध्येयमें महत्त्व तथा आदरबुद्धि होनी चाहिये। इस तरह अभ्यास करनेसे अभ्यास दृढ़ हो जाता है।अभ्यासके दो भेद हैं (1) अपना जो लक्ष्य ध्येय है उसमें मनोवृत्तिको लगाये और दूसरी वृत्ति आ जाय अर्थात् दूसरा कुछ भी चिन्तन आ जाय उसकी अपेक्षा कर दे उससे उदासीन हो जाय।(2) जहाँजहाँ मन चला जाय वहाँवहाँ ही अपने लक्ष्यको इष्टको देखे।उपर्युक्त दो साधनोंके सिवाय मन लगानेके कई उपाय हैं जैसे (1) जब साधक ध्यान करनेके लिये बैठे तब सबसे पहले दोचार श्वास बाहर फेंककर ऐसी भावना करे कि मैंने मनसे संसारको सर्वथा निकाल दिया अब मेरा मन संसारका चिन्तन नहीं करेगा भगवान्का ही चिन्तन करेगा और चिन्तनमें जो कुछ भी आयेगा वह भगवान्का ही स्वरूप होगा। भगवान्के सिवाय मेरे मनमेंदूसरी बात आ ही नहीं सकती। अतः भगवान्का स्वरूप वही है जो मनमें आ जाय और मनमें जो आ जाय वही भगवान्का स्वरूप है यह वासुदेवः सर्वम् का सिद्धान्त है। ऐसा होनेपर मन भगवान्में ही लगेगा और लगेगा ही कहाँ(2) भगवान्के नामका जप करे पर जपमें दो बातोंका ख्याल रखे एक तो नामके उच्चारणमें समय खाली न जाने दे अर्थात् रा ৷৷. म ৷৷. रा ৷৷. म इस तरह नामका भले ही धीरेधीरे उच्चारण करे पर बीचमें समय खाली न जाने दे और दूसरे नामको सुने बिना न जाने दे अर्थात् जपके साथसाथ उसको सुने भी।(3) जिस नामका उच्चारण किया जाय मनसे उस नामकी निगरानी रखे अर्थात् उस नामको अंगुली अथवा मालासे न गिनकर मनसे ही नामका उच्चारण करे और मनसे ही नामकी गिनती करे।(4) एक नामका तो वाणीसे उच्चारण करे और दूसरे नामका मनसे जप करे जैसे वाणीसे तो रामरामराम का उच्चारण करे और मनसे कृष्णकृष्णकृष्ण का जप करे।(5) जैसे रागरागिनीके साथ बोलकर नामका कीर्तन करते हैं ऐसे ही रागरागिनीके साथ मनसे नामका कीर्तन करे।(6) चरणोंसे लेकर मुकुटतक और मुकुटसे लेकर चरणोंतक भगवान्के स्वरूपका चिन्तन करे।(7) भगवान् मेरे सामने खड़े हैं ऐसा समझकर भगवान्के स्वरूपका चिन्तन करे। भगवान्के दाहिने चरणकी पाँच अंगुलियोंपर मनसे ही पाँच नाम लिख दे। अंगुलियोंके ऊपरका जो भाग है उसपर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। चरणोंकी पिण्डीका जो आरम्भ है उस पिण्डीकी सन्धिपर दो नामोंके कड़े बना दे। फिर पिण्डीपर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। घुटनेके नीचे और ऊपर एकएक नामका गोल कड़ा बना दे अर्थात् गोलाकार नाम लिख दे। ऊरु (जंघा) पर लम्बाईमें तीन नाम लिख दे। आधी (दाहिने तरफकी) कमरमें दो नामोंकी करधनी बना दे। तीन नाम पसलीपर लिख दे। दो नाम कन्धेपर और तीन नाम बाजूपर (भुजाके ऊपरके भागपर) लिख दे। कोहनीके ऊपर और नीचे दोदो नामोंका कड़ा बना दे। फिर तीन नाम (कोहनीके नीचे) पहुँचासे ऊपरके भागपर लिख दे। पहुँचामें दो नामोंका कड़ा बना दे तथा पाँच अंगुलियोंपर पाँच नाम लिख दे। गलेमें चार नामोंका आधा हार और कानमें दो नामोंका कुण्डल बना दे। मुकुटके दाहिने आधे भागपर छः नाम लिख दे अर्थात् नीचेके भागपर दो नामोंका कड़ा मध्यभागपर दो नामोंका कड़ा और ऊपरके भागपर दो नामोंका कड़ा बना दे।तात्पर्य यह हुआ कि भगवान्के दाहिने अङ्गमें चरणसे लेकर मुकुटतक चौवन नाम अथवा मन्त्र आने चाहिये और बायें अङ्गमें मुकुटसे लेकर चरणतक चौवन नाम अथवा मन्त्र आने चाहिये। इससे भगवान्की एक परिक्रमा हो जाती है भगवान्के सम्पूर्ण अङ्गोंका चिन्तन हो जाता है और एक सौ आठ नामोंकी एक माला भी हो जाती है। प्रतिदिन ऐसी कमसेकम एक माला करनी चाहिये। इससे अधिक करना चाहें तो अधिक भी कर सकते हैं।इस तरह अभ्यास करनेके अनेक रूप अनेक तरीके हैं। ऐसे तरीके साधक स्वयं भी सोच सकता है। अभ्यासकी सहायताके लिये वैराग्य की जरूरत है। कारण कि संसारके भोगोंसे राग जितना हटेगा मन उतना परमात्मामें लगेगा। संसारका राग सर्वथा हटनेपर मनमें संसारका रागपूर्वक चिन्तन नहीं होगा। अतः पुराने संस्कारोंके कारण कभी कोई स्फुरणा हो भी जाय तो उसकी उपेक्षा कर दे अर्थात् उसमें न राग करेऔर न द्वेष करे। फिर वह स्फुरणा अपनेआप मिट जायगी। इस तरह अभ्यास और वैराग्यसे मनका निग्रह हो जाता है मन पकड़ा जाता है।वैराग्य होनेके कई उपाय हैं जैसे 1 संसार प्रतिक्षण बदलता है और स्वरूप कभी भी तथा किसी भी क्षण बदलता नहीं। अतः संसार हमारे साथ नहीं है और हम संसारके साथ नहीं हैं। जैसे बाल्यावस्था युवावस्था हमारे साथ नहीं रही परिस्थिति हमारे साथ नहीं रही आदि। ऐसा विचार करनेपर संसारसे वैराग्य होता है।2 अपने कहलानेवाले जितने कुटुम्बी सम्बन्धी हैं वे हमारेसे अनुकूलताकी इच्छा रखते हैं तो अपनी शक्ति सामर्थ्य योग्यता समझके अनुसार उनकी न्याययुक्त इच्छा पूरी कर दे और परिश्रम करके उनकी सेवा कर दे परन्तु उनसे अपनी अनूकूलताकी तथा कुछ लेनेकी इच्छाका सर्वथा त्याग कर दे। इस तरह अपनी सामर्थ्यके अनुसार वस्तु देनेसे और परिश्रम करके सेवा करनेसे पुराना राग मिट जाता है और उनसे कुछ भी न चाहनेसे नया राग पैदा नहीं होता। इससे स्वाभाविक संसारसे वैराग्य हो जाता है।3 जितने भी दोष पाप दुःख पैदा होते हैं वे सभी संसारके रागसे ही पैदा होते हैं और जितना सुख शान्ति मिलती है वह सब रागरहित होनेसे ही मिलती है। ऐसा विचार करनेसे वैराग्य हो ही जाता है। सम्बन्ध  पूर्वश्लोकमें अभ्यास और वैराग्यद्वारा मनके निग्रहकी बात कहकर अब आगेके श्लोकमें भगवान् ध्यानयोगकी प्राप्तिमें अन्वयव्यतिरेकसे अपना मत बताते हैं।