Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 1 भगवद् गीता अध्याय 6 श्लोक 1 श्री भगवानुवाच अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः। स संन्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः।।6.1।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 6.1) ।।6.1।।श्रीभगवान् बोले कर्मफलका आश्रय न लेकर जो कर्तव्यकर्म करता है वही संन्यासी तथा योगी है और केवल अग्निका त्याग करनेवाला संन्यासी नहीं होता तथा केवल क्रियाओंका त्याग करनेवाला योगी नहीं होता। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।6.1।। श्रीभगवान् ने कहा जो पुरुष कर्मफल पर आश्रित न होकर कर्तव्य कर्म करता है वह संन्यासी और योगी है न कि वह जिसने केवल अग्नि का और क्रियायों का त्याग किया है।।