Bhagavad Gita Chapter 5 Verse 16 भगवद् गीता अध्याय 5 श्लोक 16 ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मनः। तेषामादित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत्परम्।।5.16।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 5.16) ।।5.16।।परन्तु जिन्होंने अपने जिस ज्ञान(विवेक) के द्वारा उस अज्ञानका नाश कर दिया है उनका वह ज्ञान सूर्यकी तरह परमतत्त्व परमात्माको प्रकाशित कर देता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।5.16।। परन्तु जिनका वह अज्ञान आत्मज्ञान से नष्ट हो जाता है उनके लिए वह ज्ञान सूर्य के सदृश परमात्मा को प्रकाशित करता है।।