Bhagavad Gita Chapter 4 Verse 17 भगवद् गीता अध्याय 4 श्लोक 17 कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः। अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।।4.17।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 4.17) ।।4.17।।कर्मका तत्त्व भी जानना चाहिये और अकर्मका तत्त्व भी जानना चाहिये तथा विकर्मका तत्त्व भी जानना चाहिये क्योंकि कर्मकी गति गहन है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।4.17।। कर्म का (स्वरूप) जानना चाहिये और विकर्म का (स्वरूप) भी जानना चाहिये (बोद्धव्यम्) तथा अकर्म का भी (स्वरूप) जानना चाहिये (क्योंकि) कर्म की गति गहन है।।