Download Bhagwad Gita 3.42 Download BG 3.42 as Image

⮪ BG 3.41 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 3.43⮫

Bhagavad Gita Chapter 3 Verse 42

भगवद् गीता अध्याय 3 श्लोक 42

इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः।
मनसस्तु परा बुद्धिर्यो बुद्धेः परतस्तु सः।।3.42।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 3.42)

।।3.42 3.43।।इन्द्रियोंको (स्थूलशरीरसे) पर (श्रेष्ठ सबल प्रकाशक व्यापक तथा सूक्ष्म) कहते हैं। इन्द्रियोंसे पर मन है मनसे भी पर बुद्धि है औऱ जो बुद्धिसे भी पर है वह (काम) है। इस तरह बुद्धिसे पर(काम) को जानकर अपने द्वारा अपनेआपको वशमें करके हे महाबाहो तू इस कामरूप दुर्जय शत्रुको मार डाल।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।3.42।। (शरीर से) परे (श्रेष्ठ) इन्द्रियाँ कही जाती हैं इन्द्रियों से परे मन है और मन से परे बुद्धि है और जो बुद्धि से भी परे है वह है आत्मा।।