Bhagavad Gita Chapter 3 Verse 39 भगवद् गीता अध्याय 3 श्लोक 39 आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा। कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च।।3.39।। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।3.39।। हे कौन्तेय अग्नि के समान जिसको तृप्त करना कठिन है ऐसे कामरूप ज्ञानी के इस नित्य शत्रु द्वारा ज्ञान आवृत है।। हिंदी टीका - स्वामी चिन्मयानंद जी ।।3.39।। यहाँ यह स्पष्ट किया गया है कि उस कामरूप शत्रु के द्वारा यह ज्ञान अर्थात् विवेक सार्मथ्य आच्छादित हो जाती है। आत्मानात्म नित्यानित्य और सत्यासत्य में जिस विवेक सार्मथ्य के कारण सब प्राणियों में मनुष्य को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है उसी बुद्धि की क्षमता को यह आवृत कर देता है। यह काम दुष्पूर अर्थात् इसका पूर्ण होना असम्भव ही होता है।अब भगवान् उस काम के निवास स्थान बताते हैं जिसके ज्ञान से शत्रु को नष्ट करना सरल होगा