Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 41 भगवद् गीता अध्याय 2 श्लोक 41 व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरुनन्दन। बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्।।2.41।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 2.41) ।।2.41।।हे कुरुनन्दन इस समबुद्धिकी प्राप्तिके विषयमें व्यवसायात्मिका बुद्धि एक ही होती है। अव्यवसायी मनुष्योंकी बुद्धियाँ अनन्त और बहुशाखाओंवाली ही होती हैं। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।2.41।। हे कुरुनन्दन इस (विषय) में निश्चयात्मक बुद्धि एक ही है? अज्ञानी पुरुषों की बुद्धियां (संकल्प) बहुत भेदों वाली और अनन्त होती हैं।।