Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 23 भगवद् गीता अध्याय 2 श्लोक 23 नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः। न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।।2.23।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 2.23) ।।2.23।।शस्त्र इस शरीरीको काट नहीं सकते अग्नि इसको जला नहीं सकती जल इसको गीला नहीं कर सकता और वायु इसको सुखा नहीं सकती। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।2.23।। इस आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते और न अग्नि इसे जला सकती है जल इसे गीला नहीं कर सकता और वायु इसे सुखा नहीं सकती।।