Download Bhagwad Gita 18.61 Download BG 18.61 as Image

⮪ BG 18.60 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 18.62⮫

Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 61

भगवद् गीता अध्याय 18 श्लोक 61

ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति।
भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारूढानि मायया।।18.61।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 18.61)

।।18.61।।हे अर्जुन ईश्वर सम्पूर्ण प्राणियोंके हृदयमें रहता है और अपनी मायासे शरीररूपी यन्त्रपर आरूढ़ हुए सम्पूर्ण प्राणियोंको (उनके स्वभावके अनुसार) भ्रमण कराता रहता है।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।18.61।। हे अर्जुन (मानों किसी) यन्त्र पर आरूढ़ समस्त भूतों को ईश्वर अपनी माया से घुमाता हुआ (भ्रामयन्) भूतमात्र के हृदय में स्थित रहता है।।