Download Bhagwad Gita 17.26 Download BG 17.26 as Image

⮪ BG 17.25 Bhagwad Gita Swami Chinmayananda BG 17.27⮫

Bhagavad Gita Chapter 17 Verse 26

भगवद् गीता अध्याय 17 श्लोक 26

सद्भावे साधुभावे च सदित्येतत्प्रयुज्यते।
प्रशस्ते कर्मणि तथा सच्छब्दः पार्थ युज्यते।।17.26।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।17.26।। हे पार्थ सत्य भाव व साधुभाव में सत् शब्द का प्रयोग किया जाता है? और प्रशस्त (श्रेष्ठ? शुभ) कर्म में सत् शब्द प्रयुक्त होता है।।

हिंदी टीका - स्वामी चिन्मयानंद जी

।।17.26।। सत्यता और साधुता तथा कर्म की प्रशस्तता को सत् शब्द के द्वारा लक्षित किया जाता है। हम सब आपेक्षिक सत्यत्व वाले जगत् में रहते हैं। हमारे लिए यह स्वाभाविक है कि अपने शरीर? मन और बुद्धि के द्वारा अनुभूयमान इस जगत् को ही हम पारमार्थिक सत्य समझ लें। अत सत् शब्द के द्वारा हमें यह स्मरण कराया जाता है कि पारमार्थिक सत्य इस आपेक्षिक सत्य रूप जगत् का भी अधिष्ठान है।